ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके

How To Increase Breast Size Naturally: ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए इन नैचुरल तरीकों की मदद ली जा सकती हैं। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Feb 07, 2023 16:55 IST
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

How To Increase Breast Size Naturally: महिलाओं के लिए ब्रेस्ट शरीर के मुख्य अंगो में से होती है। महिलाएं छोटी ब्रेस्ट के कारण कई बार हीनभावना की शिकार हो जाती है। ब्रेस्ट का साइज कम होने की वजह से वह बाहर आना जाना छोड़ देती है और कई बार इसका सीधा असर उनकी मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। कई महिलाएं ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए कई तरह के तेल लगाने और दवाईयों आदि का सेवन शुरु कर देती हैं। ये चीजें महंगी होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देती है। ऐसे में ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए कुछ नैचुरल उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ये नैचुरल उपाय करने से शरीर को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा और ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद भी मिलेगी। आइए जानते हैं ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के नैचुरल तरीकों के बारे में।

एक्सरसाइज

शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। नियमित एक्सरसाइज करने से ब्रेस्ट के टिश्यू बनते है। जिससे ब्रेस्ट का साइज बढ़ता है। कुछ एक्ससाइज को घर पर आसानी से किया जा सकता है। नियमित रूप से और सही तरीके से व्यायाम करने से बड़े स्तन पाने में मदद मिल सकती है। ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए पुश-अप और क्रंचेस आदि को किया जा सकता है।

दूध 

दूध शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन आयरन और विटामिन ए आदि पाए जाते हैं। दूध शरीर को हेल्दी रखने के साथ ब्रेस्ट को बढ़ाने में भी मदद करता है। गाय के दूध में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और प्रोलेक्टिन की मात्रा पाई जाती हैं, जो महिलाओं में ब्रेस्टमिल्क को बढ़ाते है साथ ही ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने में मदद करते हैं।

breast size

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां नियमित खाने से ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद मिलती है। क्योंकि हरी पत्तेदार सब्जियां में फाइटोएस्ट्रोजन पाया जाता है, जो ब्रेस्ट के टिश्यू बढ़ाने के साथ ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने में भी मदद करता है। हरी पत्तेदार सब्जियां महिलाओं में पुरुष टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का उत्पादन को भी रोकती हैं। जिस ेब्रेस्ट साइज को बढ़ाने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- दांतों का पीलापन दूर करेगा सरसों का तेल, जानें इस्तेमाल के 3 तरीके

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स भी ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करते हैं। क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो ब्रेस्ट के टिश्यू को बढ़ाने में मदद करता है और ब्रेस्ट की ग्रोथ को भी बढ़ाता है। डाइट में बादाम, काजू और पिस्ता आदि को शाामिल कर सकते हैं।

सही इनरवेयर का चुनाव

सही इनरवेयर का चुनाव से ब्रेस्ट को लटकने से रोका जा सकता है। सही ब्रा पहनने से ब्रा का साइज बड़ा लगता है और ब्रेस्ट सैगिंग की समस्या भी दूर होती है। वहीं ब्रेस्ट के साइज को बढ़ाने के लिए दिन में 1 बार मसाज अवश्य करें। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने में मदद मिलती है।

ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के लिए इन नैचुरल तरीकों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन तरीकों को अपनाएं।

All Image Credit- Freepik

Disclaimer