मॉनसून में आयुर्वेद के अनुसार नहीं खानी चाहिए ये चीजें, जानिए एक्सपर्ट से

आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि मॉनसून  को असंतुलन और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जाना जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मॉनसून में आयुर्वेद के अनुसार नहीं खानी चाहिए ये चीजें,  जानिए एक्सपर्ट से


Ayurveda Eating Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप के बाद होने वाली बारिश लोगों के मन को लुभा जाती है। मॉनसून के मौसम में होने वाली बारिश की फुहार दिल और दिमाग को सुकून तो देती है, लेकिन अपने साथ बीमारियां भी लेकर आती हैं। वातावरण की नमी और बैक्टीरिया इम्यूनिटी को कम कर देते हैं, जिसकी वजह से फ्लू, गले में खराश, पेट खराब होना और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मौसम से जुड़ी इन बीमारियों को खानपान से दूर रखा जा सकता है। आयुर्वेद में मॉनसून के दौरान कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है।

आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि मॉनसून  को असंतुलन और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जाना जाता है। डॉ. नीतिका ने अपने पोस्ट में बताया कि मॉनसून में होने वाली बीमारियों से कैसे खानपान के जरिए निपटा जा सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार मॉनसून में क्या नहीं खाना चाहिए?-  What should not be eaten in monsoon according to Ayurveda?

Seafoods

सी-फूड से बनाएं दूरी - Seafoods

मॉनसून के मौसम में सी-फूड्स को न खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, मॉनसून मछली के प्रजनन का समय माना जाता है, इसलिए इसे नहीं खाना चाहिए। इसका दूसरा कारण ये भी है कि बारिश की वजह से नदियों और समुद्र का पानी दूषित हो जाता है। पानी के दूषित होने की वजह से मछली और जलीय जीव भी दूषित हो जाता हैं। दूषित सी-फूड्स खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः सुष्मिता सेन 46 की उम्र में भी दिखती हैं जवां, जानिए क्या है उनकी खूबसूरती का राज

हरी पत्तेदार सब्जियां- Green Vegetables

पालक, सरसों के पत्ते, ब्रोकली और अन्य तरह की हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए अच्छी मानी जाती हैं। लेकिन बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से तबीयत खराब हो सकती है। एक्सपर्ट का मानना है कि मॉनसून में पालक, पत्ता गोभी और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों पर बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिसे खाने के बाद पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

Avoid eating salads and raw vegetables

सलाद और कच्ची सब्जियां खाने से बचे

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का कहना है कि बारिश के दिनों में कच्ची सब्जियां और सलाद खाने से पाचन संबंधी बीमारियां आपको घेर सकती हैं। उनका कहना है कि मॉनसून में कच्ची सब्जियों पर बैक्टीरिया और फंगस तेजी से फैलते हैं। अगर, आप इस मौसम में सब्जियों का प्रयोग करना चाहते हैं, तो इसे पहले अच्छे से धोएं और उबालकर ही खाएं।

Seafoods

मशरूम खाने से बचें - Avoid eating mushrooms

विटामिन बी, डी, पोटैशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम भरपूर मशरूम खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि बारिश के मौसम में मशरूम खाने से बचना चाहिए। दरअसल, मशरूम नमी वाली जगह पर उगता है। बारिश के दिनों में नमी वाली जगहों पर बैक्टीरिया का खतरा बढ़ता है और मशरूम का सेवन आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है।

Read Next

पुरुषों की कई समस्याओं में फायदेमंद है कलौंजी, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version