गर्मियों में रात को दूध में डालकर पिएं ये 4 चीजें, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Healthy Mixes For Milk For Summer: गर्मियों में रात को दूध में ये चीजें मिलाकर पी जा सकती है। 

 
Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Apr 20, 2023 15:55 IST
गर्मियों में रात को दूध में डालकर पिएं ये 4 चीजें, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Healthy Mixes For Milk For Summer: दूध शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने का साथ, कमजोरी भी दूर होती है और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। दूध पीने से शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर होती है और शरीर भी लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। गर्मी आते ही दूध में ऐसी चीजें डालकर पीना चाहिए। जिससे शरीर ठंडा रहे और पेट में गर्मी भी न बढ़ें। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि गर्मियों में दूध में मिलाकर क्या पिएं। जिससे शरीर को ताकत मिले और शरीर स्वस्थ रहें। 

हरी इलायची

हरी इलायची शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये पेट को ठंडा रखने के साथ दूध के स्वाद को भी बढ़ाती है। इसको दूध में मिलाकर पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और कई बीमारिया भी दूर होती है। गर्मी में दूध पीते समय 1/2 चम्मच इलायची पाउडर डालकर पिएं। ऐसा करने से दूध स्वादिष्ट लगने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा।

मिसरी

मिसरी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। मिसरी की तासीर ठंडी होने के साथ दूध में इसको मिलाकर पीने से पाचन तंत्र हेल्दी होता है और पेट भी ठंडा रहता है। दूध में मिसरी मिलाकर पीने से खून की कमी दूर होती है और तनाव दूर करने में भी मदद मिलती है। डायबिटीज के मरीज मिसरी को दूध में डालकर पीने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में कौन से फल खाने चाहिए? जानें 5 फल, जो दूर करेंगे शरीर में पानी की कमी

बादाम का पाउडर

बादाम का पाउडर शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, विटामिन के और विटामिन ई आदि पाए जाते हैं। दूध में बादाम का पाउडर डालने से शरीर का दर्द दूर होता है और हड्डियां भी मजबूत होती है। ये शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती है

मखाना पाउडर

मखाना पाउडर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में इसको इसको पीने से दूध स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए हेल्दी भी होता है। इस दूध को पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है। डायबिटीज के मरीज भी इस दूध को आसानी से पी सकते है।

गर्मी में दूध में ये चीजें मिलाकर पी जा सकती है। हालांकि ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इनका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Disclaimer