Fri Sep 11, 2026 | 09:17 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

एलोवेरा फेस मास्क से हटाएं स्किन टैनिंग, जानें लगाने का सही तरीका

Aloe Vera Face Mask For Skin Tanning: स्किन टैन हो गई है, तो परेशान न हों। आप अपने चेहरे पर एलोवेरा फेस मास्क लगाएं। इससे त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। जानें, इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका।

Aloe Vera Se Skin Tanning Kaise Hataye: सर्दी का मौसम हो या गर्मी का। स्किन टैनिंग की समस्या हर मौसम में रहती है। वैसे तो स्किन टैनिंग को हम गर्मियों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इन दिनों जिस तरह प्रदूषण बढ़ रहा है, उसका भी नेगेटिव असर हमारी स्किन पर पड़ता है। ऐसे में कई लोग अपने चेहरे की टैनिंग को दूर करने के लिए एलोवेरा फेस पैक का यूज करते हैं। क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा फेस मास्क की मदद से भी चेहरे की टैनिंग को हटाया जा सकता है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि एलोवेरा फेस मास्क कैसे यूज करें ताकि टैनिंग को रिमूव किया जा सके, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस बारे में जानने के लिए हमने सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बात की।

टैनिंग दूर करने के लिए कैसे यूज करें एलोवेरा फेस मास्क- Aloe Vera Face Mask To Remove Skin Tanning

how to use aloe vera mask in hindi

1. एलोवेरा जेल मास्क यूज करें 

  • एलोवेरा जेल को मास्क के रूप में अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। 
  • इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को क्लीन करें
  • अब जेल को चेहरे पर अच्छी तरह फैला लें।
  • प्रभावित हिस्से में जेल मास्क को सही से अप्लाई करें।
  • 20-30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
  • सूखने पर चेहरे को वॉश कर लें।

2. एलोवेरा जेल और हल्दी लगाएं

  • एक चम्मच एलोवेरा जेल में आधा-आधा चम्मच हल्दी और शहद मिक्स करें।
  • एलोवेरा जेल-हल्दी-शहद मास्क तैयार है।
  • इस तैयार एलोवेरा जेल मास्क को चेहरे पर लगाएं।
  • 15-20 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें।

3. एलोवेरा जेल और नींबू से बनाएं फेस मास्क

  • दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच नींबू का रस मिक्स करें।
  • एलोवेरा जेल मास्क को अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब चेहरे पर अप्लाई करें।
  • 15-20 मिनट तक लगाए रखें। इसके बाद सादे पानी से धो लें।
  •  इस मास्क को लगाने तुरंत बाद धूप में न निकलें। 
  • इसमें फोटोटॉक्सिसिटी तत्व होता है जिससे स्किन में जलन हो सकती है।
  • सेंसिटिव स्किन वाले इसे न लगाएं।

एलोवेरा जेल फेस मास्क टैनिंग दूर करने के फायदे

How to use aloe vera face mask to remove skin tanning 01 (11)

स्किन हाइड्रेटेड होती हैः नियमित रूप से एलोवेरा जेल से बने फेस मास्क को स्किन पर लगाने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है, स्किन सूदिंग होती है और त्वचा को कूल इफेक्ट मिलता है। इससे प्रदूषण से हुई स्किन डैमेज हील होती है और धीरे-धीरे त्वचा की रंगत में निखार आता है।

निखार बढ़ता हैः एलोवेरा जेल फेस मास्क में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा निखार बढ़ाने में मदद करते हैं। असल में एलोवेरा जेल फेस मास्क में एलोइन (Aloin) नाम का कंपाउंड होता है, जो कि नेचुरल डिपिगमेंटिंग एजेंट का काम करता है। इससे चेहरे के डार्क स्पॉट भी कम होते हैं।

स्किन रिजनरेट होती हैः एलोवेरा जेल फेस मास्क का उपयोग करने से स्किन कोलेजन (Collagen) बेहतर होता है, रिपेयर प्रोसेस की गति बढ़ती है और नई कोशिकाओं (एपिथेलियल सेल्स) और कोलेजन के उत्पादन को उत्तेजित करता है। इससे स्किन टोन भी नेचुरल बेहतर होती है। NCBI की एक रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि होती है कि एलो वेरा स्किन को डैमेज होने से रोकता है।

एक्सपर्ट की सलाह

How to use aloe vera face mask to remove skin tanning 02 (4)

टैनिंग रिमूव करने के लिए एलोवेरा जेल फेस मास्क का यूज करना बहुत अच्छा होता है। हालांकि, इसका नियमित रूप से उपयोग करना ज्यादा जरूरी होता है। कंसिस्टेंसी नहीं छोड़नी चाहिए और पैच टेस्ट के बाद ही इसे अप्लाई करना चाहिए। एलोवेरा जेल फेस मास्क यूज करने के बाद अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। इससे हाइड्रेशन लॉक होता है और स्किन को कई लाभ मिलते हैं।

निष्कर्ष

एलोवेरा जेल फेस मास्क स्किन की टैनिंग रिमूव करने के लिए बहुत उपयोगी है। यहां तक कि एलोवेरा जेल फेस मास्क से आपको कई अन्य लाभ भी मिलेंगे, जैसे स्किन टोन में सुधार होगा, कॉम्प्लेक्शन बेहतर होगा और स्किन पिगमेंटेशन में भी कमी आएगी। हालांकि, अंतिम रूप से इस बात का ध्यान रखना है कि अगर आपको एलोवेरा जेल से एलर्जी है, तो बेहतर है कि इससे फेस मास्क न बनाएं और न ही अप्लाई करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • एलोवेरा का उपयोग करके टैन कैसे हटाएं?

    टैनिंग दूर करने के लिए एलोवेरा का उपयोग कई तरह से कर सकते हैं, जैसे अपनी स्किन को साफ करके एलोवेरा जेल को सीधे अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने तक लगे रहने दें। इसके बाद सादे पानी से फेस वॉश कर लें। आप चाहें, तो एलोवेरा जेल को रात भर के लिए स्किन पर लगाकर छोड़ सकते हैं। इससे स्किन डीप हाइड्रेट होती है और टैनिंग दूर होती है।
  • रात को चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर सोने से क्या होता है?

    रात भर के लिए चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर सोने से स्किन को गहराई से नमी मिलती है, मुंहासे कम होते हैं, सूजन और रेडनेस से भी छुटकारा मिलता है। 
  • चेहरे से टैन को तुरंत कैसे हटाएं?

    चेहरे से टैनिंग को तुरंत कम करना है, तो नींबू-शहद, दही-हल्दी, या मुल्तानी मिट्टी-एलोवेरा जैसे कुछ घरेलू नुस्खों को अप्लाई कर सकते हैं।

Read Next

समय से पहले चेहरे पर नजर आने लगे उम्र बढ़ने के लक्षण? कुमकुमादि तेल से मिलेगा फायदा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 16, 2026 18:57 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 16, 2026 18:57 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 16, 2026 18:57 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content