कई लोग पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स का सेवन इसलिए करते हैं, क्योंकि उसमें लिखा होता है कि वे हेल्दी हैं और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। ऐसे में यह सवाल मन में जरूर उठता है कि क्या वाकई पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स फायदेमंद होते हैं और क्या डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं? इस सवाल का जवाब आप भी इसलिए जान लें ताकि आप अनजाने में ऐसी चीजों का सेवन न करने लगें, जो आपकी सेहत को फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकती है। इन दावों की सच्चाई जानने के लिए हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
क्या पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स पीना फायदेमंद है?
-1781682226880.jpg)
भले ही लगे कि पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स सेहत के लिए फायदेमंद हैं या इनमें तरह-तरह के पोषक तत्वों का जिक्र किया गया हो। इसके बावजूद, पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स को हेल्दी मानना सही नहीं है, क्योंकि ये जितने स्वास्थ्यवर्धक दिखाई देते हैं, असल में उतने होते नहीं हैं। हालांकि, इनमें विटामिन होता है और अक्सर यही प्रचार किया जाता है कि इन्हें असली फलों के रस से बनाया जाता है, लेकिन इनमें काफी ज्यादा मात्रा में शुगर, आर्टिफिशियल स्वीटनर और प्रिजर्वेटिव्स का यूज किया जाता है। विशेषज्ञ आगे सलाह देते हैं कि पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स के बजाय फलों और सब्जियों का सेवन करना सेहत के लिए अधिक लाभकारी है।
इसे भी पढ़ें: क्या पैकेज्ड फ्रूट जूस सच में करते हैं शरीर को हाइड्रेट? गर्मियों में पीने से पहले जान लें सच्चाई
पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स का सेवन क्यों न करें?
शुगर-कैलोरी से भरपूरः अक्सर आपने विज्ञापनों में देखा होगा कि पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स को संतुलित नाश्ते का हिस्सा बनाया जाता है। असल बात यह है कि पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स में अत्यधिक मात्रा में शुगर और कैलोरी का उपयोग किया जाता है। यहां तक कि पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स बनाने की प्रक्रिया में इसमें से फाइबर का स्तर भी कम हो जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शुगर तेजी से स्पाइक कर सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तो यह बहुत खतरनाक है।
नींद में बाधाः अगर आप किसी तरह के स्पोर्ट्स या लंबे समय तक फिजिकल एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स के रूप में स्पोर्ट्स ड्रिंक न पिएं। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में न सिर्फ शुगर होता है, बल्कि कैफीन भी पाया जाता है। इस तरह के पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स का सेवन करने से नींद बाधित होती है, जो कि सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए स्मूदी बेहतर है या फ्रूट जूस? एक्सपर्ट से जानें
निष्कर्ष
पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स उतने फायदेमंद नहीं हैं, जितना कि समझा जाता है। इनका सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए। वहीं, यदि किसी को कोई गंभीर बीमारी है या कोई बुजुर्ग व्यक्ति है, तो उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। विशेषकर, डायबिटीज के मरीजों की बात करें, तो उन्हें पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शुगर तेजी से स्पाइक कर सकता है, जो जानलेवा हो सकता है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स खरीदते समय लेबल पर क्या देखना चाहिए?
पैकेज्ड हेल्थ ड्रिंक्स खरीदने से पहले उसमें न्यूट्रिशन लेबल देखना जरूरी होता है।क्या बच्चों को पैकेट वाले मिल्क सप्लीमेंट्स या हेल्थ ड्रिंक्स देने चाहिए?
बच्चों के बेहतर विकास के लिए उन्हें पैकेज्ड ड्रिंक्स देने से बचें। इसके बजाय सादे दूध के साथ नट्स, फल या घर पर बना हुआ नट्स पाउडर देना बेहतर है।क्या नो एडेड शुगरलिखे पैकेज्ड ड्रिंक्स सुरक्षित होते हैं?
नहीं, क्योंकि फलों को प्रोसेस करते समय उनका नेचुरल फाइबर खत्म हो जाता है, जिससे केवल फ्रुक्टोज (शुगर) बचता है। साथ ही, इनका मीठापन बनाए रखने के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल भी किया जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 17, 2026 13:16 IST
Modified By : Meera Tagore Jun 17, 2026 13:16 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dt Divya Gandhi