Tips to Boost Immunity in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए इम्यून सिस्टम का हेल्दी रहना बेहद जरूरी होता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं। इम्यून सिस्टम कमजोर होना सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बनती है। ऐसे लोग सर्दि-खांसी और वायरल इंफेक्शन की चपेट में जल्दी आते हैं। हालांकि, इम्यूनिटी बढ़ाना कोई मुश्किल काम नहीं है। अच्छा खान-पान रखकर आप इम्यूनिटी मजबूत कर सकते हैं। इसके लिए जिंक, विटामिन सी, बी6 और जिंक आदि का सेवन करना हेल्दी माना जाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कुछ लोग विटामिन सी और जिंक के सप्लीमेंट्स लेते हैं। लेकिन, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ऐसा करना क्या वाकई सही होता है? आइये न्यूट्रिश्निस्ट अमिता गादरे से जानते हैं इसके बारे में।
क्या इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन C और जिंक के सप्लीमेंट्स लेने चाहिए?
अमिता के मुताबिक ऐसा जरूरी नहीं कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी और जिंक के सप्लीमेंट्स लिए ही जाएं। अगर आप फलों, सब्जियों और नैचुरल खाने के जरिए पर्याप्त विटामिन सी और जिंक ले रहे हैं तो ऐसे में सप्लीमेंट्स जरूरी नहीं हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए केवल एक बैलेंस्ड डाइट लेना ही अपने आप में पर्याप्त है। अगर आप भरपूर नींद ले रहें हैं, रोजाना एक्सरसाइज कर रहे हैं और शारीरिक रूप से एक्टिव हैं तो इन सप्लीमेंट्स की कोई जरूरत नहीं है। असल मायनों में यह सभी आदतें इम्यूनिटी बूस्टर का काम करती हैं।
टॉप स्टोरीज़
View this post on Instagram
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?
- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको अपने खान-पान को हेल्दी रखना चाहिए।
- इसके लिए आपको अपनी डाइट में हल्दी, अदरक, लहसुन और काली मिर्च आदि को शामिल करना चाहिए।
- इसके लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने के साथ ही शारीरिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए।
- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको दिनभर में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
- इसके लिए आप गिलोय का काढ़ा भी पी सकते हैं।