Medically Reviewed by Archana Jain

आंतों की सूजन को कम करने के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें

कई बार आंतों में सूजन बढ़ने के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे में आंतों की सूजन को कम करने के लिए डाइट में कुछ फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
आंतों की सूजन को कम करने के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें

what to eat to reduce intestinal inflammation in hindi: कई बार लोगों को अनहेल्दी खानपान, इम्यूनिटी के कमजोर होने और इंफेक्शन के कारण लोगों को आंतों में सूजन आने और भोजन को पचाने में परेशानी होने की समस्याएं होती हैं। ऐसे में आंतों की सूजन को कम करने के लिए क्या खाया जा सकता है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें आंतों की सूजन को कम करने के लिए क्या खाएं?


इस पेज पर:-


आंतों की सूजन को कम करने के लिए क्या खाएं? - aanto ki sujan ko kam karne ke liye kya khaye in hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, आंतों की सूजन को कम करने और इसके स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए डाइट में पोषक तत्वों से युक्त और आसानी से पचने वाले फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, इस दौरान फाइबर युक्त फूड्स का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इससे पेट में परेशानी को कम किया जा सकता है।

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से युक्त फूड्स खाएं

आंतों की सूजन को कम करने के लिए डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स से युक्त टमाटर, बैरीज और अन्य फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनसे आंतों में की सूजन में सुधार करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: कमजोर आंतों को मजबूत कैसे करें? जानें आयुर्वेद के आसान और असरदार उपाय

प्रोबायोटिक्स से युक्त फूड्स खाएं

आंतों की सूजन को कम करने और इसके स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए प्रोबायोटिक्स के गुणों से भरपूर दही, छाछ और फर्मेंटेड फूड्स को डाइट में शामिल करें। इससे गट में गुड़ बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

what to eat to reduce intestinal inflammation in hindi 1

हेल्दी फैट्स से युक्त फूड्स खाएं

ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट्स से युक्त ऑलिव ऑयल, चिया सीड्स, अलसी के बीज और अखरोट जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण भी होते हैं। इससे शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

लीन प्रोटीन खाएं

आंतों की सूजन को कम करने और इनके स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए प्लांट बेस्ड मछली, लीन बीफ, टोफू, बीन्स और दालों जैसे लीन प्रोटीन से भरपूर डाइट में शामिल करें। इससे आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करने और आंतों की परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्म पानी आंतों को साफ करता है? जानें आंतों में जमा कठोर मल की सफाई में ये कितना मददगार

एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स खाएं

आंतों की सूजन को कम करने के लिए औषधीय गुणों और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुणों से भरपूर हल्दी और अदरक को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे आंतों की सूजन को कम करने और इनके स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

साबुत अनाज खाएं

आंतों की सूजन को कम करने और इनके स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए डाइट में ओट्स, ब्राउन राइस और क्विनुआ को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनाए रखने, आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करने और शारीरिक समस्याओं से राहत देने में भी मदद मिलती है। 

निष्कर्ष

आंतों की सूजन को कम करने, गुड़ बैक्टीरिया में सुधार करने और गट के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुणों, प्रोबायोटिक्स, हेल्दी फैट्स, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें। इनसे आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करने, इनसे जुड़ी समस्याओं में सुधार करने और इसके साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों से बचाव करने में भी मदद मिलती है। ध्यान रहे, आंतों के स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर तुंरत डॉक्टर से सलाह लें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।

All Images Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • आंत में सूजन होने से क्या-क्या दिक्कत होती है?

    आंतों में सूजन आने पर व्यक्ति को पेट में दर्द होने, सूजन आने, थकान होने, गैस, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याएं होने, भूख न लगने और बुखार आने जैसी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में आंतों के स्वास्थ्य से जुड़े इन लक्षणों के दिखने पर, इनको नजरअंदाज न करें डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, हेल्दी लाइफस्टाइल में सुधार करने की कोशिश करें, जिससे बीमारियों से बचा जा सके। 
  • आंतों की ताकत के लिए क्या खाना चाहिए?

    आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए फाइबर युक्त पपीता, सेब, ब्रोकोली और पालक जैसे फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, आंतों के लिए प्रोबायोटिक्स से युक्त फूड्स को शामिल करें। इनसे आंतों में गुड़ बैक्टीरिया में सुधार करने में मदद मिलती है। 
  • आंतों के इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए?

    आंतों में इंफेक्शन होने या इससे जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर मसालेदार फूड्स, डेयरी प्रोडक्ट्स, कैफीन युक्त ड्रिंक्स, अल्कोहल, एसिडिक फूड्स और ऑयली फूड्स को खाने से बचना चाहिए। इनका अधिक सेवन करने के कारण आंतों में जलन, सूजन और इनसे जुड़ी अन्य समस्याओं को बढ़ा सकता है।

 

 

 

Read Next

हाइड्रेशन के लिए नॉर्मल पानी पीना बेहतर है या इलेक्ट्रोलाइट्स वाला पानी? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 01, 2025 15:46 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 01, 2025 15:46 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 01, 2025 15:46 IST

    Published By : Priyanka Sharma

TAGS