Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

ओट्स vs पोहा: हेल्दी ब्रेकफास्ट का बेहतर विकल्प कौन सा है? एक्‍सपर्ट से जानें

पोहा हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन है, जबकि ओट्स फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं। जानें नाश्‍ते में दोनों में से क्‍या खाना ज्‍यादा हेल्‍दी है?

ओट्स और पोहा दोनोंं ही हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट व‍िकल्‍प हैं। ओट्स एक साबुत अनाज है जो फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें बीटा-ग्लूकन नामक सॉल्‍युबल फाइबर पाया जाता है, जो हार्ट हेल्‍थ और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहींं पोहा, चावल से तैयार क‍िया जाता है। पोहा हल्का, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला भोजन है। ओट्स और पोहा को लेकर अक्‍सर लोगों के मन में यह सवाल आता है क‍ि नाश्‍ते में ओट्स खाना ज्‍यादा हेल्‍दी है या पोहा? इस सवाल का जवाब जानने के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

ओट्स में फाइबर और प्रोटीन ज्‍यादा होता है

oats-vs-poha

ओट्स में पोहे के मुकाबले फाइबर और प्रोटीन की मात्रा ज्‍यादा होती है। वहीं पोहे में कार्ब्स की मात्रा ज्‍यादा होती है इसल‍िए उसे खाकर जल्‍दी एनर्जी म‍िलती है। वहीं पोहा खाकर पेट लंंबे समय तक भरा रहता है और जल्दी भूख नहींं लगती।

यह भी पढ़ें- ओट्स को क्यों माना जाता है हार्ट के लिए बेस्ट फूड, एक्‍सपर्ट से जानें 5 फायदे

वेट लॉस के ल‍िए ओट्स बेहतर व‍िकल्‍प है

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो ओट्स बेहतर व‍िकल्‍प है। इसमें मौजूद फाइबर भूख को कंट्रोल करता है और बार-बार खाने की इच्‍छा को कम करने में मदद करता है। पोहे को भी वेट लॉस डाइट का ह‍िस्‍सा बनाया जाता है, लेक‍िन इसे ज्‍यादा तेल या मूंगफली के साथ म‍िलाकर खाने से कैलोरी बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सत्तू या ओट्स: सेहत के लिए क्या बेहतर है और क्यों?

डायब‍िट‍िक मरीजों के ल‍िए ओट्स ज्‍यादा हेल्‍दी है

अगर आपको डायब‍िटीज है, तो ओट्स का सेवन सेहत के ल‍िए ज्‍यादा फायदेमंद माना जाता है। ओट्स में सॉल्‍युबल फाइबर पाया जाता है, जो शुगर लेवल को धीरे-धीरे बढ़ने में मदद कर सकता है इसल‍िए डायब‍िटीज में इसे खाना ज्‍यादा हेल्‍दी माना जाता है। Harvard T.H. Chan School Of Public Health के मुताब‍िक, ओट्स कम प्रोसेस्ड होते हैं और इनका ग्लाइसेमिक लोड कम से मीड‍ियम होता है, जबकि ज्‍यादा प्रोसेस्ड इंस्टेंट ओट्स का ग्लाइसेमिक लोड ज्‍यादा होता है।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज में ओट्स या दलिया, नाश्ते में क्या खाना है बेस्ट?

हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट व‍िकल्‍प में ओट्स चुनें या पोहा?

  • Nutritionist, Neha Sinha ने बताया क‍ि हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट व‍िकल्‍प ढूंंढ रहे हैं, तो ओट्स को चुनें क्‍योंंक‍ि इसमें सॉल्‍युबल फाइबर होता है और इसे जब सब्‍ज‍ियों के साथ मिलाकर खाया जाता है, तो इसके फायदे भी बढ़ जाते हैं।
  • अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो ओट्स बेहतर व‍िकल्‍प है।
  • ज्‍यादा फाइबर और प्रोटीन चाह‍िए, तो भी ओट्स को चुनें।
  • इंस्‍टेंट एनर्जी के ल‍िए पोहा का सेवन कर सकते हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट व‍िकल्‍प ढूंंढ रहे हैं, तो ओट्स को डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं। यह पोहा के मुकाबले सेहत के ल‍िए ज्‍यादा हेल्‍दी व‍िकल्‍प है। ओट्स में फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है, यह वेट लॉस के ल‍िए भी बेहतर व‍िकल्‍प माना जाता है।

FAQ

  • ओट्स में क‍ितनी कैलोरी होती हैं?

    एक कप पके हुए ओट्स में 140 से 160 कैलोरीज हो सकती हैं। इसमें करीब 4 से 5 ग्राम प्रोटीन और फाइबर होता है।
  • पोहा में क‍ितनी कैलोरी होती हैं?

    लेन पके हुए पोहे के एक कप में करीब 150 से 180 कैलोरीज हो सकती हैं। सब्‍जी और तेल म‍िक्‍स होने के बाद कैलोरी 250 से 300 तक हो सकती हैं।

Read Next

ओट्स को क्यों माना जाता है हार्ट के लिए बेस्ट फूड, एक्‍सपर्ट से जानें 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 04, 2026 15:56 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 04, 2026 15:56 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 04, 2026 15:56 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content