Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

Skin care for winter: चेहरे पर घी-गुलाब जल लगाने के 3 फायदे, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें कैसे करें यूज

Skin care for winter: चेहरे पर घी और गुलाब जल लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। ये नेचुरल टोनर है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन डलनेस को दूर करते हैं और निखार को बढ़ाते हैं।

Skin care for winter: सर्दियों के दिनों में हम अपनी स्किन को मॉइस्चर करने के लिए तरह-तरह के मॉइस्चराइजर यूज करते हैं। वैसे भी सर्दियों में स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी होता है। ऐसा न किया जाए, तो इससे स्किन ड्राई हो जाती है, जिससे स्किन में इचिंग और इर्रिटेशन की दिक्कत बढ़ सकती है। कई लोग इन दिनों आयुर्वेदिक उपचारों की मदद लेते हैं, ताकि स्किन न सिर्फ सॉफ्ट बने, बल्कि स्किन ग्लोइंग और रिफ्रेशिंग भी नजर आए। ऐसे में घी और गुलाब जल लगाना एक बेहतरीन विकल्प होता है। क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में घी में गुलाब जल मिक्स करके स्किन पर लगाने से काफी फायदे मिलते हैं? आइए, आयुर्वेदिक सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानते हैं इसके फायदों के बारे में। (raat ko face par ghee lagane ke fayde)

घी और गुलाब जल कैसे करें स्किन पर अप्लाई?- How To Apply Ghee and Rose Water On Face In Hindi

side effects of eating fake ghee  1 (7)

  1. घी और गुलाब जल लगाने से पहले स्किन वॉश करें।
  2. मटर के दाने के बराबर घी लें और उसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें मिक्स करें।
  3. घी और गुलाब जल के इस मिश्रण को चेहरे पर अप्लाई करें।
  4. इस मिक्सचर को रात भर के लिए चेहरे पर लगे रहने दें।
  5. सुबह उठकर चेहरे को गुनगुना पानी से धो लें।
  6. सप्ताह में दो से तीन बार घी और गुलाब जल के इस मिक्सचर को अप्लाई करें।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर घी कैसे लगाना चाहिए? जान लें सही तरीका वरना हो सकते हैं नुकसान

घी और गुलाब जल मिक्स करके स्किन पर कब लगाएं?- When To Apply Ghee and Rose Water On Face In Hindi

benefits of applying ghee and rose water on face 1 (8)

घी और गुलाब जल मिक्स करके चेहरे पर लगाने के लिए सबसे सही रात का समय होता है। आपको हमेशा इस मिश्रण को सोने से पहले ही अपनी स्किन पर अप्लाई करना चाहिए। इससे स्किन डीप मॉइस्चराइज होती है। हां, अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो इन्हें अलग-अलग यूज करें। जैसे पहले अपना चेहरा साफ कर लें, अब पतली लेयर घी की लगाएं और अंत में रोज वॉटर यूज करें। इस प्रक्रिया को रोज न दोहराएं और जिनकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, उनके लिए यह उपाय अधिक लाभकारी है। 

घी और गुलाब जल लगाने के फायदे- Benefits Of Ghee and Rose Water For Face In Hindi

स्किन मॉइस्चराइज होती हैः सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है। अगर आपको भी यही प्रॉब्लम है, तो घी आपके लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। घी में फैटी एसिड होता है, स्किन में अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाता है। इससे स्किन लंबे समय तक हाइड्रेटेड भी रहती है।

एंटी-एजिंगः घी और गुलाब जल मिक्स करके गलाने से स्किन टोन होती है, क्योंकि गुलाब जल को नेचुरल स्किन टोनर भी कहा जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन पोर्स खुलते हैं, जिससे स्किन रिफ्रेश होती है।  वहीं, घी की बात करें, तो इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो स्किन को फ्री रेडिकल से स्किन को बचाता है।

स्किन प्रॉब्लम में कमीः सर्दियों के दिनों में स्किन की प्रॉब्लम अपने आप ट्रिगर हो जाती है। इस तरह की कंडीशन में घी और गुलाब जल यूज करना काफी कारगर होता है। घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जिससे स्किन की इर्रिटेशन कम होती है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल तत्व भी होते हैं, जो एक्ने या स्कार की समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करते हैं। हालांकि, डॉक्टर यह भी सलाह देते हैं कि अगर किसी को पहले से ही स्किन की प्रॉब्लम है, तो उन्हें इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे स्किन डल हो सकती है और रोजाना भी इसका उपयोग करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: स्किन को गोरा बनाने के लिए घी का इस्तेमाल कैसे करें? जानें फायदे

निष्कर्ष

सर्दियों के दिनों में स्किन पर घी और गुलाब जल लगाना बहुत अच्छा होता है। इससे स्किन को कई लाभ मिलते हैं, जैसे स्किन प्रॉब्लम में कमी आती है, स्किन ऑयल प्रोडक्शन बैलेंस होता है और स्किन लंबे समय तक हाइड्रेट भी रहती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको घी या रोज वॉटर सूज न करे, तो बेहतर है कि आप इसका उपयोग करने से बचें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • रात भर त्वचा को गोरा करने के लिए घी का उपयोग कैसे करें?

    देसी घी में ऐसे कई तत्व होते हैं, जो पिग्मेंटेशन को लाइट करते हैं और रंगत में सुधार करते हैं। हालांकि, यह कोई रामबाण इलाज नहीं है, जिससे आप रातों रात गोरे सकते हैं। इसके बजाय कई बार इसका प्रभाव उल्टा पड़ जाता है। आप चाहें, तो घी में थोडी-सी हल्की मिलाकर डाल दें। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करते हैं।
  • अगर हम रोज घी अपने चेहरे पर लगाते हैं तो क्या होता है?

    चेहरे पर रोजाना घी लगाया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं। इससे स्किन डलनेस दूर होती है और कोलेजन प्रोडक्शन में भी सुधार होता है। 
  • तुरंत ग्लो लाने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं?

    चेहरे पर तुरंत ग्लो लाना है, तो एलोवेरा जेल, शहद, गुलाब जल, हल्दी, मुल्तानी मिट्टी और बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी प्रोडक्ट्स स्किन के लिए बहुत लाभकारी हैं, स्किन को हाइड्रेट रखते हैं और चमक को भी बनाए रखते हैं।

Read Next

जोड़ों के दर्द में नमक और अजवाइन की सिकाई के फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 17, 2025 18:18 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 17, 2025 18:18 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content