Hyaluronic Acid Vs Glycerine For Skin Hydration In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग स्किन से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को स्किन का खास ध्यान रखने, हेल्दी डाइट लेने, पर्याप्त पानी पीने, नियमित एक्सरसाइज करने और स्किन का साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, कई बार लोगों को हायलूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी जाती है, लेकिन इनमें से क्या ज्यादा फायदेमंद है? ऐसे में आइए नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थ केयर की एमडी और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS, MD- Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi) से जानें हायलूरोनिक एसिड या ग्लिसरीन स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए क्या बेहतर है?
हायलूरोनिक एसिड या ग्लिसरीन स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए क्या बेहतर है?
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, हायलूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन दोनों ही स्किन के लिए अपने-अपने तरीकों से फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इनका इस्तेमाल त्वचा की जरूर के अनुसार किया जा सकता है।
हायल्यूरोनिक एसिड क्या है?
हायल्यूरोनिक एसिड एक नेचुरल रूप से पाया जाने वाला शुगर मॉलेक्यूल है, जो हमारी त्वचा, आंखों और जोड़ों में मौजूद होता है। इसकी खासियत है कि यह अपने वजन से कई गुना अधिक पानी को आकर्षित और धारण कर सकता है। यही कारण है कि यह स्किन को प्लंप, स्मूद और हाइड्रेटेड बनाता है।
इसे भी पढ़ें: ग्लिसरीन, हल्दी और एलोवेरा से बनाए ये हर्बल साबुन, स्किन रहेगी हेल्दी
-1772472750909.jpg)
स्किन के लिए हायल्यूरोनिक एसिड
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, हायल्यूरोनिक एसिड त्वचा की गहरी परतों से पानी खींचकर त्वचा की ऊपरी परत में लॉक करता है। इससे स्किन को हाइड्रेट करने, फाइन लाइन्स को कम करने और स्किन में लचीला बनाने में मदद मिलती है। हायलूरोनिक एसिड आमतौर पर सीरम, जेल और मॉइस्चराइजर में पाया जाता है।
ग्लिसरीन क्या है?
ग्लिसरीन एक रंगहीन, गाढ़ा और बिना गंध वाला लिक्विड है, जिसे वनस्पति तेलों या सिंथेटिक प्रक्रियाओं से बनाया जाता है। यह दशकों से स्किनकेयर और कॉस्मेटिक उत्पादों में इस्तेमाल हो रहा है।
इसे भी पढ़ें: एलोवेरा Vs ग्लिसरीन: सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्या है बेस्ट? एक्सपर्ट ने बताया
स्किन के लिए ग्लिसरीन
ग्लिसरीन भी एक शक्तिशाली ह्यूमेक्टेंट है। यह हवा से नमी खींचकर त्वचा की ऊपरी परत में बनाए रखता है। साथ ही यह स्किन बैरियर को मजबूत करता है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने, रूखी और फटी स्किन को ठीक करने, स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद मिलती है। ग्लिसरीन ज्यादातर क्रीम, लोशन, साबुन और टोनर में पाया जाता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद है।
All Images Credit- Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 02, 2026 23:03 IST
Modified By : Priyanka Sharma Mar 02, 2026 23:03 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta