Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

गर्मियों में किसी भी स्पोर्ट्स ड्रिंक से बेहतर क्यों है नारियल पानी? जानें एक्सपर्ट से

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने और एनर्जी बढ़ाने के लिए नारियल पानी स्पोर्ट्स ड्रिंक से बेहतर होता है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कैसे?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति फिट रहना चाहता है। खासकर गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना निकलने के कारण कमजोरी, बेचैनी, शरीर में एनर्जी की कमी और पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में गर्मी में अपने शरीर को हेल्दी रखने और एनर्जी बढ़ाने के लिए कई लोग स्पोर्ट्स ड्रिंक पीना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग नारियल पानी पीते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि नारियल पानी और स्पोर्ट्स ड्रिंक में से क्या पीना ज्यादा बेहतर होता है। आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं इस बारे में।

नारियल पानी या स्पोर्ट्स ड्रिंक- क्या पीना है ज्यादा बेहतर?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, नारियल पानी स्पोर्ट्स ड्रिंक से बेहतर कई कारणों से होता है, जैसे-

1. नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स

नारियल पानी एक नेचुरल ड्रिंक होता है, जिसमें पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर में पानी की कमी को जल्दी पूरा करते हैं और एनर्जी बनाए रखते हैं। कई स्पोर्ट्स ड्रिंक्स में आर्टिफिशियल फ्लेवर और ज्यादा चीनी मिलाई जाती है, जिन्हें लंबे समय तक लेने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें: नारियल पानी vs तरबूज का रस: गर्मियों में क्या पीने से ज्यादा हाइड्रेट रहेगी बॉडी?

2. शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें

गर्मी, एक्सरसाइज या ज्यादा पसीना आने के बाद शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है। नारियल पानी पीने से शरीर तेजी से हाइड्रेट होता है और थकान कम करने में मदद मिलती है। नारियल पानी में मौजूद नेचुरल गुण शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं, जबकि कुछ स्पोर्ट्स ड्रिंक्स में मौजूद आर्टिफिशियल चीजें आपके पाचन क्रिया के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।

3. कैलोरी में कम

ज्यादातर स्पोर्ट्स ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है ताकि शरीर को तुरंत एनर्जी मिल सके। हालांकि, ज्यादा चीनी वजन बढ़ाने और ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करने का कारण बन सकती है। नारियल पानी में नेचुरल मिठास होती है और इसकी कैलोरी भी कम होती है। इसलिए, यह फिटनेस पसंद करने वाले लोगों औऱ वजन कंट्रोल रखने वालों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है।

Is-coconut-water-better-than-a-sports-drink-inside

4. हार्ट और पाचन के लिए फायदेमंद

नारियल पानी सिर्फ हमारे शरीर को एनर्जी नहीं देता है, बल्कि यह दिल और पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। साथ ही यह पेट को ठंडक देने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है। जबकि स्पोर्ट्स ड्रिंक्स में ऐसे नेचुरल हेल्दी फायदे कम होते हैं।

इसे भी पढ़ें: नारियल पानी या ORS: गर्मियों में क्या पीना है ज्यादा बेहतर? न्यूट्रिशनिस्ट की मानें सलाह

5. केमिकल फ्री

नारियल पानी पूरी तरह नेचुरल होता है। इसमें कोई आर्टिफिशियल रंग, प्रिजर्वेटिव या केमिकल नहीं होते हैं। वहीं, कई स्पोर्ट्स ड्रिंक्स में आर्टिफिशियल कलर, फ्लेवर और एडिटिव्स मिलाए जाते हैं, जो नियमित सेवन करने पर हेल्थ के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप शरीर को हेल्दी तरीके से हाइड्रेट रखना चाहते हैं तो नारियल पानी स्पोर्ट्स ड्रिंक से बेहतर विकल्प होता है। यह नेचुरल कम कैलोरी वाला और कई पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • कब नहीं पीना चाहिए नारियल पानी?

    नारियल पानी आमतौर पर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन कुछ खास स्वास्थ्य स्थितियों में किडनी की बीमारी, लो ब्लड प्रेशर या डायबिटीज होने पर इसे पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • 1 दिन में कितने नारियल का पानी पीना चाहिए?

    एक हेल्दी व्यक्ति के लिए 1 दिन में 1 या 2 गिलास नारियल पानी पीना सुरक्षित और पर्याप्त होता है। गर्मियों में या एक्सरसाइज के बाद इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं।

Read Next

हाई प्रोटीन शेक ज्यादा पीने के हो सकते हैं कई नुकसान, जिम जाने वाले रहें सावधान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 21, 2026 08:57 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 21, 2026 08:57 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content