Sun Nov 1, 2026 | 01:05 AM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

सर्दियों में गुलाब जल या टोनर? जानें आपकी स्किन के लिए क्या है सबसे बेस्ट

सर्दियों में गुलाब जल या टोनर में से बेहतर विकल्प आपकी स्किन टाइप और प्रोडक्ट के इंग्रीडिएंट्स पर निर्भर करता है। यहां डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए, ड्राई, ऑयली और सेंसिटिव स्किन के लिए क्या चुनें और चेहरे की नमी कैसे बनाए रखें?
सर्दियों में गुलाब जल या टोनर? जानें आपकी स्किन के लिए क्या है सबसे बेस्टसर्दियों में गुलाब जल या टोनर? जानें आपकी स्किन के लिए क्या है सबसे बेस्ट

सर्दियों में स्किन की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ठंडी हवाओं और वातावरण में नमी कम होने के कारण चेहरा ड्राई, बेजान और खिंचा हुआ नजर आने लगता है। कई बार चेहरा धोने के तुरंत बाद स्किन पर ड्राईनेस महसूस होने लगती है, तो कुछ लोगों को लालिमा, खुजली और जलन की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में स्किन को फ्रेश और हाइड्रेटेड रखने के लिए लोग गुलाब जल और टोनर का इस्तेमाल करते हैं। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, अक्सर लोग बिना अपनी स्किन टाइप समझे किसी भी स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। जबकि ड्राई, ऑयली और सेंसिटिव स्किन की जरूरतें अलग-अलग होती हैं। खासकर सर्दियों में गलत टोनर या गुलाब जल का इस्तेमाल करने से स्किन में जलन, ड्राईनेस और खिंचाव बढ़ सकता है।

सर्दियों में गुलाब जल या टोनर, चेहरे के लिए क्या है बेहतर?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा बताती हैं कि गुलाब जल और टोनर दोनों का इस्तेमाल स्किनकेयर रूटीन में किया जाता है, लेकिन इनका काम और स्किन पर प्रभाव अलग-अलग हो सकता है। गलत प्रोडक्ट चुनने से स्किन में ड्राईनेस और जलन बढ़ सकती है। इसलिए अपनी स्किन टाइप को समझकर ही इनका इस्तेमाल करना चाहिए।

तुलना गुलाब जल (Rose Water) टोनर (Toner)
स्किन पर असर यह एक नेचुरल प्रोडक्ट है जो स्किन को तुरंत ताजगी और हल्की ठंडक देता है। यह स्किन को कुछ समय के लिए तरोताजा रखता है, लेकिन इसकी नमी लंबे समय तक बरकरार नहीं रहती है। यह एक मॉडर्न स्किनकेयर प्रोडक्ट है जिसे चेहरे की सफाई के बाद इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद एक्टिव इंग्रीडिएंट्स स्किन की जरूरत के हिसाब से काम करते हैं।
क्या होता है? यह आमतौर पर शुद्ध गुलाब के अर्क से बनता है, लेकिन कुछ बाजार वाले प्रोडक्ट्स में कृत्रिम सुगंध या प्रिजर्वेटिव्स भी हो सकते हैं। इसमें हायलुरोनिक एसिड, ग्लिसरीन, सैलिसिलिक एसिड जैसे विभिन्न स्किन के अनुकूल तत्व होते हैं।
ड्राई स्किन के लिए उपयोग इसे लगाया जा सकता है, लेकिन यह ड्राई स्किन की नमी को लंबे समय तक लॉक नहीं कर पाता। इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाना बेहद जरूरी होता है। हायलुरोनिक एसिड या ग्लिसरीन युक्त हाइड्रेटिंग टोनर ड्राई स्किन के लिए बेहतरीन है, क्योंकि यह सर्दियों में नमी को गहराई से बनाए रखता है।
ऑयली स्किन के लिए उपयोग इसे ऑयली स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है, बशर्ते इससे कोई जलन या एलर्जी न हो। वॉटर-बेस्ड, नॉन-कॉमेडोजेनिक और हल्के टोनर। मुंहासों वाली स्किन के लिए सैलिसिलिक एसिड युक्त टोनर फायदेमंद हो सकता है।
सेंसिटिव स्किन के लिए उपयोग इसे हमेशा पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता। यदि शुद्ध न हो या इसमें खुशबू हो, तो यह सेंसिटिव स्किन पर लालिमा या जलन पैदा कर सकता है। फ्रेगरेंस-फ्री, अल्कोहल-फ्री और माइल्ड हाइड्रेटिंग टोनर। उपयोग से पहले पैच टेस्ट करना हमेशा सुरक्षित रहता है।
सर्दियों में प्रभाव ठंड के मौसम में यह केवल एक रिफ्रेशिंग मिस्ट का काम करता है। इसे मॉइश्चराइजर का विकल्प बिल्कुल नहीं समझा जा सकता। यह सर्दियों में स्किन को टोन करने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से बचाता है और स्किनकेयर के अगले स्टेप के लिए स्किन को तैयार करता है।

