Haldi Pudina Chai: हल्दी-पुदीने की हर्बल चाय पीने से शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Benefits of Drinking Turmeric Mint tea: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हल्दी-पुदीने की चाय पी जा सकती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
Haldi Pudina Chai: हल्दी-पुदीने की हर्बल चाय पीने से शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


Benefits of Drinking Turmeric Mint tea: हल्दी-पुदीना औषधियों गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें कई तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को गर्म रखने के साथ मौसमी बीमारियों से भी शरीर की रक्षा करते हैं। ये एक प्रकार की हर्बल टी है। जिसमें आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता हैं। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन दूर करने के साथ वॉटर रिटेंशन जैसी समस्या को भी आसानी से दूर करते हैं। वहीं पुदीने में मेंथॉल नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो शरीर के दर्द को दूर करने के साथ मूड को रिफ्रेश करने में भी मदद करता है। इस चाय को पीने से सर्दी, खांसी और बुखार आदि की समस्या आसानी से दूर होती हैं। इस चाय को घर पर बनाकर आसानी से पीया जा सकता है। ये चाय शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

1. वजन कम करने में मददगार

हल्दी-पुदीना की चाय पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। हल्दी-पुदीने में फैट बर्निग तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की चर्बी को आसानी से कम करती है। हल्दी और पुदीने की चाय पीने से शरीर स्वस्थ रहता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

weight loss

2. अनिद्रा में सहायक

अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए हल्दी-पुदीना की चाय को आसानी से पी सकते हैं। पुदीना नींद को बढ़ावा देकर अनिद्रा की समस्या को आसानी से दूर करता है। इस चाय को नियमित पीने से गहरी नींद आती है।

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके

3. इम्यूनिटी को करे मजबूत 

हल्दी-पुदीना की चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। हल्दी में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करके शरीर को हेल्दी रखता है। ये चाय सर्दी-जुकाम को ठीक करने में मददगार होती है। ये चाय पीने से शरीर का इंफेक्शन ठीक करने में मदद होती है।

4. सांसों की बदबू को करे दूर

सांसो की बदबू को दूर करने के लिए हल्दी-पुदीना की चाय को आसानी से पीया जा सकता है। पुदीने में पाए जाने वाले गुण मुंह की दुर्गंध को दूर करके सांसो की बदबू को भी आसानी से दूर करते हैं। इस चाय को पीने से मुंह में एक रिफ्रेशिंग एहसास भी होता है।

5. शरीर के दर्द को करे कम

हल्दी-पुदीना की चाय पीने से शरीर का दर्द आसानी से कम होता है। क्योंकि हल्दी शरीर के दर्द को दूर करने के साथ हड्डियों को मजबूत भी बनाती है। पुदीने में भी दर्द निवारक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द को कम करने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते है।

हल्दी-पुदीना की चाय पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

रूखी और बेजान हो गई है त्वचा, तो डाइट में शाम‍िल करें ये 5 चीजें

Disclaimer