Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

सर्दियों में स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने के लिए पिएं ये 4 ड्रिंक्स

सर्दियों में स्किन को हाइड्रेटेड रखना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने के लिए आप इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

सर्दियों का मौसम जहां एक और ताजगी और सुकून लेकर आता है, वहीं दूसरी और इस मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याएं भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ठंडी हवाएं, कम तापमान और वातावरण में नमी की कमी स्किन को ड्राई, बेजान और डिहाइड्रेट बना देती है। ऐसे में स्किन को हेल्दी, नमी युक्त और ड्राईनेस से बचाने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, स्किन को हेल्दी रखने के लिए स्किन को सिर्फ बाहर से हाइड्रेट रखना काफी नहीं है, बल्कि अंदर से भी पोषण देना बहुत जरूरी है। इसलिए, अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए कुछ नेचुरल ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि आप स्किन को हेल्दी रखने के लिए कौन-सी ड्रिंक्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सर्दियों में स्किन को हेल्दी रखने के लिए ड्रिंक्स

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, सर्दियों में स्किन की नमी को बनाए रखने के लिए आप इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं-

1. गुनगुना नींबू-शहद पानी

सर्दियों की सुबह गुनगुना नींबू-शहद पानी पीने से स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो स्किन को डिटॉक्स करने और ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। जबकि शहद नेचुरल हुमेक्टैंट है, जो नमी को स्किन में लॉक करने की क्षमता रखता है। गर्म पानी आपके पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर से टॉक्सिन तत्वों को बाहर निकालता है। जब शरीर अंदर से साफ और हाइड्रेट रहता है तो स्किन को मुलायम और चमकदार बनती है। यह ड्रिंक सुबह खाली पेट पीने से आपको ज्यादा असर दिखाता है।

यह भी पढ़ें- स्किन को हेल्दी रखने के लिए इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें नीम और एलोवेरा जेल, निखरेगा चेहरा

2. एलोवेरा जूस 

एलोवेरा का जूस सर्दियों में पीने से स्किन और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद होता है। सर्दियों में एलोवेरा जूस स्किन की नमी को बनाए रखने में बहुत मदद करता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को अंदर से पोषण देता है। यह जूस न सिर्फ स्किन को ड्राई करता है, बल्कि फाइन लाइंस और ड्राइनेस में भी सुधार करता है। इसके अलावा, नियमित एलोवेरा जूस का सेवन शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित करता है और स्किन सेल्स को रिपेयर करता है।

1 (56)

3. चुकंदर और गाजर का जूस

सर्दियों में मिलने वाला चुकंदर और गाजर दोनों ही स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इस जूस को नियमित पीने से आपकी स्किन को नेचुरल चमक मिलती है, खून साफ होता है और स्किन की रंगत में सुधार होता है। गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन स्किन सेल्स को रिपेयर करने और स्किन के ग्लो को बढ़ाने में मदद मिलता है। यह जूस आपके शरीर को हाइड्रेट रखने, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है, जिसके कारण स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- नींद का आपकी स्किन पर कैसे असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें

4. तुलसी-अदरक का पानी

तुलसी और अदरक दोनों ही आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होते हैं। सर्दियों में मौसम में नमी के कारण स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में इस पानी का सेवन स्किन की सूजन और ड्राईनेस को कम करने में मदद मिलती है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन को अंदर से साफ करती है और अदरक शरीर को गर्माहट देता है, जो ब्लड फ्लो को बढ़ाता है।

निष्कर्ष

सर्दियों में स्किन को हाइड्रेट और हेल्दी बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में अपनी स्किन को बार से मॉइश्चराइज करने के साथ अंदर से भी स्किन को हाइड्रेट करना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप अपने स्किन को अंदर से नमी युक्त रखने के लिए गुनगुना नींबू-शहद का पानी, एलोवेरा जेल, चुकंदर-गाजर का जूस और तुलसी-अदरक का पानी पी सकते हैं। इन ड्रिंक्स का सेवन न सिर्फ आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
Image Credit: Freepik 

Read Next

क्या खाली पेट नींबू पानी पीने से एसिडिटी हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2025 18:34 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Nov 25, 2025 18:34 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content