साल 2025 में International Journal of Pharmaceutical Sciences में प्रकाशित रिव्यू पेपर से यह निष्कर्ष निकलता है कि गुलाब जल, ग्लिसरीन और नेचुरल तत्वों से तैयार किया गया रोज टोनर स्किन के लिए एक बेहतरीन और नेचुरल स्किनकेयर प्रोडक्ट है। परीक्षण के दौरान यह पाया गया कि यह टोनर स्किन की नमी को बनाए रखता है, जलन या सूजन को कम करता है और चेहरे को तरोताजा रखता है।

इसे भी पढ़ें: गुलाब जल चेहरे पर कब और कैसे लगाएं? एक्सपर्ट से जानें तरीका

Rose Water vs TonerRose Water vs Toner

सर्दियों में चेहरे की नमी बनाए रखने के लिए क्या करें?

  • डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि सिर्फ गुलाब जल या टोनर लगाने से सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस दूर नहीं होती। इसके लिए स्किनकेयर रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करना भी जरूरी है।
  • चेहरे को साफ करने के लिए ऐसा क्लींजर चुनें, जो स्किन की नेचुरल नमी को ज्यादा प्रभावित न करे।
  • चेहरा धोने के बाद हल्की नम स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे स्किन में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • बहुत गर्म पानी स्किन की नेचुरल चिकनाई को कम कर सकता है। इसलिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
  • सर्दियों में भी यूवी किरणें स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए दिन में एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं।
  • बार-बार स्क्रब या एक्सफोलिएटिंग प्रोडक्ट लगाने से स्किन में जलन और ड्राईनेस बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: Skin care for winter: चेहरे पर घी-गुलाब जल लगाने के 3 फायदे, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें कैसे करें यूज

निष्कर्ष

सर्दियों में गुलाब जल या टोनर में से कौन-सा विकल्प बेहतर है, यह आपकी स्किन टाइप और स्किन की जरूरतों पर निर्भर करता है। ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग टोनर, ऑयली स्किन के लिए हल्का और नॉन-कॉमेडोजेनिक टोनर और सेंसिटिव स्किन के लिए फ्रेगरेंस-फ्री माइल्ड प्रोडक्ट बेहतर हो सकता है। गुलाब जल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, लेकिन यह मॉइश्चराइजर की जगह नहीं ले सकता। इसलिए स्किन को हेल्दी और हाइड्रेटेड रखने के लिए सही क्लींजर, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन को अपने डेली स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बनाएं।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या रात को सोने से पहले चेहरे पर टोनर लगाना चाहिए?

    अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही टोनर चुनकर रात के स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
  • क्या सर्दियों में चेहरे पर सीरम लगाना जरूरी है?

    सीरम लगाना जरूरी नहीं है, लेकिन स्किन की जरूरत के अनुसार हाइड्रेटिंग सीरम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Read Next

→ मेकअप के बाद चेहरे पर दाने और खुजली क्यों होती है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 31, 2026 23:32 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja