$
How To Consume Dry Dates For Weight Gain: आज के समय में मोटापा सबसे बड़ी समस्या है। लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं हैं,जो अपने कम वजन या दुबलेपन से परेशान है। दुबलेपन के कारण कॉन्फिडेंस में कमी आने के साथ कई बार बहुत सी ड्रैसेज भी अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में परेशान व्यक्ति वजन बढ़ाने के लिए कई तरह के पाउडर या दवाइयों का सेवन कर देते हैं। यह चीजें थोड़े समय के लिए, तो फायदा पहुचाती हें। लेकिन लंबे समय तक इन चीजों के सेवन से शरीर को नुकसान होने के साथ कई बार इनसे मन मुताबिर रिजल्ट भी नहीं मिलता है। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए छुआरे का सेवन किया जा सकता हैं। छुहारा शरीर के लिए हेल्दी होने के साथ वजन को तेजी से बढ़ाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन डी। यह सभी शरीर को हेल्दी रखने के साथ वजन बढ़ाने में भी सहायक है। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से वजन बढ़ाने के लिए छुहारा का सेवन कैसे करें।
छुहारा और दूध
वजन बढ़ाने के लिए दूध और छुहारा का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए 2 से 3 छुहारे को 5 से 6 घंटे के लिए 1 गिलास पानी में रखें। उसके बाद 1 गिलास दूध को उबालने रखें। अब इस दूध में इन छुहारा को 5 मिनट के लिए उबलने दें। उसके बाद इस मिश्रण को ठंडा होने के बाद खाएं। यह दूध पीने से शरीर को ताकत मिलने के साथ वजन भी हेल्दी तरीके से बढ़ेगा। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या हैं, वो यह दूध पीने से बचें।

भीगे हुए छुहारा
वजन बढ़ाने के लिए भीगे हुए छुहारा का सेवन किया जा सकता हैं। इसका सेवन करने के लिए 2 से 3 छुहारे रात को 1 पानी में या दूध में भिगो कर रखें। सुबह उठने के बाद खाली पेट इनका नियमित सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ेगा। यह खाने से शरीर का हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है और शरीर की कमजोरी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें- वर्कआउट से पहले या बाद में वजन घटाने के लिए ग्रीन टी कब पिएं? एक्सपर्ट से जानें सही समय
छुहारे का शेक
छुहारे का शेक हेल्दी होने के साथ पौष्टिक भी होता है। इसको बनाने के लिए 5 से 6 घंटे छुहारे को पानी में भिगो कर रखें। उसके बाद एक मिक्सर जार लें। इसमें यह छुहारे गुठली हटाकर डालें। 1 गिलास दूध, स्वाद अनिसार शहद को डालकर मिक्सरी को चलाएं। आपका छुहारे का शेक तैयार है। इस शेक को नाश्ते या शाम के समय लिया जा सकता है।
छुहारे खाने के फायदे
- छुहारे में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ कमजोरी दूर करता है।
- छुहारे में भरपूर मात्रा में कैलोरीज पाया जाता है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।
- छुहारे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को ताकत देता है।
- छुहारे में मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है।
- यह कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ हार्ट को हेल्दी रखता है।
वजन बढ़ाने के लिए इन तरीकों से छुहारे का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 20, 2023 17:35 IST
Published By : Deepshikha Singh