Doctor Verified

खूब हेल्दी फूड्स खाने के बाद भी हैं दुबले-पतले, जानें इसकी वजह

Reasons Why People Eat A Lot But Never Gain Weight: कई बार लोग खूब हेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं, लेकिन इसके बाद भी उनका वजन नहीं बढ़ पाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
खूब हेल्दी फूड्स खाने के बाद भी हैं दुबले-पतले, जानें इसकी वजह

Reasons Why People Eat A Lot But Never Gain Weight: वजन बढ़ने की समस्या आज के समय में आम हो गयी है। खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण मोटापे के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वजन बढ़ने के बाद वजन घटाने में जितनी मुश्किल होती है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल अंडरवेट लोगों के लिए वजन बढ़ाना होता है। वजन बढ़ाने के लिए लोग तमाम तरह की डाइट प्लान अपनाते हैं, लेकिन कई बार इसके बाद भी लोगों को सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे लोग जिनका वजन कम होता है, अक्सर उन्हें वजन बढ़ाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दुबले-पतले होने की वजह से कई बार लोगों को शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। अक्सर लोग यह कहते हैं कि, वह खाते-पीते तो बहुत ज्यादा हैं, लेकिन उनका वजन बिलकुल भी नहीं बढ़ता है। इस लेख में आइये डाइटिशियन से जानते हैं कि खूब हेल्दी खाने के बावजूद भी आपका वजन क्यों नहीं बढ़ता है?

खूब हेल्दी फूड्स खाने के बाद भी हैं दुबले-पतले- Reasons Why People Eat A Lot But Never Gain Weight in Hindi

वजन कम करने के लिए खानपान का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है और वजन बढ़ाने के लिए भी खानपान में हेल्दी चीजों को शामिल करना होता है। लेकिन कई बार यह देखा गया है कि लोग खूब हेल्दी फूड्स और डाइट का सेवन करते हैं, लेकिन बावजूद इसके भी उनका वजन काफी ज्यादा नहीं बढ़ पाता है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। 

Reasons Why People Eat A Lot But Never Gain Weight

इसे भी पढ़ें: तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 फूड्स, रोज खाने से मिलेगा दुबलेपन से छुटकारा

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी के मुताबिक खूब हेल्दी फूड्स खाने के बाद भी वजन न बढ़ने के पीछे ये कारण जिम्मेदार होते हैं-

1. डॉ त्रिपाठी कहते हैं कि कई बार एक ही बार में बहुत ज्यादा मात्रा भोजन करने की आदत अपना लेते हैं, इसकी वजह से भी उनके शरीर को सही समय पर सही पोषण नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह से शरीर में जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम आदि की कमी रह जाती है। इसकी वजह से वजन न बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

2. कुछ लोगों का वजन न बढ़ने के पीछे उनका मेटाबॉलिज्म बहुत ज्यादा हाई होना होता है। ऐसे लोग जिनका मेटाबॉलिज्म हाई होता हैं, उनके शरीर में खाना जल्दी पचता है और इन्हें जरूरत से ज्यादा कैलोरी के सेवन की जरूरत होती है।

3. ऐसे लोग जो शराब का बहुत ज्यादा सेवन करते हैं, उनमें भी बहुत ज्यादा हेल्दी खाने के बावजूद वजन न बढ़ने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए छुहारे का सेवन कैसे करें? जानें 3 तरीके, जिनसे वेट गेन में मिलेगी मदद

4.  कुछ लोगों का वजन न बढ़ने के पीछे हाइपरथाइरॉयडिज्म जैसी स्थितियां जिम्मेदार होती हैं। हाइपरथाइरॉयडिज्म (Hypothyroidism) में थायरॉइड ग्लैंड ज्यादा काम करने लगती है और इसकी वजह से भी मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है।

5. बहुत ज्यादा हेल्दी फूड्स खाने या डाइट फॉलो करने के बाद भी कुछ लोगों का वजन तेजी से नहीं बढ़ता है, इसके पीछे जेनेटिक या आनुवांशिक कारणों को जिम्मेदार माना जाता है।

6. ब्लड शुगर बढ़ने की स्थिति में भी यदि आप बहुत ज्यादा हेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं, तो भी तेजी से वजन नहीं बढ़ता है।

7. कुछ लोगों में हेल्दी खाने के बाद भी वजन न बढ़ने का कारण दवाओं का साइड इफेक्ट भी होता है।

इसके अलावा पाचन तंत्र गड़बड़ होने या पाचन से जुड़ी बीमारियां जैसे इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज या सीलिएक डिजीज आदि होने पर भी वजन बढ़ने का प्रोसेस धीमा हो जाता है। वजन न बढ़ने के पीछे आनुवांशिक कारणों के अलावा कई अन्य चीजें भी जिम्मेदार होती हैं। अगर आपको भी इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, तो डॉक्टर की सलाह लेने के बाद डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए पिएं ये खास ड्रिंक, जानें इसके फायदे और रेसिपी

Disclaimer