$
गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए जरूरी है कि आप डाइट में सीजनल फलों और सब्जियों को शामिल करें। इस मौसम में तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा और आम जैसे पौष्टिक फल बाजार में मिलते हैं। जो कि न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते। इस मौसम में मिलने वाला खरबूजा अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट खाएंगे तो पोषक तत्वों के साथ एनर्जी भी मिलेगी, जिससे आपको दिनभर थकान और कमजोरी का एहसास नहीं होगा। खरबूजा एक ऐसा फल है जो कि प्राकृतिक रूप से स्वाद में बहुत मीठा होता है और इसका सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण मिलता है। इसका सेवन खाली पेट करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। खरबूजा सीजनल फल है, ऐसे में ये सस्ता भी मिलता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) खाली पेट खरबूजा खाने के फायदे बता रहे हैं।
खाली पेट खरबूजा खाने के फायदे - Musk Melon Health Benefits On An Empty Stomach In Hindi
डॉक्टर श्रेय ने बताया कि खरबूजे का सेवन गर्मियों के मौसम में जरूर करना चाहिए। इससे शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन C, विटामिन K, विटामिन A के साथ विटामिन B6, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व मिलते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी सहायक हो सकते हैं। डॉक्टर ने सलाह दी कि गर्मी में खरबूजे का सेवन लाभदायक है लेकिन बरसात के मौसम में इसके सेवन से बचना चाहिए। बरसात में खरबूजा खाने से दस्त होने का खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज छिलके सहित खाएं ये 3 फल, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
1. गर्मियों के सीजन में मिलने वाले खरबूजे की तासीर ठंडी होते है, ऐसे में इसका सेवन सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। आयुर्वेद में खरबूजे को दीपनीय फल बताया गया है, जो कि भूख को बढ़ाता है।
2. खाली पेट खरबूजा खाने से शरीर के अंदर की गर्मी शांत होती है। इन दिनों लू वाला मौसम है, ऐसे में अगर आप खरबूजा खाते हैं तो आपका शरीर अंदर से ठंडा रहेगा और लू लगने का खतरा भी कम होगा।

3. गर्मियों में शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है, यही वजह है कि डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और पानी वाले फलों को खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में खरबूजे में करीब 90 प्रतिशत पानी होता है, जब आप खरबूजा खाते हैं तो इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
4. खरबूजा आसानी से डाइजेस्ट होता है और पेट संबंधी समस्याओं को भी कम करने में सहायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में दूध में डालकर खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, हड्डियां होंगी मजबूत
5. खरबूजे में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पाचन को सुधारता है और कब्ज को दूर करने में भी सहायक होता है।
6. खरबूजे में विटामिन C होता है, जो कि स्किन को हेल्दी बनाने में सहायक होता है। इसके सेवन से स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है।
7. खरबूजे में मौजूद विटामिन B6 और मैग्नीशियम स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकते हैं और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने में सहायक हो सकते हैं।
गर्मियों में खाली पेट खरबूजा खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है। लेकिन अगर आप डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह अनुसार ही इसका सेवन करें।
All Images Credit- Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 28, 2024 11:00 IST
Published By : Akanksha Tiwari