Ragi Apple Smoothie Benefits: गर्मियों के दौरान लोग स्मूदी पीना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में आपको फ्लेवर्ड या फिर प्रिजर्वेटिव्स वाली स्मूदी पीने के बजाय घर पर फलों से बनी नैचुरल स्मूदी बनाकर पीनी चाहिए। ऐसे में आप रागी और सेब से बनी स्मूदी भी पी सकते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही साथ वजन घटाने में भी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। गर्मियों के दिनों में इसे पीने से स्वास्थ्य को कई जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। आइये न्यूट्रिश्निस्ट पूजा वोहरा से जानते हैं इस हाई प्रोटीन वेट लॉस स्मूदी की रेसिपी के बारे में।
वजन घटाने में मददगार
रागी और सेब से बनी स्मूदी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें रागी होने के साथ ही साथ सब्जा सीड्स और सेब जैसे भी कई फूड्स होते हैं, जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स और पोटैशयम आदि मिलता है। चूंकि इस स्मूदी में कार्ब्स की मात्रा कम होती है। इसमें मिलने वाले फाइबर लंबे समय तक भूख लगने का एहसास नहीं होता है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है। ऐसे में आप ओवरईटिंग करने से भी बचते हैं।
View this post on Instagram
रागी और सेब से बनी स्मूदी पीने के फायदे
- रागी और सेब से बनी स्मूदी पीना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होती है।
- इसे पीने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।
- इस स्मूदी को पीने से त्वचा पर भी अच्छा असर पड़ता है।
- रागी और सेब से बनी स्मूदी को पीने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, अपच आदि कम होती है।
- अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी रागी और सेब से बनी रेसिपी को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
रागी और एप्पल की स्मूदी बनाने की रेसिपी
- रागी और एप्पल की स्मूदी बनाने के लिए आपको रागी का आटा लेना है और उसमें पानी मिलाकर घोलना है।
- अब इस घोल को गर्म पानी में डालना है। इसे गैस पर रखकर पकाएं।
- सूख जाने के बाद आपको इसे एक कटोरी में डालना है और इसमें दूध मिलाएं।
- अब इसमें सब्जा सीड्स और अखरोट का पाउडर मिलाएं।
- लीजिए आपकी स्मूदी बनकर तैयार है।