चाय के साथ ज्यादातर नमकीन सर्व की जाती है और हम बड़े चाव से उसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इससे सेहत को कितने नुकसान झेलने पड़ सकते हैं? जी हां। चाय और नमकीन की जोड़ी को आप भले ही लंबे समय से पसंद करते रहे हों लेकिन इसके बुरे परिणाम आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकते हैं। गलत तरीके से आहार का सेवन करने से शरीर में कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। अगर आप किसी गलत फूड कॉम्बिनेशन का सेवन कर लेते हैं, तो आपकी सेहत को दोगुने नुकसान हो सकते हैं। इस लेख में हम चाय के साथ नमकीन खाने के नुकसान जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीशियन Sanah Gill से बात की।
1. नमक और दूध साथ में न खाएं
चाय में दूध डाला जाता है और उसके साथ नमकीन का सेवन हानिकारक माना जाता है। नमकीन में रिफाइंड कॉर्ब्स मौजूद होते हैं। इसे पचाने में बहुत समय लगता है। इसके साथ आप चाय का सेवन करेंगे, तो पेट में मरोड़ महसूस हो सकती है। आपको दूध से बनने वाली चीजों के साथ नमकीन का सेवन नहीं करना चाहिए।
2. एसिडिटी की समस्या
नमकीन में मेवे भी मिलाए जाते हैं। चाय के साथ मेवों का सेवन नहीं करना चाहिए। मेवों के साथ चाय पिएंगे, तो एसिडिटी (acidity) की समस्या हो सकती है। नमकीन में डाले जाने वाले मेवों को तेल में तला जाता है। इनका सेवन चाय के साथ न करें।
इसे भी पढ़ें- नमकीन चीजें खाना है ज्यादा पसंद तो घर पर बनाएं ये 5 हेल्दी स्नैक्स, न्यूट्रीशनिस्ट से जानें रेसिपी और फायदे
3. अपच होना
चाय के साथ खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादातर नमकीन खट्टी और चटपटी होती हैं। चाय के साथ खट्टी चीजों का सेवन करेंगे, तो अपच (indigestion) और पेट में गैस (stomach gas) की समस्या हो सकती है।
4. हल्दी वाली नमकीन न खाएं
चाय के साथ ऐसी नमकीन का सेवन न करें जिसमें हल्दी हो। कई तरह के स्नैक्स में भी हल्दी पाई जाती है। ऐसी चीजों का सेवन करने से बचें। इससे पाचन तंत्र खराब (bad digestion) हो सकता है।
5. बेसन नमकीन न खाएं
चाय के साथ बेसन वाली नमकीन का सेवन न करें। कई तरह की नमकीन, बेसन सेव या मठरी में बेसन मिलाया जाता है। चाय के साथ बेसन वाली नमकीन का सेवन करने से पेट में दर्द (stomach pain) की समस्या हो सकती है।
6. डायरिया
चाय के साथ मूंगफली या नमकीन का सेवन करेंगे, तो डायरिया (diarrhoea) की समस्या हो सकती है। चाय में टैनिन पाया जाता है और कुछ नमकीन में आयरन मौजूद होता है। इस कॉम्बिनेशन से पेट खराब हो सकता है।
नमकीन में खड़े मसाले और तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन चाय के साथ करने से बचना चाहिए। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है वो इसका सेवन करने से बचें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version