स्कूल जाने वाले बच्चे हों या फिर गर्मी की छुट्टियों में घर के बाहर धूप में खेलते बच्चे, उन्हें धूल और लू से बचा पाना काफी मुश्किल होता है। धूप में निकलने या खेलने के दौरान बच्चों के शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है, जो उनके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी और जरूरी मिनरल्स के निकलने का कारण बनता है। ऐसे में पेरेंट्स अपने बच्चों के शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करने के लिए मार्केट में मिलने वाले ड्रिंक्स देते हैं, जिनमें प्रिजर्वेटिव्स भी मिले होते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के बताएं इन नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स को अपने बच्चे की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
गर्मियों में बच्चों के लिए नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, गर्मियों में बच्चों के शरीर से पसीना निकलने लगता है, जो इलेक्ट्रोलाइट की कमी का कारण बनता है। ऐसे में आप अपने बच्चों की डाइट में इन नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं-
1. कोकोनट-लेमन वॉटर
नारियल पानी पोटैशियम का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। गर्मी में बच्चों के शरीर से पसीना निकलने के कारण इलेक्ट्रोलाइट की होने वाली कमी को पूरा करने के लिए आप नारियल पानी और नींबू के इस ड्रिंक को पी सकते हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए 1 कप ताजा नारियल पानी, 1 चम्मच नींबू का रस, चुटकी भर सेंधा नमक और 1 चम्मच शहद को मिक्सर जार में डालकर एक साथ ब्लेंड कर लें। इस ड्रिंक में मौजूद सेंधा नमक और नींबू नारियल पानी के साथ मिलकर शरीर में नमक की कमी को तुरंत पूरा करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: क्या रोज इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीना सेहत के लिए सही है? जानें फायदे और नुकसान
2. तरबूज कूलर ड्रिंक
गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन करना लोगों को काफी पसंद होता है, क्योंकि यह मीठा, स्वादिष्ट और पानी से भरपूर होता है। तरबूज में 90% पानी होता है और यह बच्चों को काफी पसंद होता है। इसलिए, गर्मियों में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करने के लिए आप उनकी डाइट में तरबूज कूलर ड्रिंक शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 2 कप तरबूज के टुकड़े बीज निकालकर, थोड़ा सा काला नमक और पुदीने की कुछ पत्तियों के साथ ब्लेंडर जार में डालकर ब्लेंड कर लें। इसके बाद इस जूस को एक गिलास में डालकर कुछ आइस क्यूब डालकर बच्चे को ताजा-ताजा पीने के लिए दें। यह ड्रिंक मैग्नीशियम और हाइड्रेशन से भरपूर होता है।

3. स्ट्रॉबेरी-बेरी स्मूदी
अगर आपके बच्चे को कुछ खट्टा-मीठा पीना पसंद है तो यह ड्रिंक उसे बहुत ज्यादा पसंद आ सकता है। स्ट्रॉबेरी और बेरी स्मूदी बनाने के लिए 5 से 6 ताजी स्ट्रॉबेरी, 1 कप पानी, 1 चम्मच मिश्री का पाउडर और हल्का सा नमक लेकर ब्लेंडर जार में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। और फिर एक गिलास में कुछ आइस क्यूब डालकर बच्चे को सर्व करें। बता दें कि स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स बच्चों में इलेक्ट्रोलाइट की कमी पूरी करने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगाड़ सकती है मॉर्डन लाइफस्टाइल, इन 5 गलतियों को तुरंत सुधारें
4. खीरा और पुदीना मिंट
गर्मी के मौसम में खीरा और पुदीना मिंट शरीर के बढ़े हुए तापमान को तुरंत कम करने में मदद करता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप 1 नॉर्मल साइज का खीरा, आधा नींबू, 8 से 10 पुदीने के पत्ते और सादा पानी या नारियल पानी ले लें। इसके बाद खीरे और पुदीने का रस निकाल लें और इसमें थोड़ा पानी और नींबू का रस मिला लें। आप चाहें तो इसमें हल्का सा शहद मिला सकते हैं। खीरा आपके बच्चे के शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और पुदीना पाचन में सुधार करता है।
निष्कर्ष
गर्मियों में बच्चों के शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करने के लिए आप उन्हें नारियल नींबू पानी, तरबूज कूलर ड्रिंक, स्ट्रॉबेरी बेरी स्मूदी और खीरा-पुदीना मिंट शामिल कर सकते हैं। ये सभी ड्रिंक्स हेल्दी और स्वादिष्ट होती हैं, जो बच्चों की सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। ध्यान रहे, बच्चों की इन ड्रिंक्स में चीनी के स्थान पर शहद और मिश्री के पाउडर का इस्तेमाल करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
बच्चों को इलेक्ट्रोलाइट्स की जरूरत कब होती है?
जब बच्चे तेज धूप में लंबे समय तक खेलते हैं, तो उन्हें बहुत ज्यादा पसीना निकलता है, जो दस्त और उल्टी जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसी स्थिति में बच्चों को इलेक्ट्रोलाइट्स देना जरूरी हो जाता है।क्या हम बच्चों को रोजाना नारियल पानी दे सकते हैं?
हां, गर्मियों में बच्चों को रोजाना नारियल पानी दे सकते हैं, क्योंकि इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होता है। ध्यान रहे कि आप बच्चों को ज्यादा मात्रा में नारियल पानी न पिलाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Apr 28, 2026 16:47 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Apr 28, 2026 16:47 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra