
Does Jujube Cause a Cough: शिवरात्री का महापर्व आने में कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में मंदिरों में शिवरात्रि की तैयारियां जोरो-शोरों से देखी जा सकती है। शिवरात्रि के महापर्व में शिवलिंग पर फूल और दूध के साथ बेर भी चढ़ाए जाते हैं। इस दिन भक्तों को प्रसाद के रूप में बेर ही दिए जाते हैं। यह नन्हेंं फल न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन्स ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। इनके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। कई लोग मानते हैं कि अगर बेर का ज्यादा सेवन किया जाए, तो इसके कारण खांसी हो सकती है। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? क्या बेर के सेवन से गला खराब हो सकता है? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से। आइए लेख में जानें इसका जवाब।
क्या बेर खाने से खांसी होती है? Can Eating Ber Cause Cough
डॉ श्रेय के मुताबिक बेर खाने से खांसी नहीं होती है। यह महज एक मिथक है कि बेर खाने से खांसी हो सकती है। लेकिन अगर व्यक्ति को खांसी है, तो बेर के सेवन से खांसी बढ़ सकती है। क्योंकि बेर खट्टे होते हैं और इनकी तासीर भी ठंडी होती है। इस कारण ये गले में इंफेक्शन बढ़ा सकते हैं। इनके सेवन से बलगम बढ़ता है और खांसी बढ़ जाती है। इसलिए एक्सपर्ट्स खांसी में बेर खाने के लिए मना करते हैं।
इसे भी पढ़ें- हार्ट के लिए फायदेमंद होता है बेर, खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे
ज्यादा बेर खाना सेहत के लिए कैसे नुकसानदायक है?
- बेर के ज्यादा सेवन से पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके कारण पेट में गैस और सूजन हो सकती है।
 - ज्यादा बेर के सेवन से दस्त भी लग सकते हैं। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे पाचन क्रिया को नुकसान होता है।
 - अगर बेर का अधिक सेवन किया जाए, तो इससे आपको भारीपन महसूस हो सकता है। यह रात में घबराहट और बैचेनी होने की वजह भी बन सकता है।
 - बेर खट्टे होने के कारण यहव पेट में एसिड बढ़ा सकता है। इसके कारण मसल्स हेल्थ को भी नुकसान होता है। अगर ज्यादा सेवन किया जाए तो यह दांतों में कैविटी की वजह बन सकता है।
 
इसे भी पढ़ें- मुंबई में गुलियन बेरी सिंड्रोम से मौत का पहला मामला, महाराष्ट्र में अब तक कुल 8 मामले
- जिन लोगों को ब्लड शुगर की समस्या है, उन्हें इसका सेवन संभलकर करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर भी बढ़ सकती है। इसलिए इसे कम मात्रा में ही खाना चाहिए।
 - अगर आपको पेट में सूजन या दांत में दर्द है, तो ऐसे में भी बेर का सेवन न करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन समस्याओं में बेर खाने से परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।
 
अगर इसे कम मात्रा में खाया जाए, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होगा। लेख में हमने एक्सपर्ट से समझा खांसी में बेर खाने की मनाही क्यों होती है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version