Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

एलोवेरा या खीरे का जेल: सनबर्न को शांत करने के लिए कौन सा बेहतर है? डॉक्टर से जानें

तेज धूप के कारण अक्सर स्किन पर सनबर्न की समस्या हो जाती है, जो जलन, खुजली और असुविधा का कारण बनता है। ऐसे में एलोवेरा जेल और खीरा दोनों ही सनबर्न के लिए फायदेमंद होते हैं। 

तेज धूप और सूरज की हानिकारक यूवी किरणों के संपर्क में आने से स्किन अक्सर झुलस जाती है, जिसे आमतौर पर हम सनबर्न के रूप में जानते हैं। सनबर्न होने पर स्किन पर जलन, रेडनेस और दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। सनबर्न के कारण होने वाली समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग अक्सर नेचुरल उपायों का सहारा लेते हैं। एलोवेरा और खीरा दोनों का ही इस्तेमाल सनबर्न के कारण डैमेज हुई स्किन को ठंडक पहुंचाने के लिए किया जाता है। हालांकि, लोग अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि सनबर्न को शांत करने के लिए एलोवेरा या खीरा क्या लगाना चाहिए? आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानते हैं इसके बारे में।

सनबर्न के लिए एलोवेरा के फायदे

डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और कूलिंग गुण होते हैं। इसका जेल स्किन को तुरंत ठंडक देता है और त्वचा पर होने वाली जलन को कम करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल स्किन को रिपेयर करने की प्रक्रिया को तेज करता है और स्किन को हाइड्रेट भी रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। अगर सनबर्न ज्यादा हो गया हो और स्किन में छिलने या जलन की समस्या महसूस हो रही हो तो एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद माना जाता है। यह स्किन को नमी देकर ड्राइनेस को भी कम करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या तेज धूप के कारण होने वाला सनबर्न हो सकता है खतरनाक? डॉक्टर से जानें

सनबर्न के लिए खीरे के फायदे

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार खीरे में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है, जो स्किन को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। खीरे के स्लाइस या उसका रस लगाने से स्किन को तुरंत राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन की सूजन कम करने में मदद करते हैं। हल्के सनबर्न या धूप के कारण स्किन में होने वाली जलन से राहत पाने के लिए खीरा जूस लगाना काफी प्रभावी साबित हो सकता है। खासकर आंखों के आसपास की सूजन और रेडनेस को कम करने में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

AloeVera-or-Cucumber-for-sunburn-inside

एलोवेरा जेल या खीरा- कौन है ज्यादा बेहतर?

डॉ. चंचल शर्मा की मानें तो अगर एलोवेरा जेल और खीरे के बीच सनबर्न पर क्या लगाना चाहिए, इसकी तुलना की जाए तो गंभीर सनबर्न के लिए एलोवेरा ज्यादा प्रभावी माना जाता है क्योंकि यह स्किन को रिपेयर करने का काम भी करता है। वहीं, खीरा तुरंत ठंडक और ताजगी देने के लिए बेहतर विकल्प होता है। इसके अलावा, सनबर्न से राहत पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि हल्की जलन में खीरे का इस्तेमाल करें और ज्यादा सनबर्न होने पर एलोवेरा जेल का उपयोग करें। कई लोग दोनों का मिश्रण भी इस्तेमाल करते हैं, जिससे स्किन को ठंडक मिलती है और सनबर्न जल्दी ठीक होता है।

इसे भी पढ़ें: तेज धूप से स्किन जल गई है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सनबर्न होने पर तुरंत क्या करें

निष्कर्ष

सनबर्न से राहत पाने के लिए एलोवेरा और खीरा दोनों ही फायदेमंद होते हैं। हालांकि, स्किन पर ज्यादा जलन और रिपेयर के लिए एलोवेरा ज्यादा असरदार माना जाता है, जबकि खीरा तुरंत ठंडक देने में मदद करता है। इसलिए, आप अपनी स्थिति और सुविधा के अनुसार इनका इस्तेमाल करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • सनबर्न होने के क्या लक्षण हैं?

    सनबर्न होने पर स्किन लाल और गर्म हो जाती है, जिसमें तेज दर्द या चुभन महसूस होती है। इसके अलावा, स्किन पर सूजन, खुजली और फफोले भी हो सकते हैं।
  • सनबर्न पर क्या नहीं लगाना चाहिए?

    सनबर्न होने पर स्किन पर पेट्रोलियम जेली, अल्कोहल और खुशबू वाले प्रोडक्ट नहीं लगाने चाहिए। ये चीजें स्किन में गर्मी रोक सकती हैं और पोर्स को बंद करके जलन को बढ़ा सकती हैं।

Read Next

30- 40 की उम्र में लोगों को क्यों होते हैं मुंहासे? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 24, 2026 16:27 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 24, 2026 16:27 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content