Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या गर्मियों में सभी के लिए इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स जरूरी होते हैं? बता रहे हैं एक्सपर्ट

गर्मियों में सबको इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक नहीं पीना चाहिए। अतिरिक्त मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीने से शरीर में मिनरल्स असंतुलित हो सकते हैं। आइए, जानते हैं कि किन लोगों के लिए यह ड्रिंक फायदेमंद है।

गर्मियों के दिनों में हर व्यक्ति के लिए जरूरी है कि वह खुद को हाइड्रेटेड रखे। हाइड्रेट नहीं रहने से चक्कर आना, सिरदर्द, थकान और कमजोरी जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं, जो इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करने की चाह में सादे पानी के बजाय इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। वैसे तो इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे होते हैं, लेकिन यह सवाल जरूर उठता है कि क्या गर्मियों में सभी के लिए इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स फायदेमंद होती है? आइए, जानते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी सच्चाई।

क्या गर्मियों में सबको इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पीनी चाहिए?

electrolyte drinks  01 (19)

इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पानी का सबसे बेहतरीन विकल्प है। माना जाता है कि यह पानी की तुलना में बाॅडी को अधिक हाइड्रेट रखता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या हर व्यक्ति को इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पीनी चाहिए? इस बारे में The Nutrition Source की मानें, तो इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स उन प्रदर्शन करने वाले एथलीटों के लिए उपयोगी हो सकती हैं, जो नियमित रूप से ट्रेनिंग ले रहे हैं या जिन्हें किसी तरह की मेडिकल कंडीशन है। असल में, ट्रेनिंग के दौरान शरीर से काफी पसीना बह जाता है। ऐसे में शरीर में सोडियम या अन्य किस्म के इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो सकती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स लाभकारी हो सकती हैं। सामान्य लोगों को अधिक मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पीने की जरूरत नहीं होती है। गर्मियों में खुद को हाइड्रेट और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस्ड रखने के लिए सादा पानी, नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी ही काफी हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों को पिलाएं ये नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स, नहीं होगा डिहाइड्रेशन

इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स किसके लिए फायदेमंद है?

इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद होते हैं, जो लोग कड़कती धूप में भारी शारीरिक काम करते हैं, जैसे एथलीट्स हैं या जिम में घंटों पसीना बहाने वाले। इसके अलावा, उल्टी या दस्त (डायरिया) की स्थिति में भी शरीर से काफी मात्रा में पानी और नमक निकल जाता है। इसे बैलेंस करने के लिए डॉक्टर तुरंत इलेक्ट्रोलाइट्स लेने की सलाह देते हैं।

ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पीने के नुकसान

अगर कोई सादे पानी के बजाय हर समय इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पीता है, तो यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। इसकी वजह से शरीर में सोडियम और शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। अगर आप बाजार में मिलने वाले इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पी रहे हैं, तो इनमें कैलोरी और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे वेट गेन, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या हो सकती है। यहां तक कि किडनी पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीना सेहत के लिए सही है? जानें फायदे और नुकसान

निष्कर्ष

आप कह सकते हैं कि हर व्यक्ति के लिए इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स जरूरी नहीं है। अगर आप हैवी वर्कआउट करते हैं या गर्मियों में बहुत समय धूप में बिताते हैं, तो निश्चित तौर पर इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, खराब स्वास्थ्य होने की स्थिति में भी इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स को पिया जा सकता है, लेकिन इसे अनिवार्य ड्रिंक के रूप में नहीं देखना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या रोजाना सादे पानी की जगह इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीना सही है?

    नहीं। अधिक मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पीने के कारण शरीर में मिनरल्स का संतुलन बिगड़ सकता है। इसे कभी भी सादे पानी विकल्प के रूप में न लें।
  • घर पर नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक कैसे बनाएं?

    घर पर नींबू पानी में थोड़ा सा काला नमक और शहद मिलाकर इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक बना सकते हैं। इसके अन्य विकल्प हैं ताजा नारियल पानी और छाछ। 
  • बच्चों को गर्मी में इलेक्ट्रोलाइट्स देना कब सुरक्षित है?

    अगर बच्चा धूप में बहुत खेल रहा है या उसे दस्त-उल्टी की हो गई हो, तो ऐसे में आप उसे इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स दे सकते हैं।

Read Next

क्या रोजाना जीरा पानी पीने से वाकई डाइजेशन बेहतर होता है? जानें सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 02, 2026 09:52 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 02, 2026 09:52 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 02, 2026 09:52 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content