बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव आने लग जाते हैं, वह पहले के मुकाबले सुस्त रहने लग जाता है। शरीर कई तरह की परेशानी से गुजरने लगता है। मन में हर समय डर रहता है। ऐसे में अपनी आपको फिट रखना एक बड़ा चैलंज होता है। क्योंकि बढ़ती उम्र और एक बचपन एक जैसा होता है जिसमें दोनों को ही ख्याल रखने की जरूरत होती है। जब कोई बढ़ती उम्र के पड़ाव में होता है तो उसके हार्मोंस में बहुत से बदलाव आते हैं जैसे बालों का सफेद होना, आंखें कमजोर हो जाना, जल्दी थकान महसूस होना, चेहरे पर झुरियां आना ये सारी चीजें देखने को मिलती है। इन सबके पीछे की वजह खान पान होता हो अगर आपका आहार अच्छा होगा तो व्यक्ति हर उम्र में सेहतमंद रह सकता है। इसके लिए कु चीजों का परहेज करना जरूरी होता है, जिससे आप एक अच्छी जिंदगी जी सकते हैं।
इसे भी बढ़ें : शरीर में एक नए अंग की हुई खोज, सिर और गले के कैंसर से जूझ रहे लोगों के इलाज में हो सकता है मददगार
फलों को खाने में जरूर शामिल करें
हर फल का अपना अलग फायदा होता है। फल को सही समय पर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। फल को हमेशा भोजन से आधे घंटे पहले खाना चाहिए। ये फल खाने का सबसे अच्छा समय होता है और इसस् शरीर को लाभ भी मिलते हैं। आप अपने खाने में पपीता, जिसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाएं जाते हैं साथ ही पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्रस, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है,जो सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसके साथ ही पपीते में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम आदि भी पाया जाता है। सेब को हमेशा छिलके सहित ही खाना चाहिए। सेब के छिलके में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो आपकी त्वचा को एजिंग से बचाते हैं। अनार, एवोकाडो, कीवी भी जरूर खाने में शामिल करें।
मैदा की चीजों से परहेज करें
बढ़ती उम्र के साथ हमारा डाइजेशन भी कमजोर होने लग जाता है। इसलिए हमेशा ऐसा खाना लेना चाहिए जो आसानी से डाइजेसत हो जाए। कभी भी नाश्ते के समय मैदा की चीज न खाएं कजैसे व्हाइट ब्रेड क्योंकि ये शरीर को कापी नुकसान पहुंचाता है साथ ही इसमें शुगर, कार्ब्स और फैट अधिक मात्रा में पाया जाता है। मैदा आंतों में जाकर चिपक जाता है जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।
इसे भी बढ़ें : अमरूद का स्वाद और इसके पत्तों का मिज़ाज अब दिलाएगा इन समस्याओं से छुटकारा
शराब से दूरी बनाकर रखें
शराब हर उम्र के लिए नुकसानदायक होती है क्योंकि इससे लिवर, किडनी और शरीर के दूररे अंग धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ तो शराब से बिल्कुल दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
कैफेन से दूर रहें
अक्सर लोगों को चाय और काफी पीने की आदत होती है लेकिन जरूरत से ज्यादा चाय या काफी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इससे आपकी नींद खराब हो सकती है। और इस कारण नींद के दौरान काम करने वाले सेल्स स्किन को रिपेयर नहीं कर पाते हैं।
इसे भी बढ़ें : वर्क फ्रॉम होम ने खराब की लोगों की नींद! घर से काम करने वाले लोगों को हुए ये नुकसान भी, जानें क्या कहता है शोध
हमारा खान-पान हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसलिए हमें सबसे पहले अपने आहार का ख्याल रखना चाहिए। बढ़ती उम्र के साथ शरीर सही से काम नहीं करता ऐसे में हमें वो ही खाना चाहिए जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक हो सकता है।
Read More Article On Health News In Hindi