Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं खरबूजे के बीज, कई समस्याओं से करते हैं बचाव

खरबूजा खाने के बाद अक्‍सर लोग उसके बीजों को फेंक देते हैं, लेक‍िन आपको बता दें क‍ि उन बीजों में ज‍िंक, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। जानें मह‍िलाओं की सेहत के ल‍िए इसके फायदे।

खरबूजे के बीज मह‍िलाओं की सेहत के ल‍िए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें कैल्‍श‍ियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्‍व होते हैं ज‍िनसे हड्ड‍ियोंं को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है। वहीं खरबूजे के सीड्स में हेल्‍दी फैट्स और एंटीऑक्‍सीडेंट्स होते हैं जो त्‍वचा को हेल्‍दी और ग्‍लोइंंग बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर की एनर्जी को बढ़ाने का काम करते हैं ज‍िससे मह‍िलाओं में कमजोरी और थकान की समस्‍या दूर होती है। मह‍िलाओं के ल‍िए खरबूजे के फायदे जानने के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

साल 2022 में Current Nutrition & Food Science नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, खरबूजे के सीड्स में प्रोटीन, हेल्‍दी फैट्स पाए जाते हैं। खरबूजे के सीड्स में एंंटीऑक्‍सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोब‍ियल गुण होते हैं इसल‍िए इन्‍हें फेंकने के बजाय सेहत को बेहतर बनाने के ल‍िए इस्‍तेमाल क‍िया जा सकता है।

हार्मोनल हेल्‍थ को सपोर्ट म‍िलता है

musk-melon-seeds-benefits

म‍ह‍िलाओं के शरीर में पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं। खरबूज के सीड्स में मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं ज‍िससे हार्मोन्‍स को संतुल‍ित करने में मदद म‍िलती है। हार्मोनल बदलाव के कारण अक्‍सर ओवरईट‍िंग या ईट‍िंग ड‍िसऑर्डर की समस्‍या होती है ज‍िसे दूर करने के ल‍िए खरबूजे के सीड्स का सेवन कर सकते हैं क्‍योंक‍ि इसमें प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है ज‍िससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

यह भी पढ़ें- खरबूजे के बीजों में छिपे हैं कई बेहतरीन गुण, जानें इसके 7 फायदे और कुछ नुकसान

मह‍िलाओं में एनीम‍ि‍या से बचाव होता है

मह‍िलाओं में आयरन की कमी के कारण एनीम‍िया की समस्‍या होती है। पीर‍ियड्स, प्रेग्नेंसी और खराब खानपान के कारण शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। खरबूजे के बीजों में आयरन होता है जो शरीर में हीमोग्‍लोब‍िन बनाने में मदद करता है। आयरन की कमी को दूर करने के ल‍िए संतुल‍ित आहार का सेवन भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए तरबूज या खरबूजा क्या बेहतर है? एक्सपर्ट से जानें

खरबूजे के बीज कैसे खाएं?

  • खरबूजे के बीज खाने के ल‍िए पहले बीजों को धोकर धूप में सुखा लें।
  • इन्‍हें हल्‍का भूनकर स्नैक की तरह खा सकते हैं।
  • सलाद, स्‍मूदी या दही में म‍िलाकर भी खरबूजे के बीज खा सकते हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

म‍ह‍िलाओं के शरीर में पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं, उस दौरान सेहत को सपोर्ट करने के ल‍िए खरबूजे के बीज फायदेमंद होते हैं। खरबूजे के सीड्स खाकर मह‍िलाओं के शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है।

FAQ

  • स्किन और बालों के लिए खरबूजे के बीज के क्‍या फायदे हैं? 

    खरबूजे के बीजों में प्रोटीन और ज‍िंक होता है जो हेयर फॉल को कम करने में मदद करता है और इसमें मौजूद हेल्‍दी फैट त्‍वचा को नमी देते हैं।
  • हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए क्‍यों फायदेमंद है खरबूजे के बीज?

    खरबूजे के सीड्स में हेल्दी फैट्स और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। ये हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद होते हैं। इससे बैड कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है।

Read Next

रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने से पेट को क्या फायदे मिलते हैं? बता रही हैं डायटिशियन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 27, 2026 12:44 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 27, 2026 12:44 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content