Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

दलिया या ओट्स: दिल की सेहत के लिए क्या है ज्यादा हेल्दी?

हेल्दी रहने के लिए नाश्ते में कई लोग ओट्स और दलिया शामिल करते हैं। यह दोनों ही हमारे दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन कोलेस्ट्रोल कंट्रोल करने के लिए ओट्स दलिया से ज्यादा बेहतर हो सकता है।

दिल की बीमारियों का जोखिम वर्तमान में बहुत ज्यादा बढ़ गया है। दुनियाभर में हार्ट डिजीज ज्यादातर मौतों के कारणों में से एक हैं। ऐसे में खानपान का सही चुनाव करना दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए, लोग अपने ब्रेकफास्ट को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं, खासकर दलिया और ओट्स को लेकर। ज्यादातर लोग अपने नाश्ते में ओट्स या दलिया शामिल करते हैं। इन दोनों को ही हेल्दी फूड्स माना जाता है। लेकिन, सवाल यह है कि दिल की सेहत के लिए ओट्स या दलिया में से कौन-सा ज्यादा बेहतर होता है? आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं।

दलिया के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा बताती हैं कि दलिया साबुत गेहूं को दरदरा पीसकर बनाया जाता है। यह फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है। दलिया धीरे-धीरे पचता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और शरीर को एनर्जी मिलती है। दलिया खाना आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, जैसे-

  • इसमें मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में लाभकारी हो सकता है।
  • दलिया वजन कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है, जिससे दिल पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है।
  • इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को धीरे-धीरे बढ़ाता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।
  • इसमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है।

इसे भी पढ़ें: Zero Cholesterol लिखा होने का मतलब क्या फूड हार्ट-फ्रेंडली है? एक्सपर्ट बता रहे हैं सच्चाई

ओट्स के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा ने बताया कि ओट्स एक साबुत अनाज होता है, जो अपने घुलनशील फाइबर बीटा ग्लूकान के लिए जाना जाता है। यह पोषक तत्व दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इसे खाने से ओट्स को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे-

  • ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकान LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
  • इसका सेवन ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने में फायदेमंद हो सकता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
  • ओट्स को नियमित खाने से दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

पोषण के आधार पर क्या है ज्यादा फायदेमंद

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, दलिया और ओट्स दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ऐसे में दिल की सेहत के लिए इनमें से क्या ज्यादा बेहतर है, आइए जानते हैं-

1. फाइबर

ओट्स में घुलनशील फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में असरदार माना जाता है। दलिया में भी फाइबर होता है, लेकिन इसका ज्यादातर हिस्सा अघुलनशील फाइबर होता है।

1 - 2026-06-18T105922.068

2. प्रोटीन

ओट्स में दलिया की तुलना में थोड़ा ज्यादा प्रोटीन होता है, जो दिल और मांसपेशियां दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

3. वजन कंट्रोल करना

दलिया और ओट्स दोनों ही फूड्स पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, लेकिन ओट्स का फाइबर तृप्ति की भावना को थोड़ा ज्यादा बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या बहुत ज्यादा गर्मी आपके दिल के लिए खराब है? जानें डॉक्टर से

ओट्स या दलिया: दिल के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के मुताबिक, अगर आपका मुख्य लक्षण कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करना है तो ओट्स दलिया से ज्यादा बेहतर विकल्प होता है। लेकिन अगर आप किफायती और संतुलित विकल्प चाहते हैं तो दलिया भी दिल की सेहत के लिए बेहतरीन फूड होता है।

निष्कर्ष

दिल की सेहत के लिए दलिया और ओट्स दोनों ही अच्छे विकल्प होते हैं। ओट्स कोलेस्ट्रॉल कम करने में ज्यादा प्रभावी हो सकते हैं, जबकि दलिया संतुलित पोषण और एनर्जी से भरपूर होता है। सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप दलिया और ओट्स दोनों को अपनी डाइट में शामिल करें और साथ में फल, सब्जियां, प्रोटीन और नियमित एक्सरसाइज भी करें।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या वाकई पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं? जानें दावों के पीछे छिपा सच

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 18, 2026 11:24 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jun 18, 2026 11:24 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content