Expert

आंत को स्वस्थ रखने के लिए पिएं खजूर से बनी ये खास स्मूदी, एक्सपर्ट से जानें फायदे और रेसिपी

Date Smoothie Recipe And Benefits: खजूर की स्मूदी पीने से भी आंतों को स्वस्थ रखने में बहुत मदद मिल सकती है, जानें इसकी रेसिपी और फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंत को स्वस्थ रखने के लिए पिएं खजूर से बनी ये खास स्मूदी, एक्सपर्ट से जानें फायदे और रेसिपी


Date Smoothie Recipe And Benefits: वजन घटाने से लेकर बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य के लिए यह सलाह दी जाती है कि रोज फल और सब्जियों को डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए। खासकर हमारी आंत को स्वस्थ और पेट संबंधी समस्याओं को दूर रखने के लिए भी इनका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अक्सर लोगों के लिए ऐसा करना काफी मुश्किल होता है। डाइट में फल और सब्जियां शामिल करने के लिए बहुत से लोग ऐसे में स्मूदी का सेवन करते हैं। यह भी इनके स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने का एक बेहतरीन तरीका है। लेकिन क्या आपने कभी खजूर की स्मूदी पी है? क्या आप जानते हैं, खजूर की स्मूदी का सेवन करने से आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। यह आंतों की सेहतमंद रखने और पेट संबंधी समस्याओं को दूर रखने में बहुत लाभकारी है। खजूर डाइट्री फाइबर के साथ कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने के साथ ही पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं। अब सवाल यह उठता है कि आंत को स्वस्थ रखने के लिए खजूर की स्मूदी कैसे बनाएं? आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अपर्णा पद्मानाभन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में स्पेशल (Senior Physician BAMS,MD,PhD Ayurveda) हेल्दी गट हेल्थ के लिए खजूर की स्पेशल स्मूदी की रेसिपी शेयर की है। साथ ही इसके फायदे भी बताएं हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताए हैं।

Date Smoothie Recipe And Benefits

आंत को स्वस्थ रखने के लिए खजूर से बनी स्मूदी की रेसिपी- Date Smoothie Recipe In Hindi

सामग्री:

  • खजूर - 2 (इससे ज्यादा नहीं)
  • बादाम का दूध/गाय का दूध- 1/2 गिलास
  • पानी 1/2 गिलास

इसे भी पढ़ें: आंत को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये 5 एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स, पेट संबंधी समस्याएं रहेंगी दूर

सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में डालें और स्मूथ बनाने तक ब्लेंड करें। इसे एक गिलास में निकाल लें और सेवन करें। दिन में एक बार ये स्मूदी जरूर पिएं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Aparna Padmanabhan (@dr.aparna_ayurveda_expert)

इसे भी पढ़ें: क्या आंत के बैक्टीरिया वजन बढ़ाने में योगदान देते हैं? एक्सपर्ट से जानें ये कैसे प्रभावित करते हैं वजन

खजूर से बनी स्मूदी पीने के फायदे- Date Smoothie Benefits In Hindi

खजूर पेट के मजबूत एसिड को बेअसर करने, आंत की परत की रक्षा करने, शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और कब्ज को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही प्यास को शांत करने और जलन से भी राहत मिलती है, जो अधिकांश एंटीबायोटिक दवाओं के सामान्य दुष्प्रभाव हैं।

सुनिश्चित करें कि दिन में 2 से अधिक खजूर न लें, क्योंकि ये पचने में बहुत भारी होते हैं। इससे सूजन हो सकती है और इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है।

All Image Source: Freepik

Read Next

खूब हेल्दी फूड्स खाने के बाद भी हैं दुबले-पतले, जानें इसकी वजह

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version