Expert

नाश्ते में मखाना स्मूदी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें रेसिपी

हड्डियों और पचान तंत्र को मजबूत बनाने के लिए नाश्ते में पिएं मखाने से बनी स्मूदी। आगे जानते हैं इसके फायदे और रेसिपी
  • SHARE
  • FOLLOW
नाश्ते में मखाना स्मूदी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें रेसिपी


Summer Breakfast Makhana Smoothie Recipe: शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, अब आप मात्र मखाने से भी शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। मखाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम, आयरन, विटामिन सी, सोडियम, फाइबर और पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और आपकी कमजोरी व थकान दूर होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, इससे यह मोटापे को दूर करने में सहायक होता है। वजन को कंट्रोल करने वालों के लिए इसे एक हेल्दी स्नैक्स माना जाता है। डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट मंजू मलिक ने लोगों के लिए हेल्दी हाई प्रोटीन फूल मखाना स्मूदी रेसिपी को शेयर किया है। आगे जानते हैं मखाने से तैयान होने वाली स्मूदी और इसके फायदे। 

नाश्ते में मखाना स्मूदी पीने के फायदे - Summer Breakfast Makhana Smoothie Benefits In Hindi

हड्डियां मजबूत बनाएं 

मखाने से तैयार इस स्मूदी में कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है। इस वजह से आपकी हड्डियां मजबूत बनती है। जिन लोगों को हड्डियों से जुड़ी समस्या है, वह डाइट में मखाने की स्मूदी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

makhana smoothie benefits in hindi

डायबिटीज के लिए फायदेमंद

मखाने की स्मूदी डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्दी ड्रिंक हो सकती है। इसका ग्लाइसमेंकि इंडेक्स काफी कम होता है, जिस कारण इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसे नियमित पीने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। 

वजन कम करने में मददगार

यदि आप भी मोटापे और अधिक वजन से परेशान हैं, तो ऐसे में आप मखाने की स्मूदी पी सकते हैं। गर्मियों में इसके सेवन से आपका एनर्जी लेवल बना रहता है। फूल मखाने में कैलोरी कम होती है, ऐसे में इसके सेवन से वजन तेजी से नियंत्रित किया जा सकता है। 

नाश्ते में मखाना स्मूदी बनाने की रेसिपी  - Makhana Smoothie Recipe In Hindi 

  • इसे बनाने के लिए आप तीन से चार कप मखाने की ले सकते हैं। 
  • इसके बाद कोको पाउडर एक चम्मच और व्हे प्रोटीन एक चम्मच मिलाएं। व्हे प्रोटीन वैकल्पिक हैं आपको पंसद न हो मत मिलाएं। 
  • इसके बाद आप इसमें करीब एक चम्मच कद्दू के बीज और 2 से 3 खजूर डालें। 
  • अब अंत में करीब एक 300 मिली ग्राम दूध मिलाएं। 
  • एक दिन पहले करीब एक चम्मच चिया सीड्स को भिगोकर रख दें। 
  • अगली सुबह मिक्सी में एक केला और ऊपर बताई सभी चीजों को मिक्स कर स्मूदी बना लें। 
  • आपकी हेल्दी फूल मखाना स्मूदी तैयार है। 

इसे भी पढ़ें : मखाना खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manju Malik (@foodfitnessnfun)

आप इस स्मूदी को सुबह या शाम किसी भी समय पी सकते हैं। इससे आपको थकान और कमजोर में आराम मिलेगा। साथ ही, आपके शरीर की कमी दूर होते है। इस स्मूदी को आप नियमित रूप से ले सकते हैं। 

Read Next

क्या वाकई मूंगफली खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer