Sat Sep 12, 2026 | 01:45 AM IST

पुरुषों की कई समस्याओं में फायदेमंद है कलौंजी, जानें सेवन का तरीका

Kalonji Seeds Benefits For Male: पुरुषों की कई समस्याओं में कलौंजी के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं, जानें इस्तेमाल का तरीका।

Kalonji Seeds Benefits For Male: गहरे काले रंग की दिखने वाली कलौंजी पुरुषों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। कलौंजी के बीज का सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं और बीमारियों में भी फायदा मिलता है। आज के समय में खराब डाइट और भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण पुरुषों की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। ऐसे में, पुरुषों के लिए कलौंजी के बीज वरदान साबित हो सकते हैं। शरीर की इम्यूनिटी से लेकर स्टैमिना बढ़ाने तक कलौंजी के बीज का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या आज के समय में एक ग्लोबल समस्या बन चुकी है। इनफर्टिलिटी दूर करने के लिए भी कलौंजी के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए कलौंजी के फायदे और सेवन का तरीका।

पुरुषों के लिए कलौंजी के फायदे- Kalonji Seeds Benefits for Mmen in Hindi

पुरुषों के लिए कलौंजी के बीज बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, कैल्शियम, कॉपर, आयरन और फोलिक एसिड शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से तनाव और नींद से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं। कलौंजी का सेवन करने से पुरुषों की सेहत से जुड़ी इन समस्याओं में फायदा मिलता है-

1. इनफर्टिलिटी की समस्या में फायदेमंद

कलौंजी के बीज का सेवन करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर बढ़ता है। टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन को सेक्स हॉर्मोन कहा जाता है। इनफर्टिलिटी की समस्या से निपटने के लिए कलौंजी के बीज का सेवन आप डॉक्टर की सलाह लेकर कर सकते हैं। इसका सेवन प्रजनन स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

kalonji seeds benefits for male

इसे भी पढ़ें: कलौंजी का पानी पीना है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें इसके 5 फायदे

2. प्रोस्टेट कैंसर में फायदेमंद

कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि कलौंजी के बीज का सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर की समस्या में फायदा मिलता है। इसमें मौजूद निगेला सैटिवा और थाइमोक्विनोन जैसे तत्व प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए भी कलौंजी का सेवन फायदेमंद होता है।

3. स्टैमिना बढ़ाने में उपयोगी 

पुरुषों की शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने के लिए कलौंजी के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कलौंजी को दूध के साथ मिलाकर पीने से आपकी स्टैमिना बूस्ट होती है। इसका सेवन करने से कमजोरी की समस्या में भी फायदा मिलता है और शरीर में खून की कमी दूर होती है।

4. बाल झड़ने की समस्या में फायदेमंद

बाल झड़ने की समस्या में कलौंजी के बीज का इस्तेमाल बहुत उपयोगी होता है। कलौंजी के तेल का इस्तेमाल बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बाल झड़ने से रोकते हैं और बालों को घना और मजबूत बनाने का काम करते हैं। कलौंजी के तेल को नारियल के तेल में मिलाकर बालों में लगाना इस समस्या में बहुत फायदेमंद होता है।

5. इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी

कलौंजी में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार करते हैं और इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण की समस्या में कलौंजी के बीज को दूध में मिलाकर पीने से फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट कलौंजी खाने से मिलते हैं ये 10 फायदे, एक्सपर्ट से जानें खाने का तरीका

पुरुषों के लिए कलौंजी का सेवन कई अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करने में उपयोगी होते हैं। इसके अलावा बैक्टीरियल इन्फेक्शन की समस्या में भी कलौंजी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कलौंजी का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। लेकिन ऊपर बताई गयी समस्याओं में कलौंजी और दूध को एकसाथ मिलाकर पीने से फायदा मिलता है। कलौंजी का औषधीय इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या पीरियड्स के दौरान बर्फ वाला पानी पीना नुकसानदायक है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 19, 2022 00:00 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content