किन लोगों को ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए? जानें इसके नुकसान

Who Should Not Drink Green Tea: कुछ लोगों के लिए ग्रीन टी का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। जानें किन लोगों को ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Feb 12, 2023 07:30 IST
किन लोगों को ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए? जानें इसके नुकसान

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Who Should Not Drink Green Tea In Hindi: ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडें मौजूद होते हैं। ग्रीन टी पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। ग्रीन टी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से पाचन में सुधार होता है, कोलेस्ट्रॉल कम होता है और तनाव घटाने में भी मदद मिलती है। स्किन के लिए भी ग्रीन टी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन कोई चीज हर किसी के लिए फायदेमंद है, ऐसा जरूरी नहीं है। इसी तरह ग्रीन टी कर सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। अब सवाल यह उठता है कि किन लोगों को ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए? या ग्रीन टी कब नहीं पीनी चाहिए? इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि किन लोगों को ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए (Kin Logo Ko Green Tea Nahi Peeni Chahiye) और इसके क्या-क्या नुकसान हैं -

किन लोगों को ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए - Who Should Not Drink Green Tea In Hindi

कमजोर पाचन वाले लोग 

जिन लोगों को एसिडिटी या गैस की समस्या होती है, उन्हें ग्रीन टी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, ग्रीन टी में टैनिन तत्व पाया जाता है, जो पेट में एसिड को बढ़ा सकता है। इससे पेट में दर्द और मतली की समस्या हो सकती हैं। पेट में गैस, जलन और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं में भी ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। 

एनीमिया के मरीज 

एनीमिया की शिकायत होने पर ग्रीन टी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, ग्रीन टी के सेवन से शरीर में आयरन का अवशोषण बाधित हो सकता है। इसलिए, अगर आपको एनीमिया या आयरन की कमी है, तो आपको ग्रीन टी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दिन में दो कप से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन करने से आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। 

प्रेगनेंट और स्तनपान करवाने वाली महिलाऐं 

प्रेगनेंट और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, ग्रीन टी में कैफीन और कैटेचिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो प्रेगनेंसी की जटिलताओं को बढ़ा सकते हैं। दिन में दो कप से ज्यादा ग्रीन टी पीने से गर्भपात का जोखिम भी बढ़ जाता है। वहीं, अगर स्तनपान करवाने वाली महिलाएं ग्रीन टी का ज्यादा सेवन करती हैं, तो इससे उनके बच्चे को भी नुकसान पहुंच सकता है। 

Green-Tea-Kise-Nahi-Peeni-Chahiye

इसे भी पढ़ें: ग्रीन टी पीते हैं तो ध्यान रखें ये सावधानियां वरना हो सकते हैं गंभीर नुकसान

जिन्हें एंग्जायटी हो  

जिन लोगों को एंग्जाइटी की शिकायत होती है, उन्हें ज्यादा ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। दरअसल, ग्रीन टी में कैफीन होता है, जो एंग्जाइटी को और भी बढ़ा सकता है। ग्रीन टी का ज्यादा सेवन करने से दिल की धड़कन तेज होना और नींद न आने की समस्या हो सकती है। इसलिए, दिन में एक से दो कप ग्रीन टी का ही सेवन करें।

माइग्रेन से ग्रसित लोग 

अगर आपके सिर में दर्द है या आपको माइग्रेन है, तो ग्रीन टी का सेवन ना करें। दरअसल, ग्रीन टी में मौजूद कैफीन माइग्रेन का कारण बन सकता है। अगर आप दिन में दो-तीन कप से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो इससे सिरदर्द बढ़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें: ग्रीन टी के साथ क्या मिलाकर पीना चाहिए?

इन स्थितियों में ग्रीन टी के सेवन से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप इस तरह की स्थितियों का सामना कर रहे हैं, तो ग्रीन टी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Disclaimer