सुबह की शुरुआत हम में से ज्यादातर लोग एक कप चाय के साथ करते हैं। बिना चाय पिएं कई लोगों के दिन की शुरुआत नहीं होती है। हालांकि, किसी भी व्यक्ति को अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक के साथ करना चाहिए, जो न सिर्फ आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो, बल्कि दिन की शुरुआत करने का भी एक बेहतरीन तरीका होता है। ऐसे में दालचीनी और हल्दी दोनों ही हमारी किचन में मौजूद ऐसे मसाले हैं, जिन्हें हम अपने खाने में कई तरीकों से करते हैं। ऐसे में इन दोनों मसालों का डिटॉक्स ड्रिंक आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि दालचीनी और हल्दी डिटॉक्स ड्रिंक के क्या स्वास्थ्य फायदे हैं?
हल्दी और दालचीनी डिटॉक्स ड्रिंक के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, हल्दी और दालचीनी दोनों ही कई औषधि गुणों से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसे रोजाना पीने के फायदों के बारे में-
1. शरीर को अंदर से साफ करता है
दालचीनी और हल्दी दोनों में शरीर को डिटॉक्स करने वाले गुण होते हैं। हल्दी में करक्यूमिन गुण शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जबकि दालचीनी पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर शरीर में जमा टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इस डिटॉक्स पानी को नियमित पीने से लिवर बेहतर तरीके से काम करता है, जिससे शरीर ज्यादा एक्टिव रहता है।
यह भी पढ़ें- क्या रात में खीरे का डिटॉक्स वॉटर पीना सेफ होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान
2. सूजन और दर्द से राहत
हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों में सूजन और आर्थराइटिस जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। दालचीनी में भी सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं। ऐसे में इन दोनों का मिश्रण शरीर के अंदर की सूजन को कम करने में काफी प्रभावी मानी जाती है। अगर आप रोजाना हल्दी-दालचीनी डिटॉक्स वॉटर को पीते हैं तो शरीर हल्का और दर्द कम महसूस होगा।
3. वजन कम करने में मददगार
दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके भूख को कम करने में मदद करता है और क्रेविंग्स को कंट्रोल करता है। जबकि हल्दी का सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करके फैट बर्निंग प्रक्रिया में सुधार करता है। ऐसे में जब आप दालचीनी और हल्दी के पानी का सेवन करते हैं तो यह शरीर में जमे फैट को कम करने में मदद करता है। इसे सुबह खाली पेट पीने से वजन कम करने में ज्यादा फायदा मिल सकता है।
4. पाचन को मजबूत बनाता है
दालचीनी में मौजूद गुण पेट में पाचक रसों के उत्पादन को बनाकर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से गैस, अपच, ब्लोटिंग और एसिडिटी आदि समस्याओं से राहत मिलती है। हल्दी का सेवन भी पेट को शांत रखने और आंतों की सूजन को कम करने में मदद करती है। इस डिटॉक्स ड्रिंक को पीने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और नियमित रूप से पेट को साफ करने में मदद करता है।
-1764169308597.jpg)
5. ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करें
दालचीनी में नेचुरल रूप से ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले गुण होते हैं। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है, जिससे शुगर लेवल को स्थिर करने में मदद मिलती है। जबकि हल्दी में भी दिल के स्वास्थ्य में सुधारकरक शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। इस तरह यह डिटॉक्स वाटर डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या ज्यादा हर्बल टी पीने से लिवर को नुकसान होता है? जानें आयुर्वेदाचार्य की सलाह
6. इम्यूनिटी बढ़ाता है
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह वायरल, बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। इसलिए, नियमित रूप से इस पानी को पीने से सर्दी-जुकाम, खांसी, एलर्जी और अन्य मौसमी एलर्जी से बचाव करने में मदद मिलती है।
दालचीनी और हल्दी का डिटॉक्स पानी कैसे बनाएं?
दालचीनी और हल्दी का डिटॉक्स पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है।
इंग्रीडिएंट्स-
- गर्म पानी- 1 गिलास
- हल्दी- आधा चम्मच
- दालचीनी- ¼ चम्मच
- शहद- स्वादानुसार
इन सभी इंग्रीडिएंट्स को पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से वजन कम करने, इम्यूनिटी बूस्ट करने, पाचन बेहतर बनाने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
निष्कर्ष
दालचीनी और हल्दी डिटॉक्स पानी एक आसान लेकिन बहुत ही प्रभावशाली घरेलू उपाय है। यह शरीर को डिटॉक्स करने, वजन कम करने, पाचन में सुधार करने और स्किन को निखारने में मदद करती है। सीमित मात्रा में नियमित रूप से इस पानी को पीने से आपके शरीर और स्वास्थ्य में कई तरह के सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
डिटॉक्स वाटर कब पीना चाहिए?
आप दिन भर में कभी भी डिटॉक्स वाटर पी सकते हैं, लेकिन इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके अलावा, आप एक्सरसाइज के बाद, खाने से पहले या रात को सोने से पहले भी डिटॉक्स वाटर भी पी सकते हैं।क्या रात को डिटॉक्स वाटर पी सकते हैं?
आप दिन में किसी भी समय डिटॉक्स वाटर पी सकते हैं, लेकिन कुछ लोग इसे सुबह खाली पेट पीना पसंद करते हैं, क्योंकि आपका शरीर पूरी रात आराम कर रहा होता है और डिटॉक्स वॉटर आपके मेटाबॉलिज्म को शुरू करने और पाचन में सुधार करने में भी मदद करता है।पेट की चर्बी कम करने के लिए डिटॉक्स वाटर कैसे बनाएं?
खीरा और पुदीने के पत्तों का डिटॉक्स ड्रिंक सुबह खाली पेट पीने से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे कैलोरी तेजी से कम होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 26, 2025 20:36 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Nov 26, 2025 20:36 IST
Modified By : Katyayani TiwariNov 26, 2025 20:36 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra