गर्मियों में मिलने वाला खरबूजा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसे खाकर बेहतर पाचन, बीपी कंट्रोल, बेहतर इम्यूनिटी जैसे फायदे तो मिलते ही हैं साथ ही यह त्वचा को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। 100 ग्राम खरबूजे में करीब 34 कैलोरी होती हैं, इसलिए इसे आप हेल्दी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। हेल्दी स्किन के लिए खरबूजे के फायदे जानने के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. स्किन को हाइड्रेट रखता है खरबूजा
खरबूजा खाने से गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाव होता है, ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है और त्चचा बेजान नहीं दिखती। खरबूजे में लगभग 90 प्रतिशत पानी ही होता है। पानी से भरपूर फल त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- खरबूजा खाने का सही समय और तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानें
2. स्किन ग्लो बढ़ाता है
खरबूजे में विटामिन सी होता है जो स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह कोलेजन प्रोडक्शन को सपोर्ट करता है जिससे त्वचा हेल्दी रहती है और चमकदार नजर आती है। खरबूजे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में भी मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज में खरबूजा खा सकते हैं या नहीं? जानें डॉक्टर की सलाह
3. त्वचा को ठंडक पहुंचाता है खरबूजा

गर्मी और तेज धूप के कारण त्वचा में जलन और गर्मी महसूस हो सकती है। खरबूजा शरीर को अंदर से ठंडक देने वाला फल माना जाता है। इसे खाने से शरीर का तापमान ठीक रखने में मदद मिलती है जिससे त्वचा को भी ठंडक मिलती है और गर्मियोंं में एक्ने या रैशेज जैसी समस्याओं से बचाव होता है। साल 2022 में International Journal Of Pharmaceutical Sciences Review And Research में बताया गया है कि खरबूजे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को सूजन और एक्ने से बचाने में मदद करते हैं और इसमें मौजूद विटामिन ए और सी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या गर्मियों में खरबूजा खाना हार्ट के लिए फायदेमंद है? डायटिशियन से जानें
4. ड्राई स्किन से राहत मिलती है
डिहाइड्रेशन के कारण गर्मियों में त्वचा ज्यादा ड्राई हो जाती है। खरबूजे में मौजूद पानी और पोषक तत्वोंं की मदद से त्वचा को नमी मिलती है। इससे त्वचा मुलायम और फ्रेश महसूस करती है।
यह भी पढ़ें- खाली पेट खरबूजा खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में
5. बालों के लिए भी है फायदेमंद
खरबूजे में विटामिन ए पाया जाता है और विटामिन ए से बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है क्योंकि विटामिन ए सीबम प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। खरबूजे में सिट्रुलिन (Citrulline) होता है जो कि एक प्रकार का अमीनो एसिड है और इसकी मदद से स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष:
गर्मियों में त्वचा और शरीर के लिए खरबूजे का सेवन फायदेमंद होता है। इससे त्वचा को हाइड्रेशन मिलता है जिससे ड्राई स्किन, एक्ने, डलनेस, रैशेज से बचाव होता है। त्वचा का ग्लो बढ़ता है और बालों को भी हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
FAQ
क्या डायबिटिक मरीज खरबूजा खा सकते हैं?
डायबिटिक मरीज खरबूजा खा सकते हैं, लेकिन इसे सीमित मात्रा में खाएं क्योंंकि खरबूजे में प्राकृतिक शुगर पाई जाती है। साथ ही इसके साथ प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और फाइबर को भी शामिल करें।खरबूजा खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?
सुबह या दोपहर के समय खरबूजा खा सकते हैं। कोशिश करें कि इसे दिन के पहले भाग में खाएं क्योंकि खरबूजा हल्का एसिडिक होता है और इसे रात में खाने से पाचन बिगड़ सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 12, 2026 09:49 IST
Modified By : Yashaswi Mathur May 12, 2026 09:49 IST
Modified By : Yashaswi MathurMay 12, 2026 09:49 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha