Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

इम्यूनिटी बढ़ाती हैं ये 3 इंडियन ट्रेडिशनल ड्रिंक्स, गर्मियों में पीना है फायदेमंद

गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना निकलने के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में गर्मियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप इन इंडियन ट्रेडिशनल ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं।

चिलचिलाती गर्मी और लू के प्रकोप ने लोगों के जीवन को बुरी तरह प्रभावीत कर दिया है। इस मौसम में लोगों को अपने शरीर को ठंडक देने और एनर्दी बढ़ाने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। भारत में भीषण गर्मी से बचाव के लिए सदियों से कुछ ट्रेडिशनल घरेलू ड्रिंक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये देसी समय ड्रिंक्स न सिर्फ शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं, बल्कि डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचाते हैं। बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव और शरीर की एनर्जी को बनाए रखने के लिए आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि आप कौन-से ट्रेडिशनल समर ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

गर्मियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ट्रेडिशनल ड्रिंक्स

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, गर्मियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आप अपनी डाइट में इन ट्रेडिशनल ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं-

1. आम पन्ना

आम पन्ना कच्चे आम से तैयार किया जाता है और गर्मियों में लोग इसे पीना काफी पसंद करते हैं। आम पन्ना में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। नियमित रूप से इसे पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है और लू लगने के खतरे को भी कम किया जा सकता है। आम पन्ना पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने और शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में इम्यूनिटी का पेट की सेहत से है सीधा कनेक्शन, डॉक्टर से जानें कैसे

2. नींबू पानी

गर्मियों में लोगों को नींबू पानी पीना बेहद पसंद होता है। नींबू पानी गर्म दिनों में शरीर को ताजगी देने और ताकत बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। गर्मियों में पसीने के कारण शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है, जिसे नींबू पानी पूरा करने में मदद करता है। नींबू पानी में थोड़ा शहद या काला नमक मिलाकर पीने से इसका स्वाद और सेहत के लिए फायदे दोनों बढ़ जाते हैं।

1 - 2026-05-29T212505.781

3. बेल का जूस

बेल का जूस भी गर्मियों में बहुत ज्यादा पीना पसंद किया जाता है। बेल की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है। बेल के जूस में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। बेल का शरबत कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर की इम्यूनिटी भी बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें: देर रात तक रील्स देखना आपकी इम्यूनिटी को कैसे कमजोर कर रहा है? बता रहे हैं डॉक्टर

निष्कर्ष

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आप आम पन्ना, नींबू पानी और बेल का जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये ड्रिंक्स हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में विटामिन सी, विटामिन डी, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स शामिल कर सकते हैं।
  • कमजोर इम्यूनिटी के क्या लक्षण हैं?

    इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर बार-बार सर्दी-जुकाम होना, लगातार थकान महसूस होना, घावों का देर से भरना और पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।

Read Next

तरबूज के बीज का पाउडर दूध में मिलाकर पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, बता रही हैं डायटिशियन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 29, 2026 21:34 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 29, 2026 21:34 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content