Expert

क्या ज्यादा ग्रीन टी पीने से हड्डियां कमजोर हो सकती है? डॉक्टर से जानें

आज के दौर में ज्यादातर लोगों को ग्रीन टी पीना पसंद होता है। लेकिन, ग्रीन टी अधिक पीने से कुछ तरह की समस्याएं भी हो सकती है। इस लेख में जानते हैं कि क्या ज्यादा ग्रीन टी पीने से हड्डियां प्रभावित हो सकती हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ज्यादा ग्रीन टी पीने से हड्डियां कमजोर हो सकती है? डॉक्टर से जानें


Does green tea affect your bones?: भारत में आज भी कई लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से ही करते हैं। भारत में सालों से लोगों द्वारा चाय पी जा रही है। लेकिन, समय के साथ चाय बनाने के तरीकों में बदलाव आया है। आज के दौर में दूध वाली चाय की जगह पर लोग ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। दरअसल, बीते कुछ वर्षों से ग्रीन टी के फायदो को जानकर लोगोंं द्वारा इसे पीने की आदत में इजाफा हुआ है। यह वजन को कम करने में मददगार होती है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन, मेटाबॉलिज्म और पाचन क्रिया के लिए फायदेमंंद होते हैं। लेकिन, यदि अधिक मात्रा में ग्रीन टी का पीते हैं तो इससे आपको कई तरह की समस्याएं भी हो सकती है। ऐसे में कई लोगों के मन में प्रश्न उठता है कि क्या अधिक ग्रीन टी पीने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि क्या ग्रीन टी पीने हड्डियां कमजोर हो (Is too much of green tea harmful?) सकती है?

ग्रीन टी और हड्डियों के बीच क्या कनेक्शन हैं? - Connection Between Green Tea And Bone Health In Hindi

ग्रीन टी का हड्डियों पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है। कई स्टडी बताती हैं कि ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों में होने वाले ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को दूर करने में मदद करती है। इससे हड्डियों की बोन डेंसिटी बनी रहती है। वहीं, कुछ स्टडी यह भी बताती है कि नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से ऑस्टीयोपोरोसिस का खतरा कम होता है। इसके अलावा, ग्रीन टी हड्डियों के दोबारा बनने (Bone Remodeling) में मदद कर सकती है, क्योंकि इसमें मौजूद कैटेचिन्स अस्थि-निर्माण (Osteoblast activity) में मदद करती है।

Can drinking too much green tea affect bone health  in

ग्रीन टी अधिक मात्रा में पीने से कुछ लोगों में कैल्शियम के अवशोषण की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। लेकिन, यह प्रभाव अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से हो सकता है। ग्रीन में मौजूद टैनिन्स कैल्शियम के अवशोषण को कम कर सकते हैं, खासकर अगर आप ग्रीन टी को भोजन के साथ पीते हैं। इससे हड्डियों में कैल्शियम की कमी हो सकती है। हालांकि, कुछ ग्रीन टी में कैफीन बेहद कम मात्रा में हो सकता है, यह यूरिन के द्वारा कैल्शियम को शरीर से बाहर निकाल सकता है। यदि लंबे समय तक और अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीते हैं तो यह बोन हेल्थ को प्रभावित (Can Drinking Too Much Green Tea Affect Bone Health) कर सकती है।

एक दिन में कितनी ग्रीन टी पीनी चाहिए? - How Much Green Tea Safe to Consume In Hindi

ग्रीन टी का सेवन अगर आप दिन में 1 से 3 कप करते हैं, तो यह अधिकांश लोगों के लिए सुरक्षित और लाभकारी माना जाता है। समस्या तब होती है जब लोग दिन में 5 से 6 कप या उससे अधिक ग्रीन टी पीना शुरू कर देते हैं, बिना यह समझे कि इसका क्या असर हो सकता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि विशेष रूप से अगर आपकी डाइट में पहले से ही कैल्शियम की कमी है, या आप पोस्टमेनोपॉजल महिला हैं, तो अत्यधिक ग्रीन टी आपकी हड्डियों को कुछ हद तक प्रभावित कर सकती है। ऐसे में आपको ग्रीन टी लेते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: किन लोगों को ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए? जानें इसके नुकसान

Can Drinking Too Much Green Tea Affect Bone Health In Hindi: अगर आप सीमित और संतुलित मात्रा में ग्रीन टी लेते हैं और आपके मन में प्रश्न उठता है कि क्या ग्रीन टी आपकी हड्डियों को प्रभावित कर सकती है? तो इसका सीधा जवाब न होगा। यह आपकी हड्डियों को प्रभावित नहीं करती है। लेकिन, यदि आप गलत तरह से ग्रीन टी पीते हैं, जैसे भोजन के तुरंत बाद या भोजन के साथ तो इसके फायदे आपको नहीं मिलते हैं। साथ ही, यदि आपको हड्डियों व अन्य बीमारी है तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद ही ग्रीन टी को डाइट में शामिल करें।

FAQ

  • ग्रीन टी किसे नहीं पीनी चाहिए?

    ग्रीन टी का सेवन उन लोगों को नहीं करना चाहिए, जो खून को पतला करने वाली दवाएं (जैसे वारफेरिन), कुछ एंटीबायोटिक्स और हार्ट संबंधी दवा और ब्लड प्रेशर की दवाओं का सेवन करते हैं।
  • ग्रीन टी से क्या साइड इफेक्ट होते हैं?

    इसके अत्यधिक सेवन से कैफीन की अधिक मात्रा, पाचन संबंधी समस्याएं, आयरन की कमी और कैल्शियम की कमी हो सकती है, जिससे हड्डियों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
  • सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से क्या होता है?

    अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे आपको सामान्यतः तो कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन, जिन लोगों को स्वास्थ्य स्थिति ठीक नहीं है, उनको थकान और चक्कर आने की समस्या महसूस हो सकती है।

 

 

 

Read Next

डायबिटीज में खरबूजा खा सकते हैं या नहीं? जानें डॉक्टर की सलाह

Disclaimer