ग्रीन टी पीते हैं तो ध्यान रखें ये सावधानियां वरना हो सकते हैं गंभीर नुकसान

Green Tea Side Effects: ग्रीन टी पीते समय कुछ बातों का ध्यान न रखने से आपको कई परेशानियां हो सकती हैं, जानें इसके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्रीन टी पीते हैं तो ध्यान रखें ये सावधानियां वरना हो सकते हैं गंभीर नुकसान

Green Tea Side Effects: आज के समय में फिटनेस फ्रीक लोगों के बीच कॉफी से ज्यादा ग्रीन टी पीने का चलन है। गरी टी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसका सेवन करने से आपके शरीर का चयापचय ठीक रहता है और वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा गरी टी पीने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि ग्रीन टी पीने से आपके बाल और स्किन को भी बड़ा फायदा मिलता है। लेकिन जिस तरह से किसी भी चीज का बहुत ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है उसी तरह गरी टी का भी ज्यादा सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं ग्रीन टी पीते समय नुकसान से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें।

ग्रीन टी पीने के नुकसान- Green Tea Side Effects in Hindi

वैसे तो ग्रीन टी पीने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं लेकिन गलत ढंग से इसका सेवन करना बहुत नुकसानदायक भी हो सकता है। दिन में कई बार ग्रीन टी पीने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन में ज्यादा से ज्यादा 2 से 3 कप ग्रीन टी पीना फायदेमंद होता है। इससे ज्यादा ग्रीन टी का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे मरोड़ आदि हो सकता है।

Green Tea Side Effects

इसे भी पढ़ें: अदरक और मिश्री का काढ़ा पीने से मिलता है इन समस्याओं में आराम, जानें बनाने का तरीका

बहुत ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी पीने से आपको ये नुकसान होते हैं-

1. 2 से 3 कप ग्रीन टी से ज्यादा ग्रीन टी पीने से आपको गंभीर सिरदर्द की समस्या होती है। इसकी वजह से आपको माइग्रेन की समस्या का खतरा रहता है।

2. बहुत ज्यादा ग्रीन टी पीने से आपको पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इसकी वजह से आपके पेट में मरोड़, दर्द और अपच की समस्या हो सकती है।

3. ज्यादा ग्रीन टी पीने से आपको नींद से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। ज्यादा ग्रीन टी पीने से आपके शरीर में मेलाटोनिन हॉर्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है जिसकी वजह से नींद की कमी हो सकती है।

4. ग्रीन टी का ज्यादा सेवन करने से आपको उल्टी और मतली की समस्या हो सकती है। ग्रीन टी में टैनिन की मात्रा ज्यादा होती है जो उल्टी का कारण बन सकती है।

5. बहुत ज्यादा ग्रीन टी पीने से आपका ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और इसकी वजह से कई दूसरी परेशानियां भी हो सकती हैं।

ग्रीन टी पीते समय ध्यान रखें ये बातें

वैसे तो ग्रीन टी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ समस्याओं में इसका सेवन करने से कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स यह कहते हैं कि रोजाना संतुलित मात्रा में ही ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए इसके अलावा कुछ समस्याओं में ग्रीन टी पीने से परहेज भी रखना चाहिए। अगर आपको एनीमिया की समस्या है ग्रीन टी पीने से बचें। एनीमिया में ग्रीन टी का बहुत सेवन करने से आपका हीमोग्लोबिन लेवल और कम हो सकता है। इसके अलावा मोतियाबिंद या आंख से जुड़ी दूसरी गंभीर समस्या से पीड़ित हैं तो ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए। इसकी वजह से आपकी आंखों पर दबाव पड़ता है और आंख से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे लोग जो एंटी-बायोटिकदवा का सेवन कर रहे हैं उन्हें भी ग्रीन टी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: अंडे की सफेदी या पूरा अंडा? मसल बिल्डिंग के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?

ग्रीन टी की संतुलित मात्रा सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन इसकी मात्रा ज्यादा होने पर आपको कई नुकसान होते हैं। ग्रीन टी का सेवन करते समय आपको ऊपर आते गयी बातों का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी समस्या और परेशानी में ग्रीन टी का सेवन करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

पाइल्स में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए? जानें डॉक्टर से

Disclaimer