What is the Healthiest Tea to Drink Daily: आजकल हर्बल टी काफी चलन में हैं। पहले सिर्फ फिटनेस फ्रिक की डाइट में हर्बल टी हुआ करती थी। लेकिन अब ज्यादातर लोगों की डेली डाइट का हिस्सा बन चुकी हैं। कैफीन की आदत छोड़ने के लिए हर्बल टी बहुत फायदेमंद हैं। इनमें ग्रीन टी और हिबिस्कस टी का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है। ग्रीन टी को पत्तियों से तैयार किया जाता है, जबकि हिबिस्कस टी को फूलों को सूखाकर बनाया जाता है। ये दोनों ही हर्बल टी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। वेट लॉस से लेकर डाइजेशन तक कई फायदों के लिए इन्हें फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इनमें से ज्यादा फायदेमंद कौन-सी हर्बल टी है? साथ ही, इनमें से किस हर्बल टी से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली के ब्लूम क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अंजना कालिया (Dr. Anjana Kalia, Ayurvedic Doctor and Nutritionist, Bloom Clinic, Delhi) से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
रोजाना ग्रीन टी पीने के फायदे- Benefits of Green Tea
- अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो ग्रीन टी को डाइट में जरूर शामिल करें। ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। यह बॉडी में इंफ्लेमेशन भी कम करती है जिससे वेट कम होता है।
- ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बॉडी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। इससे स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है और स्किन हेल्दी रहती है। ग्रीन टी में थोड़ा कैफीन भी होता है जो ब्रेन को एक्टिव रखने में मदद करता है।
- ग्रीन टी पीने से मुंह में मौजूद बैड बैक्टीरिया भी कम होते हैं। इससे दांतों से जुड़ी समस्याओं और मुंह की बदबू से राहत मिलती है।
- ग्रीन टी सुबह खाली पेट और खाना खाने के एक घंटे बाद पी सकते हैं। यह ग्रीन टी का सेवन करने का सबसे बेहतरीन समय है।
इसे भी पढ़ें- बड़ी फायदेमंद है ये जापानी ग्रीन टी, पाचन क्रिया को तेज करने के साथ स्ट्रेस कम करने में है मददगार
रोज हिबिस्कस की चाय पाीने के फायदे- Benefits of Hibiscus Tea
- हिबिस्कस टी को फूलों से तैयार किया जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
- हिबिस्कस टी को लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है। इसमें विटामिन सी होता है जो ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
- हिबिस्कस टी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नैचुरली कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसमें कैफीन होता है जो बॉडी और माइंड को रिलैक्स रखने में मदद मिलती है।
- हिबिस्कस शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसलिए इसका सेवन गर्मियों में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
- हिबिस्कस का सेवन दोपहर या शाम के दौरान करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- ग्रीन टी और सलाद छोड़िए मोटापा कम करने के लिए खाइए Fermented Foods, कमर भी हो जाएगी पतली
ग्रीन टी और हिबिस्कस में से सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?
- ग्रीन टी और हिबिस्कस टी दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन इन्हें अपनी इच्छा से अलग-अलग फायदों के लिए भी सेवन किया जा सकता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो ग्रीन टी का सेवन करें। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वेट लॉस होता है।
- अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, तो आपके लिए हिबिस्कस टी दोनों ही फायदेमंद होगी। इसे हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है।
- लिवर हेल्थ इंप्रूव करने के लिए आप हिबिस्कस टी पी सकते हैं। यह लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और बॉडी से टॉक्सिन निकालता है।
- ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करते हैं। अगर आप कैफीन फ्री ऑप्शन ढूंढ़ रहे हैं, तो आपको हिबिस्कस टी पीनी चाहिए।
निष्कर्ष
लेख में हमने जाना सेहत के लिए ग्रीन टी और हिबिस्कस टी दोनों ही फायदेमंद है। लेकिन हेल्थ कंडीशन के मुताबिक इनके फायदे अलग है। अगर वेट लॉस या डाइजेशन इंप्रूव करना है, तो आप ग्रीन टी पी सकते हैं। लिवर हेल्थ इंप्रूव करने और ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल रखने के लिए हिबिस्कस टी फायदेमंद होती है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
FAQ
ग्रीन टी कब पीनी चाहिए?
ग्रीन टी को सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसके अलावा, खाना खाने के 2 घंटे बाद या शाम में इसका सेवन कर सकते हैं।क्या रोजाना गुड़हल की चाय पीना ठीक है?
रोजाना गुड़हल की चाय पीना सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें प्राकृतिक गुण होते हैं जो स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। इसके सेवन से डाइजेशन ठीक रहता है और ब्लड प्रेशर भी ठीक रहता है।गुड़हल के फूल की चाय कैसे बनाएं?
गुड़हल के फूल की चाय बनाने के लिए बाउल में पानी गर्म करें। इसमें एक से दो गुड़हल के फूल मिलाकर पकाएं। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर इसका सेवन करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version