Doctor Verified

लिवर डिटॉक्स करने के लिए रोज पिएं चुकंदर और गाजर का जूस, एक्सपर्ट से जानें इसकी रेसिपी

Beetroot and Carrot Juice: लीवर को डिटॉक्स करने के लिए चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन किया जाता है। जानें यह लीवर के लिए क्यों फायदेमंद है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर डिटॉक्स करने के लिए रोज पिएं चुकंदर और गाजर का जूस, एक्सपर्ट से जानें इसकी रेसिपी


Carrot and Beetroot Juice Benefits For Liver: लीवर हमारे शरीर का आवश्यक हिस्सा है। यह ब्लड को फिल्डर करने और बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है। खराब खानपान के कारण लीवर में टॉक्सिन्स जमने लगते हैं। इसके कारण लीवर का काम भी धीमा हो जाता है। ऐसे में लीवर को डिटॉक्स करना जरूरी होता है। लीवर डिटॉक्स करने के लिए सब्जियों के जूस भी फायदेमंद माने जाते है। खासकर गाजर और चुकंदर से बना जूस लीवर डिटॉक्स के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद आवश्यक मिनरल्स लीवर को क्लीन करने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह कैसे काम करता है? इस बात कि जानकारी देते हुए आयुर्वेदा और गट हेल्थ कोच डॉ डिंपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें लीवर डिटॉक्स के लिए यह जूस कैसे फायदेमंद है।

liver detox

लीवर के लिए कैसे फायदेमंद है चुकंदर और गाजर का जूस- Carrot and Beetroot Juice Benefits For Liver Health

पोषक तत्वों से भरपूर

गाजर और चुकंदर में एंटीऑक्सिडेंट होने के साथ एंथोसायनिन, कैरोटीनॉयड, विटामिन सी, बीटानिन और फिनोल जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं। यह सभी कंपाउंड बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाए

गाजर में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में जाकर विटामिन ए बन जाता है। यह विटामिन लिवर को स्वस्थ रखने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- गाजर, चुकंदर और खीरे के जूस से यूरिक एसिड को करें कम, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

पाचन के लिए फायदेमंद 

पाचन को स्वस्थ रखने के लिए भी यह जूस फायदेमंद है। गाजर और चुकंदर दोनों में ही भरपूर फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और आंते भी मजबूत होती हैं। अगर आपका पाचन स्वस्थ है, तो इससे लीवर भी हेल्दी रहता है। 

चुकंदर और गाजर का जूस के अन्य फायदे- Health Benefits of Carrot and Beetroot Juice 

रेड ब्लड सेल्स बनाता है

चुकंदर और गाजर दोनों में भी आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए जरूरी है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने से भी रोकता है। इससे लीवर को ब्लड डिटॉक्स करने और शरीर से टॉक्सिन निकालने में भी मदद मिलती है। 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखे

लीवर को हेल्दी रखने के अलावा यह ब्लड प्रेशर मेंटेन करने में भी मदद करता है। इसमें नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए जरूरी है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- चुकंदर, गाजर और नाशपाती का जूस पीकर घटाएं वजन, जानें बनाने का तरीका

चुकंदर और गाजर का जूस कैसे बनाएं- How To Make Carrot and Beetroot Juice

सामग्री

  • चुकंदर- 2
  • गाजर- 4
  • पानी- 1 गिलास
  • सब्जियां- एक मुट्ठी (नींबू,धनिया और अदरक) 

बनाने की विधि

बाउल में 4 गाजर और 2 चुकंदर छोटे टूकड़े में काटकर रखें। अब इसे मिक्सी में डालें और इसमें एक गिलास पानी डालें। स्वाद के लिए हल्का सा काला नमक, नींबू,धनिया और अदरक डालें। जूस तैयार करें और इसे सर्व करें। 

 

 

 

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में लस्सी पीना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer