Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

ठंड में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद हैं ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां, जानें खिलाने का तरीका

सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। ऐसे में उन्हें बार-बार बीमार पड़ने से बचाने और स्वस्थ रखने के लिए आप उनकी डाइट में कुछ जड़ी-बूटियां शामिल कर सकते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद कर सके। 

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही इम्यून सिस्टम धीमा होने लगता है और कई लोगों के बीमार होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी आदि समस्या बहुत आम होती है। खासकर बच्चों में वायरल इंफेक्शन, खांसी-जुकाम, बुखार और सर्दी लगना काफी सामान्य हो जाता है। दरअसल, बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है, जिस कारण उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी ये समस्याएं होना काफी आम माना जाता है। इस मौसम में बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत होना बहुत जरूरी है, ताकि उन्हें बार-बार बीमार होने और सर्दी लगने से बचाया जा सके। आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी बूटियों के बारे में बताया गया है, जिसका सेवन बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ, सर्दी-जुकाम, खांसी आदि जैसी वायरल समस्याओं से राहत दिलाने (bachon ki immunity kaise badhaye) में मदद कर सकता है। आइए आज के इस लेख में हम हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि ठंड में बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के(immunity boosting herbs)  लिए कौन-सी जड़ी बूटियां खिलाएं?

सर्दियों में बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जड़ी बूटियां

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, सर्दियों में बच्चों का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है, जिस कारण उनके बार-बार बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आप अपने बच्चे की इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए ये हर्ब्स खिला (immunity badhane ke liye kya khaye) सकते हैं।

1. अश्वगंधा

अश्वगंधा एक शक्तिवर्धक और इम्यूनिटी बूस्टर जड़ी-बूटी के रूप में जानी जाती है। यह बच्चों के तनाव हार्मोन को कंट्रोल करने, एनर्जी बढ़ाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करती है। सर्दियों में बच्चों की कमजोरी, थकान, भूख न लगना और बार-बार बीमारी होने की समस्या (immunity boost karne ke gharelu upay) को दूर करने में ये काफी फायदेमंद होती है।

बच्चों को अश्वगंधा कैसे दें?

बच्चों को अश्वगंधा खिलाना काफी आसान है। 5 से 12 साल के बच्चों को डॉक्टर की सलाह पर 1/4 से 1/2 चम्मच अश्वगंधा पाउडर गर्म दूध में मिलाकर पिला सकते हैं।। हालांकि, ध्यान रखें कि 2 साल से छोटे बच्चों को अश्वगंधा देने से बचें और अगर बच्चे के एलर्जी या पाचन समस्याएं है तो भी इससे परहेज करें।  

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में चक्र फूल की चाय क्यों है जरूरी? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

2. ब्राह्मी

ब्राह्मी को दिमाग के लिए सबसे बेहतरीन औषधि मानी जाती है। यह बच्चों की याददाश्त, एकाग्रता, मानसिक विकास और नींद के पैटर्न को बेहतर बनाने में मदद करता है। सर्दियों में जब ठंड की वजह से सुस्ती और थकान बढ़ जाती है तो ब्राह्मी का सेवन मन और शरीर दोनों को संतुलित रखती है।

बच्चों को ब्राह्मी कैसे दें?

आप अपने बच्चों को ब्राह्मी सिरप या ब्राह्मी घृत डॉक्टर की सलाह के अनुसार दे सकते हैं। 1/4 चम्मच ब्राह्मी घृत गर्म दूध में मिलाकर बच्चों को सुबह खिलाया जा सकता है। ध्यान रहे, इसकी खुराक हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही तय करनी चाहिए, अपनी मर्जी से कम या ज्यादा देने से बचें।

immunity-boosting-herbs-in-hindi-inside

3. मुलेठी

मुलेठी एक बेहतरीन कफ नाशक जड़ी बूटी है, जो गले की खराश, खांसी, आवाज बैठना और सर्दी-जुकाम की समस्या में काफी फायदेमंद होती है। बच्चों को सर्दियों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने के लिए मुलेठी काफी सुरक्षित आयुर्वेदिक उपाय है।

बच्चों को मुलेठी कैसे दें?

बच्चों को मुलेठी खिलाना काफी आसान है। इसके लिए आप 1–2 चुटकी मुलेठी पाउडर शहद के साथ मिलाकर बच्चों को रोजाना खिलाएं। मुलेठी का काढ़ा भी बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन, इसकी मात्रा का ध्यान रखें। बहुत लंबे समय तक बच्चे को मुलेय़ी देने से बचें, क्योंकि इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है और अगर बच्चे में पहले से हाई बीपी की समस्या है तो भी उन्हें देने से बचें।

4. च्यवनप्राश

भारत में सर्दियों के मौसम में च्यवनप्राश का सेवन काफी ज्यादा बढ़ जाता है। च्यवनप्राश बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें बहुत सारी जड़ी बूटियां जैसे आंवला, इलायची, दालचीनी, पिप्पली, अश्वगंधा और घृत आदि शामिल होते हैं, जो बच्चों को ठंड के कारण होने वाली समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। सर्दियों में इसका नियमित सेवन शरीर को गर्माहट देता है, फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है, बच्चों को बार-बार होने वाली खांसी-जुकाम से बचाता है। इतना ही नहीं, इसका सेवन बच्चों के पाचन में सुधार भी करता है और भूख को बढ़ाता है।  

बच्चों को च्यवनप्राश कैसे खिलाएं?

अगर बच्चा 2 से 3 साल का है तो आप उसे रोजाना 1/4 चम्मच खिलाएं, अगर 4 से 10 साल का बच्चा है तो रोजाना आधे से 1 चम्मच गुनगुने दूध के साथ खिला सकते हैं। ध्यान रहे कि जिन बच्चों के शरीर में गर्मी ज्यादा हो उन्हें ये कम मात्रा में दें और अगर बच्चे को एलर्जी या अस्थमा की समस्या है तो पहले डॉक्टर से कंसल्ट कर लें।

इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं आंवला और शहद से बनी ये हेल्दी डिश, सद्गुरू से जानें रेसिपी और खाने का तरीका 

5. शिलाजीत

बहुत कम मात्रा में शिलाजीत बच्चों को खिलाने से उनकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। यह बच्चों में कमजोरी, बार-बार थकान, भूख न लगना और सर्दियों में कमजोरी या एनर्जी की समस्या को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में भी मदद करता है। ध्यान रहे कि बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चों को कभी भी शिलाजीत देने से बचें।

बच्चों को शिलाजीत कैसे खिलाएं?

बच्चों को शिलाजीत हमेशा बहुत कम मात्रा में देनी चाहिए और आमतौर पर 1 या 2 बूंद के रूप में ही दें। आप इसे बच्चों को गुनगुने दूध या पानी के साथ दे सकते हैं

निष्कर्ष

सर्दियों में बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां देना एक सुरक्षित और नेचुरल विकल्प हो सकती है। इसलिए, आप अपने बच्चे का इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए उनकी डाइट में अश्वगंधा, च्यवनप्राश, मुलेठी और शिलाजीत जैसी जड़ी बूटियां डॉक्टर की सलाह पर शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • बच्चों की इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए क्या करें?

    बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद और नियमित रूप से एक्सरसाइज करवाएं। इसके साथ ही, जंक फूड खिलाने से बचें और साफ-सफाई का ध्यान रखें, ताकि वे बार-बार बीमार न पड़ें।
  • कमजोर इम्यूनिटी के क्या लक्षण हैं?

    कमजोर इम्यून सिस्टम होने पर बार-बार सर्दी-जुकाम, इंफेक्शन होना, लगातार थकान महसूस होना, घावों को भरने में देरी और पाचन से जुड़ी समस्याएं शामिल है।
  • सर्दी के मौसम में इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं?

    सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स का सेवन करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, हर्बल चाय पिएं, नियमित एक्सरसाइज करें और साफ-सफाई का ध्यान रखें, जिससे शरीर इंफेक्शन से लड़ सके। 

Read Next

सर्दियों में बच्चों को जायफल चटाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 08, 2025 10:09 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 08, 2025 10:09 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content