कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम एनर्जी के लिए खा लेते हैं, लेकिन जब इनकी मात्रा ज्यादा हो जाए, तो यह वजन बढ़ने का कारण बन सकते हैं। जैसे घी, बटर, मीठा या कार्ब्स फूड शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं, लेकिन अगर इनका सेवन रोजाना या ज्यादा मात्रा में किया जाए, तो वजन तेजी से बढ़ने लगता है क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में आप भी सोचते होंगे कि ऐसा क्या खाएं जिससे शरीर की एनर्जी भी बनी रहे और वजन भी संतुलित रहे। इस लेख में हम आपको ऐसे पांच फूड्स के बारे में बताएंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. मेवे- Nuts

डाइट में बादाम, अखरोट और काजू को शामिल करें इससे दिमाग की थकान कम होती है और मसल्स की ताकत को बनाए रखने में मदद मिलती है। भीगे नट्स का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि सीमित मात्रा में नट्स का सेवन करने से वजन तेजी से नहीं बढ़ता। नट्स में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
2. फल- Fruits
शरीर की एनर्जी बढ़ाने के लिए डाइट में सेब, केला, पपीता और संतरा को शामिल करें। इन फलों का सेवन करने से थकान (Fatigue) कम होती है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है।Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि फलों में कैलोरी कम और पानी की मात्रा ज्यादा होती है जिससे वजन तेजी से नहीं बढ़ता। साथ ही फलों में मौजूद फाइबर और विटामिन से शरीर को एनर्जी भी मिलती है। फलों का सेवन सुबह या दोपहर के दौरान करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
3. दही- Curd

दही खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दही के सेवन से शरीर में एनर्जी रहती है। यह वजन को कंट्रोल में रखता है और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। दही का सेवन करने से पाचन समस्याएं नहीं होतीं। दही में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं जिससे शरीर एक्टिव रहता है।
4. ओट्स- Oats
ओट्स का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद मिलती है और वजन बढ़े बगैर शरीर एक्टिव रहता है। Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि ओट्स का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। ओट्स कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर होता है जो धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करते हैं।
5. अंडा- Eggs
अंडे में प्रोटीन और जरूरी अमीनो एसिड होते हैं जो मसल्स को सपोर्ट करते हैं आअैर लंबे समय तक शरीर को एनर्जी देते हैं। अंडे खाकर पेट देर तक भरा रहता है जिससे ओवरईटिंग नहीं होती। सुबह अंडे को डाइट में शामिल करके थकान कम होती है और शरीर दिनभर एक्टिव रहता है।
निष्कर्ष:
वजन बढ़ाए बगैर शरीर को दिनभर एनर्जी देने के लिए डाइट में फल, मेवे, दही, ओट्स और अंडे को शामिल करें। इन फूड्स का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 24, 2026 13:02 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jan 24, 2026 13:02 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha