Makhana Powder With Milk Benefits: मखाने का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह तो हम सभी जानते हैं। हम सभी सब्जी, पकवानों और दूध आदि के साथ कई तरह से मखाने का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी दूध में मखाना पाउडर मिलाकर इसका सेवन किया है? क्या आप जानते हैं, दूध में मखाने का पाउडर मिलाकर पीने से सेहत को जबरदस्त फायदे (dudh ke sath makhana powder khane ke fayde) मिलते हैं? दूध में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन आदि प्रचुर मात्रा में होते हैं, वहीं मखाना की बात करें तो यह भी प्रोटीन, कैल्शियम, हेल्दी फैट्स के साथ ही कई जरूरी विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले दूध में 1-2 चम्मच मखाना पाउडर मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को कई लाभ मिलेंगे। इस लेख में हम आपको इसके 5 फायदे बता रहे हैं।
दूध में मखाना पाउडर मिलाकर पीने के फायदे- Benefits of drinking makhana powder with milk
1. हड्डियां बनेंगी मजबूत
प्रोटीन, कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होने की वजह यह कॉम्बिनेशन आपके दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। यह दांतो झड़ने और कमजोर होने से बचाता है, साथ ही हड्डियों में फ्रेक्चर के जोखिम को कम करता है।
इसे भी पढें: सुबह पानी में उबालकर पिएं तुलसी की पत्तियां, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
2. शरीर को बनाए मजबूत
शारीरिक कमजोरी दूर कर यह कॉम्बिनेशन आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। यह आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करता है और थकान दूर करता है। शरीर को पोषण प्रदान करने में भी लाभकारी है। यह मांसपेशियों को को भी मजबूत बनाता है।
3. पेट रहता है स्वस्थ
सुबह ठीक से पेट साफ न होने की समस्या को दूर करता है। अगर आप नियमित रात में इनका सेवन करते हैं, तो यह पेट संबंधी समस्याओं को दूर रखता है। यह आपके पाचन दुरुस्त रखने में सहायक है। कब्ज, पेट दर्द, पेट में सूजन, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर रखने में लाभकारी है।
4. दिल को रखे हेल्दी
मखाना में एल्केलाइड यौगिक मौजूद होते हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। यह आपके दिल को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। दूध और मखाना पाउडर का सेवन करने से हृदय की मांसपेशियां भी स्वस्थ रहते हैं और दिल बेहतर कार्य करता है।
इसे भी पढें: दूध में मिलाकर पिएं सिंघाड़ा पाउडर, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
5. ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल
दूध और मखाना सिर्फ आपके पाचन में ही सुधार नहीं करते हैं, बल्कि यह ब्लड शुगर लेवल में स्पाइक को भी कंट्रोल रखते हैं। मखाने में एंटी डायबिट गुण होते हैं, जो न सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल रखते हैं, बल्कि डायबिटीज के लक्षणों से भी राहत प्रदान करते हैं।
All Image Source: Freepik