मॉनसून के मौसम में नहीं खानी चाहिए ये सब्जियां, हो सकता है नुकसान

Vegetables Should Not Be Eaten in Monsoon: मॉनसून में कुछ सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए। जानें इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मॉनसून के मौसम में नहीं खानी चाहिए ये सब्जियां, हो सकता है नुकसान

हरी पत्तदेार सब्जियों को खाने के कई फायदे होते हैं, लेकिन मॉनसून में इनका सेवन करने से बचना चाहिए। मॉनसून में हरी सब्जियां फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन सब्जियों का सेवन करने से इंफेक्शन और पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। कई बार मॉनसून के मौसम के समय हरी पत्तेदार सब्जियों में कीड़े पड़ जाते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मॉनसून में हेल्दी रहने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी होता है इसलिए सही डाइट लेना आवश्यक है। आइए जानते हैं मॉनसून में किन सब्जियों के सेवन करने से बचना चाहिए।

हरी पत्तदेार सब्जियां

मॉनसून के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों में कीड़े छिपे होते हैं, जिन्हें खाने से पेट में इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से शरीर में संक्रामक बैक्टीरिया प्रवेश कर सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां मॉनसून के मौसम में जल्दी खराब भी हो जाती हैं, जिस कारण इनमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। कई बार हरी पत्तेदार सब्जियों में छिड़का गया दूषित पानी भी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

मशरूम 

मॉनसून में मशरूम का सेवन शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। मॉनसून में मशरूम का सेवन इंफेक्शन को बढ़ावा देता है, जिस कारण शरीर में बुखार, वायरल इंफेक्शन और पाचन संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। बरसात में मशरूम का सेवन साफ सफाई की दृष्टि से भी ठीक नहीं रहता है।

आलू और अरबी 

आलू और अरबी मॉनसून के मौसम में पचने में दिक्कत करते हैं, जिस कारण इन सब्जियों के सेवन करने से पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। मॉनसून के मौसम में पाचन कमजोर होने के कारण आलू, अरबी और कटहल इत्यादि का सेवन करने से गैस और अपच की समस्या हो सकती है। मॉनसून में इन सब्जियों का सेवन न ही करें तो बेहतर होगा।

बैंगन

मॉनसून के मौसम में बैंगन खाने से बचना चाहिए क्योंकि इस समय बैंगन के पौधों पर फल आने का समय होता है, जिस कारण इस समय कीड़े बैंगन के पौधे पर हमला करते हैं। यही कीड़े बैंगन में आसानी से घुस जाते हैं। ये कीड़े शरीर को कई तरह से हानि पहुंचा सकते हैं। मॉनसून के समय बैंगन खरीदने से बचें।

Vegetables Should Not Be Eaten in Monsoon

शिमला मिर्च

मॉनसून के मौसम में शिमला मिर्च जल्दी खराब हो जाती है, जिस कारण उसमें तरह तरह के बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। मॉनसून में शिमला मिर्च खाने से त्वचा में खुजली और स्किन रैशेज आदि जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में होने वाली खुजली को ठीक करने के घरेलू उपाय

मॉनसून के समय ऐसी सब्जियों का सेवन करें, जो आसानी से पच जाएं। मॉनसून में ध्यान रखें जो भी सब्जियों का सेवन करें, उसे अच्छी तरह धोकर काटकर और उबालकर ही खाएं। मॉनसून में सब्जियों को बनाने से पहले ज्यादा देर तक काटकर न रखें क्योंकि कटी सब्जियों पर बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगते हैं। मॉनसून के मौसम में बाहर का खाना खाने से भी बचें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

प्याज और गुड़ मिलाकर खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer