Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

गुलाब जल चेहरे पर कब और कैसे लगाएं? एक्सपर्ट से जानें तरीका

Rose water for Skin: गुलाब जल स्किन के लिए हमेशा से एक बेहतरीन हाइड्रेटर रहा है। ये स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करने के साथ इसकी बनावट को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। आइए, जानते हैं इसे कब और कैसे लगाएं।

इस पेज पर:-


Rose water for Skin: गुलाब जल का इस्तेमाल कई सारे स्किन प्रोडक्ट्स में लंबे समय से किया जाता रहा है। कुछ लोगों के डेली स्किन केयर का ये हिस्सा है तो कुछ लोग इसे चेहरे को हाइड्रेट करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा भी स्किन के लिए गुलाब जल के कई फायदे हैं जिनके बारे में आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से बात की। साथ ही जाना कि गुलाब जल चेहरे पर कब और कैसे लगाएं?

स्किन के लिए कितना फायदेमंद है गुलाब जल?

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि गुलाब जल में कई ऐसे गुण पाए जाए हैं जो कि स्किन के लिए मददगार साबित हो सकते हैं जैसे कि सबसे पहले तो गुलाब जल स्किन को ठंडा करने के साथ त्वचा के पीएच को बैलेंस करने में मददगार है। International Journal of Pharmaceutical Sciences के अनुसार ये स्किन को अंदर से बेहतर बनाने के साथ इसकी बनावट को सही करता है जिससे त्वचा एकसमान नजर आती है। इसके अलावा भी त्वचा के लिए गुलाब जल के कई फायदे हैं जैसे

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है गुलाब जल

गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कि त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। ये घावों को भरने और सबसे संवेदनशील जगहों को आराम पहुंचाने में मददगार है। गुलाब जल फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और कोलेजन को तोड़ने और झुर्रियां बनने से रोकते है।

इसे भी पढ़ें: क्या हम ग्लिसरीन को एलोवेरा जेल और गुलाब जल के साथ मिला सकते हैं? आप भी करते हैं ये काम तो जानें एक्सपर्ट की राय

दाग-धब्बों को कम करने में मददगार

गुलाब जल चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मददगार है। यह मेलेनिन के बनने की रफ्तार को कम करता है, जिससे काले धब्बे और हाइपरपिग्मेंटेशन हल्के हो जाते हैं। डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि गुलाब जल चेहरे की सूजन को कम करता है और सेंसिटिव स्किन को आराम पहुंचाता है। ये टैनिंग में भी कारगर है और धूप से झुलसी त्वचा को राहत दिलाता है।

एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर

गुलाब जल की खास बात ये है कि ये एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर है जो कि एक्ने कम करने के साथ चेहरे में होने वाले छोटे-छोटे दाग-धब्बों को रोकता है। गुलाब जल लगाने से एक्ने के बैक्टीरिया में कमी आती है और इसे फैलने से रोकने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये रैशेज को कम करने के साथ चेहरे की रेडनेस को कम करने में मददगार है।

गुलाब जल चेहरे पर कब और कैसे लगाएं-How To Use Rose Water On Face

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि गुलाब जल का इस्तेमाल आप अलग-अलग वक्त पर अलग तरीके से कर सकते हैं जैसे कि

1. सुबह क्लींजर की तरह इस्तेमाल करें गुलाब जल

सुबह-सुबह गुलाब जल का इस्तेमाल आप क्लींजर की तरह कर सकते हैं। ये स्किन पोर्स को साफ करने के साथ सीबम कम करने में मदद करता है। ये ऑयली स्किन को साफ करने के साथ त्वचा में एक्ने बैक्टीरिया को कम करता है। इसके अलावा ड्राई स्किन के लिए गुलाब जल का क्लींजर सुबह-सुबह स्किन को हाइड्रेट करता है जबकि सेंसिटिव स्किन को पीएच बैलेंस करने में मददगार है। क्लींजर के रूप में

  • आप एलोवेरा जेल में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
  • आधा घंटा छोड़ दें और फिर कॉटन की मदद चेहरे को साफ कर लें।

face_toner

2. दोपहर में Face Mist की तरह इस्तेमाल करें

गुलाब जल का इस्तेमाल आप दोपहर में स्किन के लिए फेस मिस्ट के रूप में कर सकते हैं। आपको करना ये है कि चेहरे पर हल्का-हल्का गुलाब जल छिड़कें। इससे स्किन सूरज की हानिकारक किरणों से बचती है और त्वचा के टेक्सचर पर असर नहीं पड़ता। इसके अलावा ये स्किन की बनावट को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। फेस मिस्ट में आप गुलाब जल को स्प्रे बॉटल में डालकर चेहरे पर स्प्रे कर सकती हैं।

इसे भी पढें: एलोवेरा फेस मास्क से हटाएं स्किन टैनिंग, जानें लगाने का सही तरीका

3. रात में हाइड्रेशन के लिए लगाएं गुलाब जल

आपकी त्वचा किसी भी प्रकार की हो यानी ऑयली हो, ड्राई हो या सेंसिटिव हो चेहरे को हाइड्रेट करने के लिए गुलाब जल बेहद अच्छा विकल्प है। ये रात में स्किन को हाइड्रेटेड रखने का काम करती है। ये चेहरे में नमी को लॉक करता है जिससे त्वचा की बनावट सही होती है और सुबह-सुबह स्किन फ्रेश और खूबसूरत नजर आती है तो रात में कॉटन में गुलाब जल लगाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। रातभर इसे ऐसे ही रहने दें और फिर चेहरा पानी से धो लें।

निष्कर्ष:

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि स्किन पर गुलाब जल लगाना फायदेमंद है लेकिन हमेशा अच्छी क्वालिटी का गुलाब जल लगाएं और पैच टेस्ट करें। अगर आपको खुजली या एलर्जी महसूस न हो तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको कोई भी दिक्कत हो तो इसके इस्तेमाल से बचें।

FAQ

  • क्या गुलाब जल चेहरे को काला करता है?

    गुलाब जल चेहरे को काला नहीं करता बल्कि, ये स्किन की बनावट को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये त्वचा क साफ करने के साथ इसे रिफ्रेश करने में मददगार है।
  • होठों पर गुलाब जल लगाने से क्या होता है?

    होठों पर गुलाब जल लगाने से होठों की रंगत बेहतर होती है। फटे हुए होठों की हीलिंग होती है और होंठ खूबसूरत नजर आते हैं।

Read Next

सुबह उठते ही चेहरा खिंचा-खिंचा क्यों लगता है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 27, 2026 13:48 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content