Foods For Elderly Without Teeth In Hindi: बढ़ती उम्र में व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बुढ़ापे में कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं होने लगती हैं। इस उम्र में शारीरिक क्षमता कमजोर होना, जोड़ो में दर्द रहना, कम दिखाई देना और दांत गिरना जैसी समस्याएं होना आम बात है। जिन बुजर्गों के दांत टूट जाते हैं, उन्हें खाने-पीने में काफी दिक्कत आती है। दांत न होने पर बुजुर्गों को भोजन को चबाने में मुश्किल होती है, जिसकी वजह से वे अपने भोजन का आनंद नहीं ले पाते हैं। इसके अलावा, खाने को चबा-चबाकर नहीं खाने की वजह से शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता है। ऐसे में, जो बुजुर्ग दांत न होने के कारण ठीक तरह से खा नहीं पाते हैं, उनमें कई तरह के पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए बिना दांत वाले बुजुर्गों की डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो पौष्टिक हों और जिसे आसानी से चबाया भी जा सके।आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रहे हैं -
बिना दांत वाले बुजुर्ग भी खा सकते हैं ये 5 हेल्दी फूड्स - Foods For Elderly Without Teeth In Hindi
दलिया या ओट्स
दलिया या ओट्स पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स हैं। ये खाने में नरम होते हैं, इसलिए बिना दांत वाले बुजुर्ग भी इसे आसानी से खा सकते हैं। दलिया या ओट्स को और ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए आप उसमें सब्जियां पीसकर भी डाल सकते हैं। दलिया डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और सेहत को कई लाभ मिलते हैं।
स्मूदी
स्वस्थ रहने के ताजी सब्जी-फलों का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। लेकिन बिना दांत वाले बुजुर्गों को फल और सब्जी चबाने में मुश्किल होती है। ऐसे में आप फल और सब्जियों की स्मूदी बनाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं। बुजुर्गों के लिए स्मूदी एक हेल्दी ऑप्शन है। आप स्मूदी बनाने के लिए पालक, सेब और केला जैसे फल और सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को कई पोषक तत्व मिलेंगे और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा।
इसे भी पढ़ें: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में होती है इन 8 पोषक तत्त्वों की जरूरत, जानें हेल्दी बुढ़ापे के लिए कौन सी चीजें खाएं
दही
दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दही में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और पोटेशियम समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा, दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। बिना दांत वाले बुजुर्गों को अपनी डाइट में दही जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना दही का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
अंडा भुर्जी
अंडा प्रोटीन का एक समृद्ध स्त्रोत है। इसके अलावा, अंडे में विटामिन बी 12, विटामिन डी, कैल्शियम, सेलेनियम और कोलीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अंडे का सेवन करने से मांसपेशियों के निर्माण में मदद मिलती है। अंडा हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। बिना दांत वाले बुजुर्ग अपनी डाइट में अंडा भुर्जी शामिल कर सकते हैं। अंडे की भुर्जी को चबाना भी आसान होगा और इससे आपको पोषण भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: बढ़ती उम्र के साथ इन चीजों का परहेज करना जरूरी, हो सकते हैं सेहत को कई नुकसान
पनीर
पनीर खाने में नरम होता है और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बिना दांत वाले बुजुर्गों के लिए पनीर एक अच्छा विकल्प है। पनीर में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर होता है। पनीर का सेवन करने से बढ़ती उम्र में हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, पनीर खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। बिना दांत वाले बुजुर्ग पनीर को मैश करके और उसमें मसाले या हर्ब्स मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से आपको ताकत मिलेगी और आप स्वस्थ रहेंगे।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version