
Mango Makhana Smoothie For Weight Loss- गर्मी का मौसम भले किसी को पसंद न हो, लेकिन इस मौसम का इंतजार कई लोगों को बेसब्री से होता है, जिसका कारण है इस मौसम में मिलने वाले मीठे, रसीले और स्वादिष्ट आम। लोग कच्चा और पका दोनों तरह के आम खाना पसंद करते हैं। खासकर गर्मी से राहत पाने के लिए आम से बनी ड्रिंक, शैक और स्मूदी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आम न सिर्फ खाने में टेस्टी बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सही तरीके और सही मात्रा में आम का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती हैं। ऐसे में जो लोग वेट लॉस के कारण आम का सेवन नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए न्यूट्रिशनिस्ट पूजा बोहरा ने आम और मखाने की टेस्टी स्मूदी रेसिपी शेयर की है। वजन कम करने वाले लोग अपने वेट लॉस डाइट (Weight Loss Diet) में आम की ये टेस्टी और हेल्दी स्मूदी शामिल कर सकते हैं।
वजन कम करने के लिए आम मखाना स्मूदी के फायदे - Benefits Of Mango Makhana Smoothie To Lose Weight in Hindi
कम कैलोरी
आम और मखाने दोनों में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन कम करने में मदद कर सकता है। एक गिलास स्मूदी पीने से आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में कैलोरी का सेवन करते है और वजन बढ़ने से रोक सकते हैं।
फाइबर से भरपूर
आम फाइबर से भरपूर होते हैं, जो तृप्ति को बढ़ावा देने और लंबे समय तक पेट को भरा रखकर अनहेल्दी क्रेविंग को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे वजन बढ़ने से रोकाना जा सकता है और वेट लॉस में भी फायदेमंद होता है।
पोषक तत्वों से भरपूर
मखाने मैग्नीशियम, पोटैशियम और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व चयापचय और मांसपेशियों के सही रखरखाव को बढ़ावा देते हैं, जो वजन घटाने के लिए बहुत जरूरी है।
हेल्दी फैट
इस मैंगो मखाना स्मूदी में कम मात्रा में हेल्दी फैट जोड़ना, जैसे ड्राई फ्रूट्स या बीज आपको स्वास्थ्य रखने में मदद कर सकता है और वजन कंट्रोल कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- बिना दूध वाली मैंगो स्मूदी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका
वजन कम करने के लिए आम मखाना स्मूदी कैसे बनाएं? - How To Make Mango Makhana Smoothie To Lose Weight in Hindi?
सामग्री-
- मखाने- 1/2 कप
- अखरोट- 1
- आम- 1/2 (कटे हुए)
- बादाम का दूध- 1 कप
- बर्फ के टुकड़े
- तुलसी के बीज- 1 चम्मच
बनाने की विधि-
- स्मूदी बनाने के लिए एक ब्लेंडर जार में सभी सामग्रियों को डाल दें।
- चिकनी और मलाईदार बनने तक स्मूदी को ब्लेंड करें।
- अब एक सर्विंग गिलास में 1 चम्मच रातभर भीगे हुए तुलसी के बीज डालें।
- गिलास में तैयार स्मूदी डालें और ऊपर से कटे हुए आम से गार्निश करें।
View this post on Instagram
कम मात्रा और सही तरह से इस स्मूदी का सेवन करने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है, लेकिन इसके साथ संतुलित डाइट और शारीरिक गतिविधियां भी करते हैं।
Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version