Health Benefits of Dates and Apple Smoothie: ब्रेकफास्ट हमारे दिन का पहला मील होता है। इसलिए यह हैवी होने के साथ हेल्दी भी होता है। लेकिन कई लोगों को हैवी नाश्ता करने से नींद आने लगती है। इसलिए वो नाश्ता हल्का करना पसंद करते हैं। ब्रेकफास्ट में कई लोग स्मूदी लेना पसंद करते हैं। इस दौरान आप खजूर और सेब से बनी स्मूदी भी ट्राई कर सकते हैं। इसमें भरपूर विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो एक्टिव रहने में मदद करते हैं। अगर आप मील की जगह कुछ हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो आप यह स्मूदी ले सकते हैं। इस स्मूदी के फायदे और रेसिपी बताते हुए डायटिशियन शिखा कुमारी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इसके फायदों के बारे में।
खजूर और सेब की स्मूदी कैसे बनाएं- How To Make Dates and Apple Smoothie
सामग्री
टॉप स्टोरीज़
- तुलसी के बीज- 1 बड़ा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स- 7-8 बादाम, 3-4 काजू, 1 मुट्ठी मूंगफली, 2-3 खजूर (भीगे हुए)
- सेब- 1 (टुकड़ों में कटा हुआ)
- दूध- 1 कप
- पानी- 1 कप
- दालचीनी- 1/4 छोटा चम्मच
बनाने का तरीका
- तुलसी के बीज और सूखे मेवों को 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- अब इनका पानी निकालें और दूध के बाद ग्राइंड कर लें।
- खजूर और सेब को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब मिक्सी में पानी डालकर सभी चीजें मिलाएं और स्मूदी तैयार कर लें।
इसे भी पढ़ें- आंत को स्वस्थ रखने के लिए पिएं खजूर से बनी ये खास स्मूदी, एक्सपर्ट से जानें फायदे और रेसिपी
खजूर और सेब की स्मूदी कब पीनी चाहिए- When To Consume Dates and Apple Smoothie
खजूर और सेब की स्मूदी आप ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं। इसे आप स्नैक्स टाइम या पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक की तरह भी ले सकते हैं। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, फैट्स और प्रोटीन आपको एनर्जेटिक रहने में मदद करता है।
सेहत के लिए खजूर और सेब की स्मूदी के फायदे- Health Benefits of Dates and Apple Smoothie
पाचन के लिए फायदेमंद- Good For Digestion
सेब और ड्राई फ्रूट्स होने से इसमें फाइबर अधिक होता है। यह कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दे सकता है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा।
वजन कम करने में मदद करे- Helps In Weight Lose
वजन कम करने के लिए भी खजूर और सेब की स्मूदी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ कार्बोहाइड्रेट, फैट्स और प्रोटीन और फाइबर होता है। इसके सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। जिससे आप अगले मील में कम कैलोरी लेंगे, इससे आपका वजन कम होगा।
काफी देर भूख नहीं लगती
इस स्मूदी को आप मील की जगह ले सकते हैं। इसमें भरपूर फाइबर होता है, जिससे आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी।
इसे भी पढ़ें- Summer Special: गर्मी में लें सर्दी का अहसास, पिएं सब्जी और फलों से बने ये 3 इम्यूनिटी बूस्टर स्मूदी
एनर्जेटिक बनाए रखे
इस स्मूदी में कई ड्राई फ्रूट्स इस्तेमाल किए गए हैं। इसके सेवन से आपको हेल्दी फैट्स और विटामिन्स मिलेंगे। यह शरीर में थकावट और कमजोरी दूर करने में भी फायदेमंद होगी। इसके सेवन से आप एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करें।
View this post on Instagram