पुरुष हों या महिला, सबको अपनी इंटिमेट हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई न की जाए, तो इससे इंफेक्शन, यूटीआई जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर, महिलाओं की बात करें, तो उन्हें पुरुषों की तुलना में यूटीआई का रिस्क अधिक होता है। इसलिए, उन्हें नियमित रूप से अपने गुप्तांग को साफ जरूर रखना चाहिए। आमतौर पर आपने सुना होगा कि गुप्तांग की सफाई सादे पानी से की जानी चाहिए। केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स भी यूज करने से बचना चाहिए। इसके बावजूद, देखने में आता है कि कई महिलाएं प्राइवेट पार्ट की सफाई के लिए रोज वॉटर यानी गुलाब जल का यूज करती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इसका यूज करना सेफ है? एक्सपर्ट की सलाह को इग्नोर करने की गलती न करें। इस संबंध में विस्तार से जानने के लिए हमने सर्वोदय हॉस्पिटल में Senior Consultant - Obstetrics & Gynaecology डॉ. शेहला जमाल से बात की।
क्या प्राइवेट पार्ट धोने के लिए गुलाब जल यूज कर सकते हैं?
-1771920498883.jpg)
आमतौर पर महिलाओं को किसी भी तरह का केमिकल युक्त प्रोडक्ट यूज नहीं करना चाहिए। इससे योनि का पीएच (pH) लेवल बिगड़ सकता है, जो कि सही नहीं है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या प्राइवेट पार्ट धोने के लिए गुलाब जल यूज किया जा सकता है? इस बारे में डॉ. शेहला जमाल का कहना है, "हां, आप गुप्तांग के बाहरी हिस्सों जैसे वल्वा और बिकनी एरिया धोने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पूरी तरह सुरक्षित होता है। इससे योनि से जुड़ी कई परेशानियों में भी कमी आती है।" Journal of Inflammation में प्रकाशित एक लेख से पता चलता है रोज वॉटर त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: वजाइनल इंफेक्शन से राहत के लिए इस्तेमाल करें कपूर में मिलाकर ये 2 चीजें, मिलेगा आराम
प्राइवेट पार्ट धोने के लिए गुलाब जल के फायदे

इरिटेशन में कमीः अगर प्राइवेट की साफ-सफाई प्रॉपर तरीके से नहीं होती है, तो ऐसे में इरिटेशन और इचिंग हो सकती है। वहीं, जब गुलाब जल से प्राइवेट पार्ट धोने पर इचिंग या और इरिटेशन में कमी आती है और सूदिंग का एहसास भी होता है।
रेडनेस में कमीः कई बार आपने नोटिस किया होगा कि प्यूबिक हेयर निकालने की वजह से प्रभावित हिस्सा लाल हो जाता है। इस तरह की स्थिति में रेडनेस होने लगती है। इस हिस्से को गुलाब जल से धोने पर इसमें मौजूद इंफ्लेमेटरी तत्व और कूलिंग इफेक्ट रेडनेस को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: वजाइनल इंफेक्शन से बचना है तो आज से आदत में शामिल करें ये 5 बातें
डॉक्टर की राय
डॉ. शेहला जमाल कहती हैं, "वैसे तो गुलाब जल की मदद से आप प्राइवेट पार्ट के बाहरी हिस्से को वॉश कर सकते हैं, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि योनि एक सेल्फ क्लीनिंग ऑर्गन है। अगर इसकी सफाई करनी है, तो सादे पानी का यूज करें। किसी भी तरह के खुशबूदार प्रोडक्ट का यूज करने से बचें। इसके साथ-साथ हेल्दी डाइट लें और बुरी आदतें जैसे स्मोकिंग या शराब का सेवन न करें। अगर किसी महिला के इरिटेशन या इचिंग हो, तो इसका कारण जानने की कोशिश करें। कई बार यूटीआई की वजह से ऐसा होता है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना अपना इलाज करवाना जरूरी है।"
निष्कर्ष
आप प्राइवेट पार्ट की सफाई के लिए गुलाब जल का यूज कर सकते हैं। हालांकि, इसे सिर्फ बाहरी तौर पर इस्तेमाल करें। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अगर कहीं कट गया है, रेडनेस हो गई है, तो इस तरह की समस्या में गुलाब जल यूज करना बेहतर होता है। इससे त्वचा की जलन कम होती है और रेडनेस में भी कमी आती है। हां, अगर प्राइवेट पार्ट में गुलाब जल यूज करने के बाद जलन, इचिंग या गुप्तांग से गंध आ रही है, तो इस उपयोग तुरंत बंद कर दें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या गुलाब जल को सीधे योनि के अंदर डाल सकते हैं?
नहीं, गुलाब जल ही नहीं, बल्कि किसी भी तरह के बाहरी पदार्थ को योनि के अंदर नहीं डालना चाहिए। आपको जानकारी के लिए बता दें कि योनि एक सेल्फ क्लीनिंग ऑर्गन है। अगर सफाई करनी है, तो सादे पानी का उपयोग करें।क्या पीरियड के दौरान गुलाब जल का इस्तेमाल सुरक्षित है?
पीरियड के दौरान प्राइवेट पार्ट की क्लीनिंग जरूरी होती है। इसे साफ करने के लिए सादा गुनगुना पानी यूज कर कसते है।। गुलाब जल का उपयोग करता है, तो ध्यान रखें कि उसे बाहरी हिस्से में इस्तेमाल करें।कैसे पता करें कि गुलाब जल आपकी स्किन के लिए सही है या नहीं?
किसी भी नए प्रोडक्ट को यूज करने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें। इसके बाद ही उसे अपने रेगुलर लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 24, 2026 13:40 IST
Modified By : Meera Tagore Feb 24, 2026 13:40 IST
Modified By : Meera TagoreFeb 24, 2026 13:40 IST
Modified By : Meera TagoreFeb 24, 2026 13:40 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Shobha Gupta