गर्मियों में दूध में डालकर खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, हड्डियां होंगी मजबूत

हड्डियों की मजबूती के लिए आप दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। जानें गर्मियों में कौन-से ड्राई फ्रूट्स दूध में खाने चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में दूध में डालकर खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, हड्डियां होंगी मजबूत


Dry Fruits To Consume With Milk: सूखे मेवे हमारे समस्त स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। अगर कोई कुछ सूखे मेवे को पानी में भिगोकर सुबह खाते हैं, तो इसेस आपको कई फायदे मिलते हैं। यह शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही, इनके सेवन से काफी देर तक भूख भी नहीं लगती है। दूध में सूखे मेवे डालकर खाने से इसका स्वाद और फायदे दोनों बढ़ जाते हैं। इनके सेवन से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मियों में दूध के साथ कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए? आइए इस लेख के माध्यम से जानें दूध के साथ कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाना ज्यादा फायदेमंद हैं।

Dry fruits

गर्मियों में दूध के साथ खाएं ये 5 तरह के ड्राई फ्रूट्स- Dry Fruits For Summer Season In Hindi

मखाना- Fox Nut

अगर आपको जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है, तो आप दूध में मखाने डालकर खा सकते हैं। मखाने में फास्फोरस होने के साथ मैग्नीशियम और कैल्शियम भी होता है। ये पोषक तत्व हमारे हड्डियों के विकास के लिए जरूरी होते हैं। साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो मांसपेशियों की सूजन कम करने में मदद करते हैं। एक गिलास दूध में 1 कटोरी मखाना ड्राई रोस्ट करके डालें। स्वाद के लिए आप इसमें देसी खांड डाल सकते हैं। इसे नाश्ते या अपने स्नैक्स टाइम में एंजॉय करें।

छुहारा- Dates

हड्डियों की मजबूती के लिए आप छुहारों का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम होने के साथ फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन्स और कॉपर जैसे गुण भी पाए जाते हैं। इसके सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं भी कम होती हैं। अगर आपको जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो आप इनका सेवन कर सकते हैं। इसे आप रात में दूध में भिगोकर रख दीजिए। सुबह दूध को उबालकर इसका सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में रात को दूध में डालकर पिएं ये 4 चीजें, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

अखरोट- Walnut

कैल्शियम की मात्रा बढ़ाने के लिए आप अखरोट भी ले सकते हैं। आपको कुछ अखरोट को दूध में भिगोकर रखना है। सुबह दूध उबालकर इसका सेवन करें। अखरोट में कैल्शियम होने के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड, पोटेशियमस, मैग्नीशियम और फोलेट जैसे कई मिनरल्स पाए जाते हैं। यह मेमोरी शार्प करने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। 

बादाम- Almond

बादाम को हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम होने के साथ मैग्नीशियम, विटामिन्स, प्रोटीन और पोटेशियम पाया जाता है। आप बादाम को पीसकर दूध में मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा आप बादाम के दूध का सेवन भी कर सकते हैं। अगर आपको थोड़ी देर चलते ही मांस-पेशियों में दर्द होने लगता है, तो यह आपके लिए असरदार नुस्खा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- आए दिन बीमार होते हैं तो गर्मी में करें दूध का सेवन, पिएं मसालों और हर्ब्स वाली 5 हेल्दी मिल्क ड्रिंक

काजू- Cashew

दूध के साथ काजू खाना हमारे समस्त स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम काफी ज्यादा पाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी है। इसमें मैग्नीशियम होने के साथ विटामिन्स और मैग्नीज भी पाया जाता है। इसे आप रातभर दूध में भिगोकर रख सकते हैं। सुबह नाश्ते में इसका सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा। इसके अलावा, आप रात में सोने से पहले भी दूध में काजू डालकर ले सकते हैं। 

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। 

 

Read Next

गर्मी से हो गया है बुरा हाल, तो फॉलो करें एक्सपर्ट के बताए ये 3 टिप्स, गर्मी से मिलेगी राहत

Disclaimer