Is Tulsi Green Tea Good For Health: हर फिटनेस फ्रीक की डाइट में ग्रीन टी जरूर शामिल होती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वेट मेंटेन रखने में मदद मिलती है। जिन लोगों को वेट लॉस करना है उनके लिए ग्रीन टी बेस्ट ऑप्शन है। रोज ग्रीन टी पीने से डाइजेशन इंप्रूव होता है और ब्लोटिंग कंट्रोल रहती है। ग्रीन में अगर कुछ नेचुरल चीजों को एड करके पीया जाए, तो यह सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होगी। कई लोग ग्रीन टी में नींबू या शहद एड करके पीते हैं। इससे इसका न्यूट्रिशन कंटेंट बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ग्रीन टी में तुलसी एड करके पीना क्यों फायदेमंद होता है? इस कॉम्बिनेशन के फायदे जानने के लिए हमने सिरसा जिले के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की।
तुलसी वाली ग्रीन टी पीना सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है? Health Benefits of Tulsi Green Tea
सर्दी-खांसी में फायदेमंद
ग्रीन टी में तुलसी मिलाकर पीने से इसकी तासीर गर्म हो जाती है। इसलिए सर्दी-खांसी में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए यह परफेक्ट ड्रिंक है। तुलसी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इंफेक्शन से लड़ते हैं। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बीमारियों का खतरा कम करते हैं।
ब्रेन रिलैक्स्ड रहता है
तुलसी को माइंड रिलैक्स्ड करने वाली हर्ब भी माना गया है। तुलसी के पत्तों को ब्रेन टोनिक की तरह दवाओं में इस्तेमाल भी किया जाता है। इसलिए इस चाय के सेवन से ब्रेन को रिलैक्स रखने में भी मदद मिलेगी। स्ट्रेस और एंग्जायटी में इसे पीना फायदेमंद होगा।
इसे भी पढ़ें- अदरक की चाय या ग्रीन टी: गट हेल्थ के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट की सलाह
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
ग्रीन टी और तुलसी दोनों ही इम्यूनिटी बूस्टिंग हर्ब्स हैं। इन दोनों में एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। अगर आप रोज तुलसी वाली ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे बीमारियों का खतरा कम होता है। यह बीमारियों और मौसम में बदलाव के कारण होने वाले इंफेक्शंस का खतरा कम करते हैं।
डाइजेशन के लिए फायदेमंद
जिन लोगों का पाचन तंत्र खराब रहता है, उनके लिए यह कॉम्बिनेशन फायदेमंद है। तुलसी और ग्रीन टी दोनों की पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करती हैं। इसके सेवन से ब्लोटिंग, अपच, पेट दर्द और कब्ज से भी राहत मिलेगी। खाना खाने के बाद तुलसी वाली ग्रीन टी पीने से डाइजेशन भी इंप्रूव होगा।
इसे भी पढ़ें- ग्रीन टी कब नहीं पीनी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
वेट लॉस में मदद मिलती है
वेट लॉस करने के लिए तुलसी वाली ग्रीन टी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से काफी देर भूख नहीं लगती और कैलोरी इनटेक कम होता है। ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में भी मदद करेगी जिससे फैट लॉस जल्दी होगा।
तुलसी वाली ग्रीन टी कैसे बनाएं?
तुलसी वाली ग्रीन टी बनाने के लिए पैन में एक कप पानी गर्म करें। इसमें 1 चम्मच ग्रीन टी और 1 चम्मच सूखी तुलसी मिलाएं। इसे अच्छे से पकाएं और रंग बदलने के बाद छान लें। इसमें 1 चम्मच नींबू का रस डालकर इसका सेवन करें। आप दिन में दो से तीन बार तुलसी वाली ग्रीन टी पी सकते हैं।
लेख में हमने एक्सपर्ट से जाना ग्रीन टी में तुलसी मिलाकर पीना क्यों फायदेमंद है। अगर कोई किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेता है, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।