Tue Sep 15, 2026 | 11:18 PM IST

Expert

प्याज और गुड़ मिलाकर खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Eating Onion With Jaggery: प्याज और गुड़ दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, दोनों का ही एकसाथ सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है, जानें 5 फायदे।

Benefits Of Eating Onion With Jaggery In Hindi: सब्जियों और पकवानों की बात हो या सलाद की, हम में से ज्यादातर लोग भोजन को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए प्याज का प्रयोग करते हैं। प्याज का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद भी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जब आप कच्चे प्याज के साथ में गुड़ मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो यह कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। प्याज क्वेरसेटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन A , C, आयरन, कैल्शियम के अलावा कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वहीं, गुड़ आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस हेल्दी फैट्स, कैल्शियम, कॉपर और जिंक जैसे जरूरी मिनरल्स के साथ ही विटामिन B प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं।

यही कारण है कि जब आप प्याज और गुड़ को एकसाथ मिलाकर खाते हैं, तो इससे सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं। प्याज और गुड़ खाने के फायदों के बारे में अधिक जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको प्याज और गुड़ खाने के 5 फायदे (pyaj aur gud khane ke fayde) बता रहे हैं।

प्याज और गुड़ खाने के फायदे- Benefits Of Eating Onion And Jaggery In Hindi

1. प्लेटलेट्स बढ़ती हैं

डेंगू के मरीजों के लिए प्याज और गुड़ का कॉम्बिशन बहुत फायदेमंद हो सकता है। आयुष मंत्रालय के स्वास्थ्य विभाग की मुख्य सचिव डॉ. शालीनी रजनीश की मानें तो छोटे से प्याज के साथ गुड़ का सेवन करने से तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद मिलती है। नैचुरली प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए यह एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा (Home Remedies For Increase Platelets) है।

Onion and jaggery Benefits in hindi

इसे भी पढें: खांसी में घी खाना चाहिए या नहीं? जानें आयुर्वेदाचार्य की राय

2. इम्यूनिटी मजबूत होती है

प्याज और गुड़ दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिससे यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह सर्दी-जुकाम, बुखार, मौसमी एलर्जी और अन्य वायरल संक्रमणों से आपको सुरक्षित रखता है।

3. पेट के लिए फायदेमंद है

हम सभी पेट में गैस, अपच, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। प्याज में गुड़ मिलाकर खाने से पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

4. ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है

प्याज और गुड़ का कॉम्बिनेशन मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं और हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करते हैं।

5. पीलिया के उपचार में लाभकारी है

पीलिया के रोगियों के लिए भी प्याज और गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह लिवर फंक्शन को बेहतर बनाने में मददगार है और शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मददगार है। यह पीलिया से जल्द रिकवरी में मदद करते हैं।

इसे भी पढें: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं कच्चे खजूर, जानें कारण

प्याज और गुड़ का सेवन कैसे करें- How To Eat Onion With Jaggery

डायटीशियन गरिमा की मानें तो आप प्याज और गुड़ का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं। आप सुबह खाली पेट इस कॉम्बिनेशन का सेवन कर सकते हैं या भोजन के बाद भी इसे खा सकते हैं। इससे भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में मदद मिलती है और पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर होता है। आप दिन में 1-2 बार इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से बचें।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

Read Next

पथरी में कौन-सी दाल खानी चाहिए और किससे परहेज करना चाहिए, जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 04, 2022 16:00 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content