Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें, मिलेंगे कई फायदे

सर्दियों में सर्दी-खांसी, जुकाम और थकान की समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें। इसके लिए आप रोजाना पानी में नींबू, हल्दी और मेथी दाना मिलाकर पी सकते हैं।

सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी-खांसी, जुकाम, वायरल इंफेक्शन और थकान जैसी समस्याएं काफी आम हो जाती है। ठंड के मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर होने लगती है, जिसके कारण शरीर में दर्द, अकड़न और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग कई तरह की डाइट और सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। हालांकि, अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो रोजाना पानी में नींबू, हल्दी और मेथी दाना मिलाकर पी सकते हैं। आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि पानी में नींबू, हल्दी और मेथी दाना मिलाकर पीने के क्या फायदे होते हैं?

पानी में नींबू, हल्दी और मेथी दाना मिलाकर पीने के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए हल्दी, मेथी दाना और नींबू को एक साथ मिलाकर पी सकते हैं। आइए जानते हैं यह सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है?

1. इम्यूनिटी मजबूत होती है

इस पानी में मौजूद हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, मेथी में कई पोषक तत्व और नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है। नियमित रूप से इस पानी का सेवन सर्दी-जुकाम और वायरस से बचाव करने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: रोजाना सुबह गर्म पानी में हल्दी और नींबू मिलाकर पीने से क्या होता है? जानें एक्सपर्ट से

2. सर्दी-खांसी और गले की समस्या से राहत

हल्दी, मेथी दाना और नींबू का पानी पीने से शरीर में जमे कफ को कम करने में मदद मिलती है और गले की खराश, बंद नाक और खांसी की समस्या से आराम दिलाने में मदद मिलती है।

3. शरीर को अंदर से गर्म रखता है

इस पानी में मौजूद मेथी और हल्दी की तासीर गर्म होती है, जिससे ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिलती है और ठिठुरन कम होती है।

4. पाचन तंत्र मजबूत बनाएं

नियमित रूप से इन तीनों चीजों को पानी में मिलाकर पीने से पाचन स्वास्थ्य में सुधार होता है। ऐसे में गैस, कब्ज और अपच की समस्याओं से राहत मिल सकती है। सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

1 - 2026-01-16T125956.938

5. सूजन और जोड़ों के दर्द से राहत

हल्दी और मेथी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सर्दियों में ठंड के कारण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

6. शरीर को डिटॉक्स करें

हल्दी, मेथी और नींबू का पानी पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, जिससे खून साफ होता है और थकान कम महसूस होती है।

इसे भी पढ़ें: रोज पिएं दालचीनी, चिया सीड्स और नींबू का पानी, सेहत को मिलेंगे 4 जबरदस्त फायदे

हल्दी, मेथी दाना और नींबू का पानी कैसे पिएं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आप नियमित रूप से हल्दी, मेथी दाना और नींबू को पानी में मिलाकर पी सकते हैं। यह एक असरदार और घरेलू नुस्खा हो। इस पानी को तैयार करना भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए रात में 1 चम्मच मेथी दाना एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह उस पानी को हल्का गुनगुना कर लें और फिर उसमें आधा चम्मच हल्दी डालें, आधा नींबू का ताजा रस मिलाएं और फिर सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पिएं। ध्यान रहे गर्म पानी में नींबू मिलाने से बचें और हमेशा गुनगुने पानी में ही नींबू का रस मिलाएं।

निष्कर्ष

सर्दियों में खुद को हेल्दी रखने के लिए छोटे-छोटी आदतें बहुत बड़ा असर डाल सकती हैं। ऐसे में हल्दी, मेथी दाना और नींबू का पानी पीने से न सिर्फ आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, बल्कि पूरे शरीर को अंदर से मजबूत बनता है। अगर आप इन्हें सही मात्रा और नियमित रूप से पीते हैं तो सर्दियों में आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव हो सकता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • सर्दियों में इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं?

    सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट, पर्याप्त नींद, पानी, नियमित एक्सरसाइज आदि कर सकते हैं।
  • सर्दी में कमजोरी कैसे दूर करें?

    सर्दियों में कमजोरी दूर करने के लिए पौष्टिक आहार लेना फायदेमंद होता है। इसके साथ ही आप अपनी डाइट में गर्म पेय पदार्थ, नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और तनाव कम लेने की कोशिश करें।
  • सर्दियों में सुबह क्या पीना चाहिए?

    सर्दियों की सुबह शरीर को गर्म रखने और एनर्जी बनाए रखने के लिए आप गुनगुने पानी से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद हल्दी वाला दूध, अदरक-नींबू की चाय या हर्बल ड्रिंक्स भी पी सकते हैं।

Read Next

सर्दियों में खून की कमी पूरी करने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं चुकंदर, कमजोरी होगी दूर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 16, 2026 13:11 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 16, 2026 13:11 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 16, 2026 13:11 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content